रॉस १२८ तारा
रॉस 128 (Ross 128) कन्या तारामंडल में बेटा वर्जिनिस तारे के समीप स्थित एक लाल बौना तारा है। इसका द्रव्यमान सूरज के द्रव्यमान का केवल 15% और त्रिज्या सूरज की त्रिज्या का 21% है। इसका सापेक्ष कांतिमान 11.13 है, जो काफ़ी धुंधला है और जिसे देखने के लिए दूरबीन आवश्यक है। यह पृथ्वी से लगभग 10.89 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है। इसके इर्द-गिर्द परिक्रमा कर रहा एक बहिर्ग्रह सन् 2017 में ज्ञात हुआ था, जिसका नाम रॉस 128 बी रखा गया।[3]
रॉस 128 बी ग्रह का काल्पनिक चित्रण जिसकी पृष्ठभूमि में रॉस 128 तारा दिख रहा है[1] Credit: यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला | |
प्रेक्षण तथ्य युग J2000 विषुव J2000 | |
---|---|
तारामंडल | कन्या तारामंडल |
दायाँ आरोहण | 11h 47m 44.3974s[2] |
झुकाव | +00° 48′ 16.395″[2] |
सापेक्ष कांतिमान (V) | 11.13[3] |
विशेषताएँ | |
तारकीय श्रेणी | M4 V[4] |
U−B रंग सूचक | +2.685[5] |
B−V रंग सूचक | +1.59[6] |
परिवर्ती श्रेणी | धधकी तारा[7] |
खगोलमिति | |
रेडियल वेग (Rv) | −31.0[8][9] किमी/सै |
विशेष चाल (μ) | दाआ.: 607.18[10] मिआसै/वर्ष झु.: −1222.69[10] मिआसै/वर्ष |
लंबन (π) | 295.80 ± 0.54[11] मिआसै |
दूरी | 11.03 ± 0.02 प्रव (3.381 ± 0.006 पार) |
निरपेक्ष कांतिमान (MV) | 13.51[3] |
विवरण | |
द्रव्यमान | 0.168±0.17[12] M☉ |
त्रिज्या | 0.1967±0.0077[12] R☉ |
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g) | 3.40[13] |
चमकीलापन (बोलोमेट्रिक) | 0.00362 ± 0.00039[2] L☉ |
तापमान | 3,192±60[12] K |
आयु | 9.45±0.6[14] अरब वर्ष |
अन्य नाम | |
डेटाबेस संदर्भ | |
सिम्बाद | data |
असाधारण रेडियो संकेत संपादित करें
मई 12, 2017 को आरेसिबो वेधशाला में रॉस 128 का अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों को कुछ रहस्यमय रेडियो संकेत मिले। दस मिनट के काल तक यह रेडियो संकेत लगभग सामयिक (पिरियॉडिक) था और इसकी आवृत्ति (फ़्रिक्वेन्सी) घटती जा रही थी। जुलाई 16, 2017 को खगोलजीववैज्ञानिक एबेल मेंडेज़ ने ट्विटर पर इस विचित्र संकेत की पुष्टि करी और यह भी कहा कि ऐसा संकेत पहले कभी-भी किसी लाल बौने से आता हुआ नहीं देखा गया है। लेकिन उसके बाद ऐसा संकेत आरेसिबो समेत किसी भी वेधशाला द्वारा दोबारा नहीं पाया गया है, जिस से यह आशंका होती है कि यह उस तारे से नहीं आया था बल्कि पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए किसी कृत्रिम उपग्रह से उत्पन्न हुआ हो सकता है जो गलती-से तारे से आता हुआ समझा गया।[15][16][17][18][19]
इन्हें भी देखें संपादित करें
सन्दर्भ संपादित करें
- ↑ "Closest Temperate World Orbiting Quiet Star Discovered - ESO's HARPS instrument finds Earth-mass exoplanet around Ross 128". www.eso.org. मूल से 15 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 November 2017.
- ↑ अ आ इ (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
- ↑ अ आ इ The One Hundred Nearest Star Systems, Research Consortium on Nearby Stars, 2012-01-01, मूल से 31 जुलाई 2012 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 2017-11-15
- ↑ Gautier, Thomas N., III; एवं अन्य (2004), "Far Infrared Properties of M Dwarfs", Bulletin of the American Astronomical Society, 36: 1431, बिबकोड:2004AAS...205.5503G
- ↑ Rufener, F. (October 1976), "Second catalogue of stars measured in the Geneva Observatory photometric system", Astronomy & Astrophysics Supplement Series, 26: 275–351, बिबकोड:1976A&AS...26..275R
- ↑ Warren, W. H., Jr. (1978), "Photoelectric Photometric Catalogue of Homogeneous Means in the UBV System", Observatory, Geneva
- ↑ (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
- ↑ Gontcharov, G. A. (2006), Pulkovo Compilation of Radial Velocities for 35493 Hipparcos Stars, मूल से 3 जून 2019 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 2010-04-18
- ↑ García-Sánchez, J.; एवं अन्य (2001), "Stellar encounters with the solar system" (PDF), Astronomy and Astrophysics, 379 (2): 634–659, डीओआइ:10.1051/0004-6361:20011330, बिबकोड:2001A&A...379..634G, मूल से 24 जुलाई 2018 को पुरालेखित (PDF), अभिगमन तिथि 12 जुलाई 2018
- ↑ अ आ इ Perryman, M. A. C.; एवं अन्य (1997), "The Hipparcos Catalogue", Astronomy & Astrophysics, 323: L49–L52, बिबकोड:1997A&A...323L..49P
- ↑ (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
- ↑ अ आ इ ई (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
- ↑ Rodonò, Marcello, "The Atmospheres of M Dwarfs: Observations", The M-Type Stars, Washington: NASA, पपृ॰ 409–453
- ↑ (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर Vizier catalogue entry Archived 2017-11-16 at the वेबैक मशीन
- ↑ Mendez, Abel (July 16, 2017). "Confirmed! We have the data of #Barnard's Star and #Ross128". Twitter. मूल से 10 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 19, 2017.
- ↑ Mendez, Abel (July 17, 2017). "Strange Signals from the Nearby Red Dwarf Star Ross 128". Planetary Habitability Laboratory at University of Puerto Rico at Arecibo. मूल से July 17, 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2017.
- ↑ Osborne, Hannah (July 17, 2017). "Ross 128: Mystery Radio signals Detected From Red Dwarf Star Just 11 Light-Years Away". Newsweek. मूल से 17 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2017.
- ↑ Grush, Loren (July 17, 2017). "Astronomers don't know what's causing these weird radio waves from a nearby star - Probably not aliens, though". The Verge. मूल से 17 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2017.
- ↑ Koren, Marina (July 17, 2017). "The Strange Radio Signals Coming From a Nearby Star - Astronomers have detected a mystery transmission at a frequency they haven't observed before". The Atlantic. मूल से 18 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 17, 2017.