प्रिया चौहान

भारतीय मॉडल और अभिनेत्री

प्रिया चौहान (जन्म: ९ दिसंबर १९८५, शिमला) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं।[1] वह हिन्दी फिल्मों एवं टेलीविजन मैं प्रसिद्ध हैं। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस 'बॉम्बेया फिल्म्स' में क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम किया था।[2]

प्रिया चौहान
जन्म 9 दिसम्बर १९८५ (१९८५-12-09) (आयु 38)
शिमला, हिमाचल प्रदेश
आवास मुम्बई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री, मॉडल
कार्यकाल २००८ - वर्तमान
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

प्रिया को उनकी भूमिकाओं प्यार की ये एक कहानी में अलीना और क्या हुआ तेरा वादा में तानी के लिए जाना जाता है।[3]

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

प्रिया का जन्म ९ दिसंबर १९८५, भारत में हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, चेल्सी से पूरी की। २००७ में उन्हें मिस शिमला का ताज पहनाया गया।

कैरियर संपादित करें

फ़िल्म कैरियर संपादित करें

२०१० में, प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म जाने कहाँ से आयी है से की।

प्रिया ने २०१८ में, फिल्म सत्यमेव जयते में शिखा की दोस्त का किरदार निभाया था।

प्रिया ने २०२० में, फिल्म भूत – पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप में निलोफर का किरदार निभाया था।

टेलीविजन कैरियर संपादित करें

२०१० में, प्रिया ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कितनी मोहब्बत है 2 में सिम्मी की भूमिका के साथ की।

प्रिया ने २०११ में, प्यार की ये एक कहानी में अलीना का भूमिका निभाया था।

प्रिया ने २०१२ में, क्या हुआ तेरा वादा में तानी का भूमिका निभाया था।[4]

प्रिया ने २०१३ में, वेबेड में अंकिता कपूर का भूमिका निभाया था।

प्रिया को २०१४ में ये है आशिकी, प्यार तूने क्या किया और लव बय चांस के एपिसोड में देखा गया था।

वेब कैरियर संपादित करें

प्रिया ने २०१७ में, लघु फ़िल्म बरसात की रात में रिया नौटियाल का भूमिका निभाया था।

प्रिया ने २०१८ में, दो लघु फ़िल्म वेअर कॉन्फिडेंस: कैंटेबिल और देखने मैं क्या हरज है का हिस्सा रही हैं।

विज्ञापन संपादित करें

प्रिया कई विज्ञापनों जैसे एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, मैगी, उषा फैन, एसबीआई और लिंक पेन का हिस्सा रही हैं।

फिल्मोग्राफी संपादित करें

फिल्में संपादित करें

वर्ष फिल्म भूमिका संदर्भ
२०१० जाने कहाँ से आयी है राजेश को अस्वीकार करने वाली लड़की
२०१८ सत्यमेव जयते शिखा की दोस्त
२०२० भूत – पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप निलोफर [5]

टेलीविजन संपादित करें

वर्ष टीवी शो भूमिका संदर्भ
२०११ कितनी मोहब्बत है 2 सिम्मी
२०११ प्यार की ये एक कहानी अलीना [6]
२०१२ क्या हुआ तेरा वादा तानी [7]
२०१३ वेबेड अंकिता कपूर [8]
२०१४ प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर (पीआई) लकी [9]

वेब संपादित करें

वर्ष फिल्म भूमिका नोट
२०१७ बरसात की रात रिया नौटियाल यूट्यूब
२०१७ वेअर कॉन्फिडेंस: कैंटेबिल यूट्यूब
२०१७ देखने मैं क्या हरज है हॉटस्टार

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. https://www.tellychakkar.com/celebs/tv/priya-chauhan
  2. https://www.indiaforums.com/forum/topic/1750069
  3. https://timesofindia.indiatimes.com/tv/news/hindi/Gajendra-Chauhan-and-Prachiti-Mishra-to-enter-Kyaa-Hua-Tera-Vaada/articleshow/13817916.cms
  4. https://www.tellychakkar.com/tv/tv-news/priya-chauhan-contemplating-quit-kyaa-hua-tera-vaada
  5. https://socialtelecast.com/bhoot-the-haunted-ship-part-one-on-amazon-prime/
  6. https://www.tellychakkar.com/tv/tv-news/priya-chauhan-enter-pyaar-kii-ye-ek-kahaani
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मई 2020.
  8. https://m.imdb.com/title/tt3269296/
  9. "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 मई 2020.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें