बद्रीनाथ की दुल्हनिया

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' २०१७ की एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन शशांक खैतन ने किया है और निर्माण करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है।।[1] इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में वरुण धवन, आलिया भट्ट और गौहर खान आदि हैं। यह फ़िल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से शुरू हुई फ्रैंचाइज़ी का दूसरा हिस्सा है। यह १० मार्च २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

बद्रीनाथ की दुल्हनिया का पोस्टर
निर्देशक शशांक खैतन
लेखक शशांक खैतन
निर्माता हीरू यश जौहर
करण जौहर
अपूर्व मेहता
अभिनेता वरुण धवन
आलिया भट्ट
गौहर खान
मोहित मारवाह
छायाकार नेहा परती मतियानी
संपादक मनन सागर
संगीतकार गाने:
अमाल मलिक
तनिष्क बागची
अखिल सचदेव
बैकग्राउंड स्कोर:
जॉन स्टीवर्ट एडुरी
निर्माण
कंपनी
धर्मा प्रोडक्शन्स
वितरक फॉक्स स्टार स्टूडियोज़
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 10 मार्च 2017 (2017-03-10)
देश भारत
भाषा हिन्दी

पात्र संपादित करें

  • वरुण धवन - बद्रीनाथ बंसल उर्फ़ बद्री
  • आलिया भट्ट - वैदेही त्रिवेदी
  • गौहर खान - सूज़ी
  • मोहित मारवाह - सुबू
  • आकांक्षा सिंह - किरण
  • नमित शाह - युवा बद्रीनाथ बंसल
  • अनमोल जैन -युवा वैदेही त्रिवेदी
  • श्वेता बासु प्रसाद - उर्मिला
  • शिव दर्शन - राजू
  • पुनीत सिंह रत्न - देव
  • गिरीश कर्नाड - बद्रीनाथ के पिता
  • अनुपमा कुमार - वैदेही की माँ

संगीत संपादित करें

फ़िल्म का संगीत अमाल मलिक, तनिष्क बागची, अखिल सचदेव ने दिया है और कुमार, शब्बीर अहमद, अखिल सचेदव, बादशाह ने गीत लिखे हैं। फिल्म के संगीत अधिकार टी-सीरीज़ के पास है। गाना "तम्मा तम्मा अगेन" १९९० की फ़िल्म थानेदार से लिया गया है जिसे इस फ़िल्म के लिए पुनर्निर्मित किया गया है।[2] फ़िल्म की सम्पूर्ण एल्बम जिसमें ५ गाने हैं, १४ फरवरी २०१७ को रिलीज़ की गयी।

क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."आशिक़ सरेंडर हुआ"शब्बीर अहमदअमाल मलिकअमाल मलिक, श्रेया घोषाल४:१०
2."रोके ना रुके नैना"कुमारअमाल मलिकअरिजीत सिंह४:३८
3."हमसफ़र"अखिल सचदेवअखिल सचदेवअखिल सचदेव४:२८
4."बद्री की दुल्हनिया (टाइटल ट्रैक)"शब्बीर अहमदतनिष्क बागचीदेव नेगी, नेहा कक्कड़, मोनाली ठाकुर, इक्का, रजनीगंधा शेखावत३:२६
5."तम्मा तम्मा अगेन"इन्दीवर, बादशाहबप्पी लाहिड़ी, तनिष्क बागचीबप्पी लाहिड़ी, अनुराधा पौडवाल, बादशाह३:१९
कुल अवधि:२०:००

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "वरुण धवन-आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टीजर जारी". ज़ी न्यूज़. ३० जनवरी २०१७. मूल से 2 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १ फरवरी २०१७.
  2. "बद्रीनाथ की दुल्हनिया का 'तम्मा तम्मा अगेन' हुआ रिलीज". आज तक. ११ फरवरी २०१७. मूल से 11 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 फ़रवरी 2017.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें