रामपुर, उत्तर प्रदेश
रामपुर (उर्दू: رام پور) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर जिले में स्थित एक शहर एवं नगर पालिका है। यह मुरादाबाद एवं बरेली के बीच में पड़ता है। रामपुर नगर उपर्युक्त ज़िले का प्रशासनिक केंद्र है तथा कोसी के बाएँ किनारे पर स्थित है। रामपुर नगर में उत्तरी रेलवे का स्टेशन भी है। रामपुर का चाकू उद्योग प्रसिद्ध है। चीनी, वस्त्र तथा चीनी मिट्टी के बरतन के उद्योग भी नगर में हैं। रामपुर नगर में अरबी भाषा का एक महाविद्यालय है। रामपुर क़िला, रामपुर रज़ा पुस्तकालय और कोठी ख़ास बाग़ रामपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। रामपुर जगह का कुल क्षेत्रफल 2367 वर्ग किलोमीटर है। रामपुर शहर की स्थापना नवाब फैजुल्लाह खान ने की थी। उन्होंने 1774-1794 तक यहाँ शासन किया। रामपुर इस्लामी दर्शन का महत्वपुर्ण केन्द्र है| 1986 में रवि प्रकाश ने "रामपुर के रत्न "पुस्तक लिखी जिसमें स्वतंत्रता संग्राम ,साहित्य और समाज से जुड़ी हुई 14 महान विभूतियों का इंटरव्यू लेकर उनका जीवन परिचय लिखा गया है
रामपुर Rampur رام پور | |
---|---|
शहर | |
उपनाम: मुस्तफाबाद | |
Country | ![]() |
State | उत्तर प्रदेश |
जिला | रामपुर |
क्षेत्र | रोहिलखंड |
डिवीजन | मुरादाबाद |
नाम स्रोत | राजा राम सिंह |
शासन | |
• सभा | रामपुर नगर पालिका परिषद |
• संसद के सदस्य | आज़म खान (समाजवादी पार्टी) |
• विधान सभा के सदस्य | आजम खान (समाजवादी पार्टी) |
• अध्यक्ष | अजहर खान[1] (समाजवादी पार्टी) |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 84 किमी2 (32 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 43 |
ऊँचाई | 288 मी (945 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 325,248 |
• घनत्व | 3,900 किमी2 (10,000 वर्गमील) |
भाषा | |
• आधिकारिक | हिंदी उर्दू |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिन | 244901 |
टेलीफोन कोड | 0595 |
वाहन पंजीकरण | UP 22 |
लिंग अनुपात | 1000/927 ♂/♀ |
साक्षरता | 55.08 % |
नागरिक एजेंसी | रामपुर नगर पालिका परिसद |
दिल्ली से दूरी | 186 किलोमीटर (116 मील) उत्तर पश्चिम |
लखनऊ से दूरी | 314 किलोमीटर (195 मील) दक्षिण पूर्व |
शासी निकाय | उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार |
वेबसाइट | rampur |
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ Azhar khan wins, Retrieved July 2012