यह पृष्ठ चोरगलिया लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

लेख में असन्दर्भित दावे और मूल शोध

संपादित करें

@हेमन्त कुमार बिनवाल: आपने लेख में मंदिर, यातायात एवं परिवहन और विधान सभा क्षेत्र नामक अनुभागों में बिना सन्दर्भ के दावे हैं। इनमें वाक्य रचना भी सही नहीं है। कृपया इनको सुधारें और सन्दर्भ दें। इसके अतिरिक्त शिक्षा व्यवस्था, बैंक और गैस एजेंसी नामक अनुभागों में प्रचार के अतिरिक्त कुछ नहीं है। इसके अतिरिक्त इनमें लिखी हुई भाषा भी हिन्दी नहीं है। अतः कृपया लेख को सुधारें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 18:51, 9 सितंबर 2018 (UTC)उत्तर दें

संजीव कुमार जी मेरा घर चोरगलिया में है में विकिपीडिया में नया हूँ हो सके तो मदद करियेगा एडिट कर दीजिएगा(हेमन्त कुमार बिनवाल (वार्ता) 19:42, 9 सितंबर 2018 (UTC))उत्तर दें
@हेमन्त कुमार बिनवाल: आप शायद विकिपीडिया पर नये हैं अतः सलाह देना चाहता हूँ कि अपना व्यक्तिगत परिचय यहाँ न दें। चूँकि आप जहाँ के हैं वहाँ की जानकारियाँ आपके पास होती हैं लेकिन आप पर अन्य समुदाय विश्वास क्यों करे? आप फेसबुक या यूट्यूब पर देख सकते हो, वहाँ लोगों को कुछ डालने की अनुमति होने के कारण लोग वहाँ सबकुछ सही नहीं लिखते। अतः आपके कथन सही हैं या नहीं यह आपके कहने से नहीं बल्कि स्रोतों से सिद्ध होगा। ये ठीक इसी तरह है कि हम कहीं जाते हैं तो अपने चेहरे से अपनी पहचान नहीं होती बल्कि अपने परिचय पत्र से होती है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:49, 23 सितंबर 2018 (UTC)उत्तर दें
लेख को चोरगलिया कुटलिया, हल्द्वानी तहसील में विलय कर दिया गया है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:32, 31 अगस्त 2022 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "चोरगलिया" पर वापस जाएँ।