स्थानान्तरण अनुरोध 6 जून 2023 संपादित करें

कार्तिक (सिंगर)कार्तिक (गायक) – हिन्दी में Singer को गायक कहते हैं 🗿 Nishānt Omm (💌) 07:16, 6 जून 2023 (UTC)उत्तर दें

@Nishānt Omm जी, पता हैं, पर सिंगर हिंदी में भी प्रचलित हैं, इसलिए ऐसी कोई समस्या प्रतीत नही हो रही हैं। DreamRimmer (वार्ता) 07:20, 6 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
न्यूट्रल दोनो शब्द गूगल ट्रैंड के हिसाब से बराबर मशहूर है। शब्द चुनने से पहले दूसरे लेखों के शब्द देखने चाहिए। सिंगर शब्द गांव के लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। मुरही (वार्ता) 06:50, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@मुरही:  समर्थन ग्रामीण लोग अधिकांश हिन्दी माध्यम में विद्यार्जन करते हैं। उन्हें 'सिंगर' जैसे गैर-हिन्दी शब्द समझने में समस्या हो सकती है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 07:06, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@Nishānt Omm जी, सभी को पता है की सिंगर का अर्थ क्या होता है। फिर भी मैं यहाँ बहस करके किसी का समय बर्बाद नहीं करना चाहता। मुझे नहीं पता कि आप किस तरह से सोचते है, पर अगर आपके हिसाब से देखें तो हिंदी विकिपीडिया के आधे से ज्यादा लेख गलत शीर्षकों का उपयोग कर रहे है। फिर भी अगर आपको गायक शब्द अच्छा लग रहा है तो 30 जून के बाद प्रबंधकों से कह कर स्थानांतरण करवा दीजिएगा, पर फिलहाल तो मेरे काम में बाधा मत डालिए। DreamRimmer (वार्ता) 07:26, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@DreamRimmer जी: आपके तर्कानुसार विकिपीडिया पर गलत शीर्षकों को प्रयोग करने वाले लेखों को स्थानान्तरित नहीं किया जाना चाहिए। अर्थात् विकिपीडिया पर सुधार नहीं होना चाहिए। आपका यह तर्क पूर्णतः बकवास है। 🗿 Nishānt Omm (💌) 07:33, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
पहले ध्यान से पढ़िए की मैंने क्या लिखा है। DreamRimmer (वार्ता) 07:37, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
और..... पता नहीं आप कौनसे युग के गाँवो की बात कर रहे है। DreamRimmer (वार्ता) 07:32, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
आपने हमारा मतलब गलत समझ लिया। गायक शब्द गाना शब्द से मिलताजुलता है, और गाना शब्द पॉपुलर है, लेकिन सिंग शायद उतना नही। लेकिन इस तर्क के सिवा हमारे लिए गानेवाला या वाली ही बेहतर है, इसलिए मैसेज मे न्यूट्रल लिखा था। मुरही (वार्ता) 11:45, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
सामान्यतः 'सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव जून 2023' के अंतर्गत बने लेखों पर प्रबंधकों की ओर से कोई संपादन ३० जून के बाद ही किया जाएगा। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 07:06, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@अनिरुद्ध कुमार जी, या @अजीत कुमार तिवारी जी, मैं लेखक होने के नाते इस लेख के नाम को बदलने का अनुरोध करता हूं। कृपया इसे ऊपर दिए गए नाम पर स्थानांतरित कर दीजिए, नहीं तो निशांत जी पूरी प्रतियोगिता के दौरान मेरा समय बर्बाद करेंगे। DreamRimmer (वार्ता) 07:43, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
फाउंटेन से भी इस लेख को हटा दीजिए, मैं नए नाम के साथ वापस शामिल कर दूंगा। धन्यवाद! DreamRimmer (वार्ता) 07:45, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@DreamRimmer जी: आपने मेरे सोच को गलत समझा है। मैंने यह कभी नहीं कहा कि स्थानान्तरण को तत्क्षणात् अभी इस प्रतियोगिता के मध्य ही होना चाहिए। अभी इस पर चर्चा होने के बाद प्रतियोगिता के समाप्ति के पश्चात् भी इसे पूर्ण किया जा सकता है। किन्तु मेरी समस्या आपके स्थानान्तरण नहीं करने के विरुद्धभाव से है। आपने अपनी सहमति/असहमति देने के बजाय स्थानान्तरण के बिल्कुल नहीं होने का फालतू तर्क रखा। बाद में अपने मेरे ऊपर 'समय बर्बाद' करने का आरोप भी लगाया। यह आरोप निजी टिप्पणियाँ एवं आक्षेप न करने के नीति के विरुद्ध जाता है।
विकिपीडिया सदस्यवृन्द के सदाचरण और स्वैच्छिक योगदान पर टिका हुआ है। आपके किसी लेख को बना देने से वह लेख आपका नहीं होता। इसे कोई भी सम्पादित, स्थानान्तरित एवं संशोधित कर सकता है जब तक कि वे नीतियों का पालन करते हैं। इसलिए मेरा आपने विनम्र निवेदन है आप सामग्री पर टिप्पणी करें, सम्पादक पर नहीं। व्यक्तिगत आक्रमण विकिपीडिया समुदाय और एक उन्नत विश्वकोश बनाने हेतु आवश्यक सहयोगी वातावरण को क्षति पहुँचाते हैं। अन्य सम्पादकों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों को कोई भी सम्पादक हटा सकता है। बार-बार या गम्भीर निजी हमलों से प्रतिबन्ध सहित अवरोध लग सकते हैं। 🗿 Nishānt Omm (💌) 09:32, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
@Nishānt Omm जी, मैंने कब कहा की मेरे बनाये हुए लेख पर सिर्फ मेरा ही अधिकार हैं? इस प्रतियोगिता के नियम में हैं की 30 जून तक किसी भी लेखक के बनाये हुए लेख में हस्तक्षेप न करे। आप यह कैसे जान सकते हो की उसे हिन्दी का ज्ञान नही हैं इसलिए गलत शीर्षक रखकर लेख बना रहा हैं। मैंने आपको 3-4 बार तो बोल रखा हैं की 30 जून के बाद आप जो भी करे मुझे कोई समस्या नही हैं। अगर मैं प्रतियोगिता के दौरान आपके बनाये लेखों पर कार्य करूँगा तो आपको अच्छा लगेगा? और आप मुझे व्यवहार मत समझाइए, मैंने कौनसी आपको बेइजती की है? अगर मुझे आपसे समस्या होती तो कल आपको बार्नस्टार नही भेजा होता। जैसा की में देख पा रहा हूँ आपको इसी तरह के विघटनकारी संपादनो के लिए ही अंग्रेजी विकिपीडिया पर हमेशा के लिए अवरोधित किया हुआ हैं और आप मुझ पर ही इल्जाम लगा रहे हैं। DreamRimmer (वार्ता) 10:44, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
ये ब्लॉक से जुड़ी जानकारी कैसे देखते है? और ये बार्नस्टार क्या होता है? मुरही (वार्ता) 11:47, 7 जून 2023 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "कार्तिक (सिंगर)" पर वापस जाएँ।