नियोआर्कियाई महाकल्प

नियोआर्कियाई महाकल्प (Neoarchean era) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में आर्कियाई इओन (Archean) का एक महाकल्प था, जो आज से 280 करोड़ (यानि 2.8 अरब) वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 250 करोड़ (2.5 अरब) वर्ष पहले अंत हुआ। इस महाकल्प में ऑक्सीजन प्रकाश-संश्लेषण आरम्भ हुआ, जिसमें कुछ जीव वायुमण्डल में ऑक्सीजन छोड़ने लगे। इस महाकल्प के अंत के साथ-साथ आर्कियाई इओन का भी अंत हुआ और प्राग्जीवी इओन (Proterozoic) आरम्भ हुआ।[1] इस महाकल्प से पहले मीसोआर्कियाई महाकल्प (Mesoarchean) चल रहा था।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Stanley, Steven M (1999). Earth System History. New York: W.H. Freeman and Company. ISBN 0716728826.
  2. Bozhko, N. A. (2011). "On Two Types of Supercontinental Cyclicity". Moscow University Geology Bulletin. 66: 313–322.