लाल गले वाला तीतर (Rufous-throated Partridge) (Arborophila rufogularis) तीतर कुल का एक पक्षी है जो दक्षिण तथा दक्षिण पूर्व एशिया में व्यापक रूप से पाया जाता है।

लाल गले वाला तीतर
Arborophila rufogularis
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: पक्षी
गण: गॉलिफ़ॉर्मीस
कुल: फ़ैसिनिडी
उपकुल: पर्डिसिनी
वंश: आर्बोरोफ़िला
जाति: ए. रूफ़ोग्युलॅरिस
द्विपद नाम
आर्बोरोफ़िला रूफ़ोग्युलॅरिस
(ब्लाइथ, १८५०)
चित्र:लाल गले वाले तीतर का आवास क्षेत्र.jpg
आवास का क्षेत्र

व्यवहार संपादित करें

लाल गले वाले तीतर की बोली

यह पक्षी ६ से १२ के झुण्ड में रहता है और डराये जाने पर पास के पेड़ों की शाखाओं पर बैठ जाता है। इसकी बोली की आसानी से नकल हो जाती है और अगर झुण्ड बिखर गया हो तो उसे इसकी बोली से आसानी से वापस बुलाया जा सकता है। इसी वजह से नेपाल के लेपचा इसका शिकार करते समय इसको अपने पास बुला पाते हैं। इसका घोंसला ज़मीन पर बिछा सूखी पत्तियों का ढेर ही होता है।[2]

अन्य नाम संपादित करें

इस पक्षी के भारत की अन्य भाषाओं में नाम इस प्रकार हैं:-[3]

आवास संपादित करें

यह पक्षी बांग्लादेश, भूटान, चीन, भारत, लाओस, म्यानमार, नेपाल, थाइलैंड तथा वियतनाम में पाया जाता है।[1] यह पहाड़ों की तलहटी में ही रहना पसन्द करता है और कम ही ६००० फ़ीट से ज़्यादा की ऊँचाई में देखा जाता है।[2]

आहार संपादित करें

यह पक्षी छोटे कीड़े-मकोड़े, घोंघे, बीज और छोटे फल खाता है। ज़मीन में पड़ी सूखी पत्तियों को कुरेदकर यह कीड़ों की तलाश करता है।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. BirdLife International (2012). "Arborophila rufogularis". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2012.2. International Union for Conservation of Nature. अभिगमन तिथि ०१ सितम्बर २०१३. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. Hume, A.O.; Marshall, C.H.T. (१८८०). Game Birds of India, Burmah and Ceylon. II. Calcutta: A.O. Hume and C.H.T. Marshall. पृ॰ ७७.
  3. anonymous. Indian Bird Names. ENVIS centre BNHS. पृ॰ ६९. मूल से 3 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ०१ सितम्बर २०१३. नामालूम प्राचल |archived= की उपेक्षा की गयी (मदद); |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)