यह पृष्ठ आम आदमी पार्टी लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

विवाद का वर्तमान अनुभाग उचित है? संपादित करें

इस अनुभाग का निर्माण अनिरुद्ध जी ने अच्छे से, neutral POV का ख्याल रखते हुए किया है। पर क्या इस अनुभाग को लेख में डालना उचित होगा?

विकी नीति: en:Wikipedia:Criticism#Adhere to policy#Avoid sections and articles focusing on criticisms or controversies

देखा जाए तो शिकायतकर्ता-पूर्व विधायक स्वयं ही नहीं जानते की उनकी कंप्लेंट सही है या नहीं - यहाँ देखें। यह अनुभाग धर्मेन्द्र कोली के व्यक्तिगत डालना ज्यादा बेहतर होता, क्यूंकि as such, मुझे नहीं लगता की इस लेख में अनुभाग की वर्तमान सामग्री कोई भूमिका अदा कर रहा है। और आय-गए दिनों में नई पार्टी होने के कारण पर कई बेबुनियाद आरोप लगें हैं, अतः इस मामले को तूल देना सही नहीं होगा, भले ही लेख में कुछ पंक्तियाँ कम क्यूँ न हों। ।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 04:27, 14 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

सहमत - ये प्रतिदिन होने वाली आरोप-प्रत्यारोप की शृंखला की एक छोटी सी घटना है। यह ज्ञानकोशिय नहीं है। इससे बड़ा विवाद तो अन्ना के साथ "आप" का विवाद है। लेकिन इसके लिए अनिरुद्ध जी से टिप्पणी मांगनी चाहिए, वो शायद बेहतर उत्तर दे सकें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 04:38, 14 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें
सहमत : मैं संजीव जी के तर्क से पूरी तरह सहमत हूं। मेरे विचार में यह घटना उल्लेखनीयता की शर्तें पूरी नहीं करती। --मनोज खुराना वार्ता 06:30, 14 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें
दरअसल मैने केवल पूर्व की सामग्री के लिए उपयुक्त अनुभाग बना दिया था। यह सामग्री सुधारने योग्य है। लेकिन अनुभाग उपयुक्त है। इस पार्टी से संबंधित गठन विवाद, स्टींग ऑपरेशन, विदेशी फंडींग जैसे कुछ महत्वपूर्ण विवाद सामने आए हैं समय मिलने पर उन सामग्री को लेख में जोड़ना उचित होगा। अनिरुद्ध  वार्ता  02:45, 15 दिसम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

आम आदमी पार्टी एक परिवार की तरह लोगों ख्याल रखतीं है आम आदमी पार्टी सदस्य ईश्वर कुमावत Ishwar kumawat 6000356826 (वार्ता) 14:35, 6 जून 2017 (UTC)उत्तर दें

पृष्ठ "आम आदमी पार्टी" पर वापस जाएँ।