तूवा गणतंत्र
Тыва Республика
Tuva Republic
मानचित्र जिसमें तूवा गणतंत्र Тыва Республика Tuva Republic हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : किज़िल
क्षेत्रफल : १,७०,५०० किमी²
जनसंख्या(२०१०):
 • घनत्व :
३,०७,९३०
 १.८१/किमी²
उपविभागों के नाम: रायोन (ज़िले)
उपविभागों की संख्या: १७
मुख्य भाषा(एँ): तूवी


तूवा, जिसका सरकारी नाम तूवा गणतंत्र (तूवी: Тыва Республика तिवा रयिसपुब्लिका) है, मध्य एशिया के दक्षिणी साइबेरिया क्षेत्र में स्थित रूस का एक राज्य है जो रूस की संघ व्यवस्था में गणतंत्र की हैसियत रखता है। भौगोलिक दृष्टि से तूवा ठीक एशिया के महाद्वीप के भौगोलिक केंद्र में बैठता है। तूवा की सरहदें कुछ अन्य रूसी राज्यों से लगतीं हैं और दक्षिण की ओर मंगोलिया से लगतीं हैं। तूवा की राजधानी किज़िल है। इस राज्य में अधिकतर लोग तूवी भाषा बोलते हैं, हालांकि की रूसी भी कई लोगों द्वारा समझी और बोली जाती है। १९४४ तक तूवा एक तन्नू तूवा नाम का अलग राष्ट्र था, लेकिन १९४४ में इसका रूस और सोवियत संघ में विलय हो गया।

अन्य भाषाओँ में संपादित करें

 
तूवा में एक यर्ट खेमा
 
तूवा में कुश्ती
  • रूसी में तूवा को "रयिसपुब्लिका तिवा" (Тыва Республика) कहते हैं
  • तूवी में तूवा को "तिवा रयिसपुब्लिका" (Респу́блика Тыва́) कहते हैं
  • मंगोल में तूवा को "बुग्द नाइरमदाख़ तूवा उल्स" (Бүгд Найрамдах Тува Улс) कहते हैं

धर्म संपादित करें

तूवा में धर्म (सन 2012)[1][2]██ बौद्ध धर्म (61.8%)██ तेन्ग्री धर्म व असंगठित ओझाप्रथा (8%)██ पूर्वी पारम्परिक ईसाई (2.5%)██ नास्तिकता और ग़ैर-धार्मिकता (12%)██ अध्यात्मवाद (8%)██ अन्य व अघोषित (7.7%)

बौद्ध धर्म तूवा का प्रमुख धर्म है जो करीब 62% है।

भूगोल संपादित करें

तूवा की राजधानी, किज़िल, एशिया के भौगोलिक ह्रदय (यानि बिलकुल बीच) में स्थित है। पूर्वी तूवा थोड़ी ऊंचाई पर और वनों से हरा-भरा है, जबकि पश्चिमी तूवा निचली ज़मीन वाला शुष्क इलाक़ा है। तूवा का क्षेत्रफल १७०,४२७ वर्ग किमी है (यानि लगभग भारत के कर्नाटक राज्य से ज़रा छोटा)। २००२ में तूवा में ३०५,९०० लोगों की आबादी थी। तूवा में क़रीब ८,००० नदियाँ हैं जो लगभग सारी की सारी येनिसेय नदी में मिल जाने वाली धाराएँ हैं। तूवा में ज़मीन से निकलने वाले कई पानी के चश्मे भी हैं।

सीमाएं संपादित करें

पहाड़-पर्वत संपादित करें

तूवा का ८०% इलाक़ा पहाड़ी है। पूरा राज्य दो पर्वत शृंखलाओं से घिरा हुआ है - सायन पर्वत शृंखला और तन्नू ओला पर्वत शृंखला

मौसम संपादित करें

साइबेरिया में होने की वजह से तूवा एक ठंडा इलाक़ा है। जनवरी में औसत तापमान -३२° सेंटीग्रेड रहता है और जुलाई में +18° सेंटीग्रेड।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Arena – Atlas of Religions and Nationalities in Russia, Sreda, मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 1 दिसंबर 2016
  2. "2012 Survey Maps", Ogonek, RU: Kommersant (34), पृ॰ 5243, August 27, 2012, मूल से 20 मार्च 2017 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि September 24, 2012