सुमात्रा

इंडोनेशिया का द्वीप

सुमात्रा इंडोनिशया देश का एक द्वीप है। मलय द्वीप समूहों में यह सबसे बड़ा है और मलाया जलसंधि (मेलक्का) के ठीक पश्चिम में स्थित है। यह उन द्वीपों में सबसे बड़ा है जिस पर इंडोनेशिया का संपूर्ण राजनैतिक शासन है। इसके अतिरिक्त यह दुनिया का ६ठा सबसे बड़ा द्वीप है। अंदमान तथा जावा द्वीपों के बीच स्थित इन द्वीपों का आकार लंबाई में खिंचा हुआ और उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व की ओर है। पश्चिमी तट के निकट बरिसान पहाडीया हैं जिनमे कुछ ज्वालामुखी भी हैं। साल २००४ में यहाँ सुनामी की वजह से बहुत तबाही हुई थी।

सुमात्रा
भूगोल
अवस्थितिदक्षिण पूर्वी एशिया
निर्देशांक00°N 102°E / 0°N 102°E / 0; 102निर्देशांक: 00°N 102°E / 0°N 102°E / 0; 102
द्वीपसमूहमलाया द्वीप समूह
क्षेत्रफल दर्जा6th
प्रशासन
इंडोनेशिया
जनसांख्यिकी
जनसंख्या47,005,538
अन्य सूचना


सुमात्रा का प्राचीन नाम स्वर्ण द्वीप है।