पंजाब (पाकिस्तान)
पंजाब पाकिस्तान का एक प्रान्त है। इसमें ३६ जिले हैं। पंजाब आबादी के अनुपात से पाकिस्तान का सब से बड़ा राज्य है। पंजाब में रहने वाले लोग पंजाबी कहलाते हैं। पंजाब की दक्षिण की तरफ़ सिंध, पश्चिम की तरफ़ ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा और बलोचिस्तान, उत्तर की तरफ़ कश्मीर और इस्लामाबाद और पूर्व में हिन्दुस्तानी पंजाब और राजस्थान से मिलता है। पंजाब में बोली जाने वाली भाषा भी पंजाबी कहलाती है। पंजाबी के अलावा वहाँ उर्दु और सराइकी भी बोली जाती है। पंजाब की (राजधानी) लाहौर है। पंजाब फ़ारसी भाषा के दो शब्दों - 'पंज' यानि 'पाँच' (५) और 'आब' यानि 'पानी' से मिल कर बना है। इन पाँच दरियाओं के नाम हैं:
पंजाब پنجاب | ||
---|---|---|
प्रांत | ||
| ||
![]() पाकिस्तान में पंजाब की अवस्थिति | ||
देश | ![]() | |
स्थापित | १ जुलाई १९७० | |
राजधानी | लाहौर | |
सबसे बड़ा शहर | लाहौर | |
शासन | ||
• प्रणाली | प्रांत | |
• सभा | प्रांतीय विधानसभा | |
• राज्यपाल | सलमान तासीर (PPP) | |
• मुख्यमंत्री | शहबाज़ शरीफ (PML (N)) | |
क्षेत्रफल | ||
• कुल | 205,344 किमी2 (79,284 वर्गमील) | |
जनसंख्या (2010)[1] | ||
• कुल | 81,330,531 | |
• घनत्व | 400 किमी2 (1,000 वर्गमील) | |
समय मण्डल | PKT (यूटीसी+5) | |
प्रमुख भाषाएं | क्षेत्रीय: सराइकी, मेवाती, पोथोहारी, हिन्दको, सिंधी, पश्तो, बलूची | |
विधानसभा की सीटें | 370[2] | |
जिले | 36 | |
संघीय परिषदें | 127 | |
वेबसाइट | punjab.gov.pk |
पंजाब के दो हिस्से हैं: एक पूर्वी हिस्सा जो कि भारत में है और एक पश्चिमी हिस्सा जो पाकिस्तान में है। पंजाब पाकिस्तान का सब से बड़ा प्रांत है, जबकि पाकिस्तान के 48% लोग पंजाबी भाषा समझते और बोलते भी हैं।
त्यौहारसंपादित करें
ईद उल-फ़ितर , ईद-उल-अज़हा, शब-ए-बारात और ईद मीलाद ए नबी पंजाब के अलावा पूरे पाकिस्तान में ख़ास त्यौहार हैं और पूरे जोश ओ- ख़रोश से मनाये जाते हैं। इन त्यौहारों के अलावा पूरा रमज़ान का महीना भी ख़ास अहमियत रखता है। मगर बसंत एक ऐसा त्यौहार है जो पंजाब से मुनसलिक है। ये त्यौहार बहार के मौसम को ख़ुश आमद कहने का एक ख़ास तरीक़ा है। जिस में लोग पतंग उड़ा कर और पंजाब के ख़ास खाने बना कर और खा कर इस त्यौहार को मनाते हैं।
मौसमसंपादित करें
फरवरी से पहले पंजाब में बहुत सर्दी होती है और फिर इस महीने से मौसम में तब्दीली आना शुरू हो जाती है और मौसम ख़ुशगवार होने लगता है। फरवरी से अप्रैल तक बहार का मौसम रहता है और फिर गर्मी शुरू होने लगती है। गर्मी का मौसम मई से शुरू होता है तो अक्टूबर के आख़िर तक रहता है। जून और जुलाई सब से ज़्यादा गर्म महीने हैं। सरकारी मालूमात के मुताबिक पंजाब में 46°C तक दर्जा हरारत हुआ है मगर अख़बारात की मालूमात के मुताबिक पंजाब में 51°C तक दर्जा हरारत पहुँचा है। सब से ज़्यादा गर्मी का रिकार्ड मुलतान में जून के महीने में क़लम्बनिद क्या गया जब अतारद का दर्जा हरारत 54 °C से भी आगे बढ़ गया था। अगस्त में गर्मी का ज़ोर थोड़ा टूट जाता है और फिर अक्टूबर के बाद पंजाब में शदीद सर्दी का मौसम शुरू होजाता है।
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ सन्दर्भ त्रुटि:
<ref>
का गलत प्रयोग;WG
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है। - ↑ "Provincial Assembly - Punjab". मूल से 1 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2010.