नजम सेठी(उर्दू: نجم سیٹھی जन्म:1948) , एक वरिष्ठ एवं मशहूर पाकिस्तानी पत्रकार हैं। वे २७ मार्च २०१३ से ७ जून २०१३ तक पाकिस्तान के प्रान्त पंजाब के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री भी थे। वे एक काफी मशहूर एवं पुरस्कृत पत्रकार होने के साथ ही विवादास्पद हस्ती भी हैं। वे एक पत्रकार, संपादक, समीक्षक तथा एक पत्रकारी व्यक्तित्व भी हैं। वे लाहौर-आधारित राजनीतिक साप्ताहिक, द फ्राइडे टाइम्स के मुख्या संपादक है, एवं पूवतः डेली टाइम्स और डेली आजकल जैसे अखबारों के संपादक भी रह चुके हैं। वे पाकिस्तान के समाचार चैनल जीओ टीवी पर आपस की बात नामक एक साधारण ज्ञान एवं राजनीतिक टिप्पणिकारी कार्यक्रम चलते हैं। साथ ही, वे वैनगार्ड बुक्स नामक एक प्रकाशन एवं पुस्तक वेक्रेता चेन के मालिक भी हैं। उन्हें पाकिस्तानी राजनीति पर अपने बेबांक बोल और सम्बंधित आलोचनाओं और पत्रिकारिता के लिए जाना जाता है।[1][2]

नआजम अज़ीज़ सेठी
نجم عزیز سیٹھی

पद बहाल
24 जून २०१३ – 21 जुलाई २०१४
पूर्वा धिकारी ज़ाका अशरफ
उत्तरा धिकारी शहरयार खान

पद बहाल
२७ मार्च २०१३ – ६ जून २०१३
पूर्वा धिकारी शाहबाज़ शरीफ़
उत्तरा धिकारी शाहबाज़ शरीफ़

जन्म 1948 (आयु 75–76)
कसूर, पंजाब, पश्चिमी पाकिस्तान
जन्म का नाम नजम सेठी
राष्ट्रीयता पाकिस्तान
जीवन संगी जुगनू मोहसिन
बच्चे मीरा सेठी (पुत्री)
अली सेठी (पुत्र)
निवास लाहौर
शैक्षिक सम्बद्धता गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी, लाहौर; कैंब्रिज विश्वविद्यालय
पेशा पत्रकार
व्यापारी
धर्म सुन्नी इस्लाम
जालस्थल http://www.najamsethi.com/

वर्ष १९९९ में, उन्हें, पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा, ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉर्पोरेशन को दिया गए सरकारी भ्रष्टाचार सम्बंधित अपने एक इंटरव्यू(साक्षात्कार) के लिए गिरफ्तार कर लिया गया था, और करीब एक महीने तक हिरासत में रखा गया था।

१९९९ में उन्हें इंटरनेशनल प्रेस फ्रीडम अवार्ड (अनृर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार) से भी नवाज़ गया था, और २००९ में उनको वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ न्यूस्पपेर्स द्वारा गोल्डन पेन ऑफ़ फ़्रीडम से पुरस्कृत किया गया था।

२६ मार्च २०१३ को उन्हें शासक एवं विपक्षी दलों की स्वीकृति से पंजाब के अंतरिम कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पद के लिए नामांकित किया गया था। उन्होंने २७ मार्च को शपथ दिलाई गयी, और वे इस पद पर ७ जून २०१३ तक थे।

जीवन संपादित करें

पत्रकारिता जीवन संपादित करें

गिरफ़्तारी संपादित करें

पुरस्कार संपादित करें

मुख्यमंत्री संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Web Desk (26 March 2013). "Punjab interim CM: Najam Sethi's name approved". The Express Tribune. मूल से 27 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 March 2013.
  2. Web Edition (27 March 2013). "Najam Sethi takes oath as caretaker CM Punjab". The News. मूल से 27 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 March 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें