बंदर मेलाका
Malacca City
بندارايا ملاک
बंदर मेलाका is located in मलेशिया
बंदर मेलाका
बंदर मेलाका
मलेशिया में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: मेलाका राज्य, मलेशिया
जनसंख्या (२०१०): ४,८४,८८५
मुख्य भाषा(एँ): मलय
निर्देशांक: 2°12′20.49″N 102°15′22.09″E / 2.2056917°N 102.2561361°E / 2.2056917; 102.2561361

बंदर मेलाका या मेलाका शहर या मलक्का शहर मलेशिया के मेलाका राज्य की राजधानी है और मलक्का जलसन्धि पर स्थित एक बंदरगाह है। इसकी स्थापना १४वीं शताब्दी में सिंगापुर के अंतिम राजा, परमेश्वर, ने की थी जिनके पूर्व राज्य सिंगापुर पर मजापहित साम्राज्य ने सन् १३९८ में आक्रमण किया था। इसके बाद राजा परमेश्वर ने मलय प्रायद्वीप पर आकर सन् १४०२ में एक नए शहर व राज्य की स्थापना करी जो आज का बंदर मेलाका है। द्वितीय विश्वयुद्ध में इसपर जापानियों का अधिकार बन गया और १९५१ में यह नये स्वतंत्र हुए मलय गण्तंत्र का भाग बन गया। प्राचीन काल से ही भारत तथा चीन से इसका व्यापारिक संबंध है पर इसकी अत्यधिक वृद्धि अंग्रेजों के आने के बाद ही हुई।[1]

नवीन बंदर मेलाका में अब भी पुर्तगाली और हॉलैंड वासियों के प्राचीन भवनों के ध्वंसावशेष मिलते हैं। यह पूर्वी एशिया का सबसे महत्वूपर्ण तथा बड़ा औद्योगिक केंद्र है। इसके पृष्ठप्रदेश में भूमध्यरेखीय सघन सदाबहार वन पाए जाते हैं। तटीय भागों में पश्चिम की ओर मैंग्रोव जाति के वृक्ष अधिक पाए जाते हैं। यहाँ का मुख्य उद्यम कृषि है। यहाँ के निवासी, रबर, धान, नारियल, अनन्नास तथा गरम मसालों की खेती करते हैं। इस बंदरगाह से रबर, नारियल, चावल तथा गरम मसालों का निर्यात होता है।

मलय जलडमरूमध्य संपादित करें

सुमात्रा तथा मलय प्रायद्वीप को एक दूसरे से अलग करनेवाला एक जलडमरूमध्य है जो दक्षिण चीन सागर तथा हिन्द महासागर को आपस में मिलाता है। इस जलसंधि की लंबाई 500 मील तथा चौड़ाई 25 मील से 100 मील तक है। इसके दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित एक छोटे द्वीप पर सिंगापुर स्थित है। इस जलसंधि के द्वारा संसार का सबसे अधिक माल आता जाता है।[2]

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Ahmad Sarji, Abdul Hamid (2011), The Encyclopedia of Malaysia - The Rulers of Malaysia 16, Editions Didier Millet, ISBN 978-981-3018-54-9
  2. M.C. Ricklefs; Bruce Lockhart; Albert Lau; Portia Reyes; Maitrii Aung-Thwin (19 November 2010). A New History of Southeast Asia Archived 2016-06-17 at the वेबैक मशीन. Palgrave Macmillan. ISBN 978-1-137-01554-9.