पेंच नदी

मध्यप्रदेश में बहने वाली एक नदी
(पेँच नदी से अनुप्रेषित)

पेंच नदी (Pench River) भारत में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह कन्हान नदी की एक उपनदी है।[1][2]

पेंच नदी
Pench River

छिंदवाड़ा से पहले पेंच नदी
पेंच नदी is located in पृथ्वी
पेंच नदी
स्थान
देश  भारत
राज्य मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र
नगर जुन्नारदेव, परासिया, छिंदवाड़ा, चौरई, कामठी
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षसतपुड़ा पर्वतमाला
 • स्थानजुन्नारदेव, छिंदवाड़ा ज़िला, मध्य प्रदेश
 • निर्देशांक22°18′N 78°35′E / 22.300°N 78.583°E / 22.300; 78.583
 • ऊँचाई1,048 मी॰ (3,438 फीट)
नदीमुख कन्हान नदी
 • स्थान
कामठी, नागपुर ज़िला, महाराष्ट्र
 • निर्देशांक
21°16′N 79°10′E / 21.267°N 79.167°E / 21.267; 79.167निर्देशांक: 21°16′N 79°10′E / 21.267°N 79.167°E / 21.267; 79.167
 • ऊँचाई
310 मी॰ (1,020 फीट)
जलसम्भर लक्षण
उपनदियाँ  
 • दाएँ कुलबेहरा नदी

मार्ग संपादित करें

इसका छिंदवाड़ा ज़िले की तहसील जुन्नारदेव से लगे सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के दक्षिण पठार में उद्गम होता है। दक्षिणपूर्वी सीमा पर इसमें तीव्र मोड़ आता है और यह दक्षिण की ओर मुड़ जाती है। नदी का बहाव तेज होने के कारण बरसात के समय यह नदी उग्र रूप धारण कर लेती है, जिससे इसमें बड़ी नदीयों के समान भव्यता होती है। कुलबेहरा नदी इसकी सहायक नदी हैँ। पेंच नदी परासिया, छिंदवाडा, चौरई के माचागोरा बाँध से होते हुए झिलमीली, चाँद पहुचती है। चाँद से कुछ किलोमीटर की दूरी पर कुलबेहरा नदी भी पेंच नदी से मिल जाती है। इन दोनो नदीयो के संगम से पेंच नदी का आकार ओर बड़ जाता है। आगे यह नदी सिवनी ज़िले के पेंच राष्ट्रीय उद्यान से होते हुए महाराष्ट्र में प्रवेश करती है। नागपुर ज़िले के तोतलाडोह बाँध से होते हुये यह नदी कन्हान नदी में मिल जाती है। कन्हान, पेंच तथा बावनथडी वैनगंगा नदी की सहायक नदी है। यह नदी आगे जाकर गोदावरी नदी मे मिल जाती हैँ। इस प्रकार इस नदी पर 2 बाँध बने हुये हैँ।

माचागोरा बांध संपादित करें

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले में चौरई तहसील के माचागोरा गाँव मे जल संसाधन विभाग के पेंच व्यपवर्तन परियोजना के अन्तर्गत यह बाँध गांव माचागोरा में बनाया गया है। साथ ही 2 पावर प्लांट से 1320 मेगावाट की बिजली भी बनेगी जिसे आदानी ग्रुप ने पहले ही अधिग्रहण कर चुका है। पेंच नदी पर निर्मित यह बाँध 15 जून 2016 से बाँध पर पानी का भराव शुरू हो चुका है। इस बाँध पर 8 गेट लगे हुए है। 41 मीटर ऊँचा यह बाँध 2017 में दायी तट मुख्य नहर ओर बायी तट मुख्य नहरो के माध्यम से खेतो तक पानी पहुचेगा। पेंच डायवर्सन प्रोजेक्ट Pench Diversion Project के नाम से इसे जाना जाता है।

तोतलाडोह बाँध संपादित करें

यह बाँध महाराष्ट्र राज्य के नागपुर ज़िले में स्थित है। इस बाँध से नागपुर में 70% पानी पीने के लिए सप्लाई किया जाता है। यह बाँध नागपुर की जीवरेखा है। इस बाँध से आस पास का क्षेत्र पूर्ण रूप से सिंचित है। थर्मल पावर प्लांट के माध्यम से यह बिजली बनती है। मध्य प्रदेश राज्य के दो जिले सिवनी एवं छिंदवाड़ा का 52.7% भूभाग इस बाँध मे समाहित है

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें