प्रसून जोशी
प्रसून जोशी (जन्म: 16 सितम्बर 1968) हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार हैं। वे विज्ञापन जगत की गतिविधियों से भी जुड़े हैं और अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी 'मैकऐन इरिक्सन' में कार्यकारी अध्यक्ष हैं। फ़िल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के गाने ‘मां...’ के लिए उन्हें 'राष्ट्रीय पुरस्कार' भी मिल चुका है।[1][2] अब सेंसर बोर्ड के चेयरमैन हैं
प्रसून जोशी | |
---|---|
![]() | |
पृष्ठभूमि | |
जन्म | 16 सितम्बर 1971 अल्मोड़ा, उत्तराखंड |
पेशा | गीतकार, कवि, लेखक और अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञापन कंपनी 'मैकऐन इरिक्सन' में कार्यकारी अध्यक्ष। |
सक्रियता वर्ष | 1992 से लगातार |
वेबसाइट | www.prasoonjoshi.com |
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
संपादित करेंप्रसून का जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के दन्या गाँव में 16 सितम्बर 1968 को हुआ था। उनके पिता का नाम देवेन्द्र कुमार जोशी और माता का नाम सुषमा जोशी है। उनका बचपन एवं उनकी प्रारम्भिक शिक्षा टिहरी, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं नरेन्द्रनगर में हुई, जहां उन्होने एम.एससी. और उसके बाद एम.बी.ए. की पढ़ाई की।[3][4]
कार्यक्षेत्र
संपादित करेंउनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई है। दिल्ली ६’, ‘तारे ज़मीन पर’, ‘रंग दे बसंती’, ‘हम तुम’ और ‘फना’ जैसी फ़िल्मों के लिए कई सुपरहिट गाने लिखे हैं। फ़िल्म ‘लज्जा’, ‘आंखें’, ‘क्योंकि’ में संगीत दिया है। ‘ठण्डा मतलब कोका कोला’ एवं ‘बार्बर शॉप-ए जा बाल कटा ला’ जैसे प्रचलित विज्ञापनों के कारण उन्हे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिली।[5]
सम्मान/पुरस्कार
संपादित करें- 'शैलेंद्र सम्मान'।[6]
- सुपरहिट फ़िल्म ‘तारे ज़मीन पर’ के गाने ‘मां...’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार।[4]
- सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार ("मां" के लिए 2007 और "चांद् सिफ़ारिश" के लिए 2008)
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Congress pens song on 15-year rule - Times Of India". Archived from the original on 1 फ़रवरी 2014. Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ "Prasoon Joshi for Kamal Haasan's Viswaroopam 2 - Times Of India". Archived from the original on 11 जनवरी 2014. Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ "उत्तराखण्डी ज़िंदगी की लड़ाई लडऩे में सक्षम". Archived from the original on 24 मई 2012. Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ अ आ "प्रसून जोशी". Archived from the original on 3 मार्च 2014. Retrieved 3 मार्च 2014.
- ↑ "http://www.apnauttarakhand.com/prasoon-joshi/". Archived from the original on 3 मार्च 2014. Retrieved 3 मार्च 2014.
{{cite web}}
: External link in
(help)|title=
- ↑ "गीतकार प्रसून जोशी को शैलेंद्र सम्मान". Archived from the original on 2 जनवरी 2012. Retrieved 3 मार्च 2014.
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंविकिमीडिया कॉमन्स पर प्रसून जोशी से सम्बन्धित मीडिया है। |