यह पृष्ठ टाट्रा नेशनल पार्क, पोलैंड लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

चित्र नामांकन समीक्षा में सुझावित सुधार संपादित करें

लेख में प्रयुक्त चित्र File:Tatry - panorama z Polskiego Spiszu.jpg को निर्वाचित चित्र हेतु नामांकित किया गया है। इस क्रम में लेख में कुछ आवश्यक सुधार वांछित हैं:

वर्तनी और फॉरमेटिंग

लेख कई जगहों पर वर्तनी सुधार आवश्यक है। कुछ वर्तनियाँ ग़लत हैं जबकि कुछ जगहों पर वर्तनी में एकरूपता नहीं हैं:

  1. पहाड़े (Mountains के लिए, केवल पर्वत लिख सकते हैं), श्रृंखलाओं (शृंखलाओं सही होगा), पीढ़ीयों (पीढ़ियों)।
  2. अनुस्वार और अनुनासिक की त्रुटियाँ: गुफाऐं, गुफाएं, ऊंचाई, प्रजातियां, बकरियां, यहां, ढांचे इत्यादि में चंद्रबिंदी (ँ) का प्रयोग करें।
  3. वर्तनी एकरूपता नहीं: उँचाई/ऊंचाई, गुफाऐं/गुफाएं/गुफाएँ, प्रजातियां/प्रजातियाँ (ज्यादातर चंद्र बिंदी के उचित प्रयोग से सुधर जायेंगी)।
  4. ग़ैर-हिंदी शब्दों को तिरछे अक्षरों में लिखें (उदाहरण के लिए पेड़ों, जानवरों इत्यादि के नामों में केवल वैज्ञानिक नाम ही नहीं साधारण नाम भी यदि हिंदी में नहीं लिख रहे हैं तो उन्हें तिरछे अक्षरों में लिखना उचित होगा)।
  5. अंकों के प्रयोग में एकरूपता लायें (लगभग सभी जगह इंटरनेशनल अंक लिखे हुए हैं जबकि "वातावरण" अनुभाग में - १८वीं और १९वीं शताब्दी में लिखा गया है)।
गद्य और अनुवाद
  1. कुछ जगहों पर बहुवचन के लिए भी क्रिया में "हैं" के स्थान पर "है" का प्रयोग है (गुफाएँ और झीलें देखें); इसके विपरीत "...क्षेत्र पर फैला हैं" जैसे वाक्य भी सुधार योग्य हैं।
  2. ...designated के लिए भूमिका और अनुभाग में "...नामित किया" की जगह "...का दर्ज़ा दिया" बेहतर अनुवाद हो सकता है (नामित, nomination के अर्थ में प्रतीत हो रहा)।
  3. परिदृश्य में कई चट्टानी संरचनाऐं तेज धार वाली चोटियाँ और खोखले होते हैं। का बेहतर अनुवाद वांछित है, अभी तो कोई अर्थ नहीं समझ में आ रहा।
  4. टाट्रा का पोधले क्षेत्र गोरल (हाईलैंड) लोगों का घर है को अधिक स्पष्ट करने की आवश्यकता है (गोरल जनजाति का नाम है और इस शब्द का स्थानीय भाषा में अर्थ है ऊँचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोग; वाक्य को लंबा किया जा सकता है)।
  5. ...चीज़ बनाने... में चीज़ को चीज़ (पाश्चात्य पनीर) से विकिलिंक करें और हो सके तो कोष्ठक के साथ पूरा नाम ही रखें (हिंदी में चीज़ भ्रम उत्पन्न करता है)।
  6. अतीत में मानवीय गतिविधियों द्वारा टाट्रा पहाड़ों के क्षेत्र का शोषण किया गया था में "शोषण" के स्थान पर "दोहन" बेहतर विकल्प लग रहा (बाकी जैसा उचित लगे)।
  7. टाट्रा नेशनल पार्क में लंबी पैदल यात्रा 270 किलोमीटर (170 मील) से अधिक की हैं वाक्य स्पष्ट नहीं है (हाईकिंग का बिलकुल "लंबी पैदल यात्रा" कर देना कुछ उचित नहीं लग रहा; हाइकिंग ट्रेल को "हाईकिंग मार्ग" अथवा "हाईकिंग पगडंडियाँ" जैसा कुछ किया जा सकता है या फिर पूरा वाक्य - टाट्रा नेशनल पार्क में 270 किलोमीटर (170 मील) से अधिक की हाईकिंग पगडंडियाँ हैं या और स्पष्ट करना हो तो टाट्रा नेशनल पार्क में हाईकिंग पगडंडियों की कुल लंबाई 270 किलोमीटर (170 मील) से अधिक है जैसा बनाया जा सकता)।
संदर्भ
  1. "tnp" नामक संदर्भ में सुधार करें, यह कई बार परिभाषित किया गया है। केवल एक जगह ही परिभाषित करके बाकी जगह इसके नाम का प्रयोग करें।
  2. सभी संदर्भों को उद्धरण साँचों के प्रयोग से निर्मित करें (Cite web... इत्यादि)।
  3. उद्धरण साँचों में |lang=अंग्रेजी के बजाय केवल भाषा कोड (en) का प्रयोग करें (वर्तमान में यह श्रेणी:सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा की त्रुटि उत्पन्न कर रहा) प्राचल का नाम पूरा लिखना भी बेहतर रहेगा: |language=en
  4. तिथि प्रारूप सभी जगह एक जैसा करें।
अन्य सुधार
  1. लेख में सबसे ऊपर लगा साँचा "short description" हटा दें, यह निरर्थक है, हिंदी विकिपीडिया पर इसका कोई प्रयोग नहीं है।
  2. ज्ञानसंदूक में मानचित्र छिपा दिया गया है। भौगोलिक महत्व के विषय में यह उचित नहीं, मानचित्र जोड़ें (साँचा या मॉड्यूल अनुपस्थिति के कारण समस्या हो तो कृपया सूचित करें)।
  3. ज्ञानसंदूक में चित्र का कैप्शन दुबारा सुधार कर लिखें
  4. बाहरी कड़ियों में कॉमंस की कड़ी और {{Authority control}} को भी जोड़ने पर विचार कर सकते हैं।
  5. श्रेणीकरण में श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक और श्रेणी:आईयूसीएन श्रेणी II को लिख कर जोड़ा गया है जो उचित नहीं (यह स्वयमेव जुड़ने वाली श्रेणियाँ हैं)।

कृपया लेख को ध्यानपूर्वक पढ़कर यदि कुछ और भी सुधार आवश्यक लगें, करें। सुधारों में समस्या होने पर साथी संपादकों की मदद ले सकते हैं; सुझावों से सहमत न हों तो कारण बता सकते हैं (कृपया इन्हें आदेश न समझें)। सुधार पूर्ण होने के बाद नामांकन वार्ता में सूचित करें। धन्यवाद। --SM7--बातचीत-- 17:52, 4 जनवरी 2022 (UTC)उत्तर दें

पृष्ठ "टाट्रा नेशनल पार्क, पोलैंड" पर वापस जाएँ।