बैजनाथ मन्दिर परिसर

(बैजनाथ मंदिर परिसर से अनुप्रेषित)

बैजनाथ मन्दिर परिसर (Baijnath Temple Complex) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के बागेश्वर ज़िले के बैजनाथ नगर में स्थित 18 हिन्दू मन्दिरों का एक समूह है। यह परिसर गोमती नदी के किनारे 1,125 मीटर (3,691 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है। यह मन्दिर शिव-पार्वती को समर्पित हैं और यहाँ शिवरात्री और मकर संक्रान्ति पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। यहाँ 102 उमा-पार्वती की शैल-प्रतिमाएँ हैं, जिनमें से कुछ भक्तजनों द्वारा पूजी जाती हैं जबकि अन्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित हैं। यहाँ मिलने वाले प्रमुख देवताओं में वैद्यनाथ (शिव), पार्वती, नृत्य गणपति, कार्तिकेय, नरसिंह, ब्रह्मा, महिषासुरमर्दिनी, सप्त नर्तिकाएँ, सूर्य देवता, गरुड़ और कुबेर हैं। इन मन्दिरों का निर्माण कत्यूरी राजवंश द्वारा 12वीं शताब्दी में करवाया था।[1][2][3]

बैजनाथ मन्दिर परिसर
Baijnath Temple Complex
बैजनाथ, उत्तराखण्ड में हिन्दू मन्दिरों का समूह
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिन्दू धर्म
देवतावैद्यनाथ (शिव)
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिबैजनाथ
ज़िलाबागेश्वर ज़िला
राज्यउत्तराखण्ड
देश भारत
बैजनाथ मन्दिर परिसर is located in उत्तराखंड
बैजनाथ मन्दिर परिसर
उत्तराखण्ड में स्थिति
भौगोलिक निर्देशांक29°55′12″N 79°37′30″E / 29.92°N 79.625°E / 29.92; 79.625निर्देशांक: 29°55′12″N 79°37′30″E / 29.92°N 79.625°E / 29.92; 79.625
वास्तु विवरण
प्रकारनागर शैली
निर्माताकत्यूरी राजवंश
निर्माण पूर्ण12वीं शताब्दी
आयाम विवरण
मंदिर संख्या18
अवस्थिति ऊँचाई1,125 मी॰ (3,691 फीट)

छवि गैलरी संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Sharma, Seema (13 November 2016). "Tourists disappointed on not finding antique idols in Baijnath temples - Times of India". The Times of India. अभिगमन तिथि 8 June 2017.
  2. Handa, O.C.; Jain, Madhu (2009). Art & architecture of Uttarakhand (अंग्रेज़ी में) (1st Indian संस्करण). New Delhi: Pentagon Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788182744172.
  3. Pande, Badri Datt (1993). History of Kumaun : English version of "Kumaun ka itihas" (अंग्रेज़ी में) (1. publ. संस्करण). Almora: Shree Almora Book Depot. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788190020947.