वार्ता:दक्षिण अफ़्रीका

Latest comment: 11 वर्ष पहले by RaniPatel in topic लेख का नाम

यह पृष्ठ दक्षिण अफ़्रीका लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

लेख का नाम संपादित करें

चूँकि हालही में कई बार इस लेख को स्थानांतरित किया जा चुका है, अतः मैं इसके नाम के संबंध में चर्चा शुरू करना चाहता हूँ कि इस लेख का उपयुक्त नाम क्या होगा। सभी सदस्यों का चर्चा में स्वागत है।

अभी तक निम्न नाम प्रयोग किये गए हैं:

नुकते सहित नाम नुकते बिना नाम
नाम गूगल खोज कड़ी मुझे मिली परिणाम संख्या नाम गूगल खोज कड़ी मुझे मिली परिणाम संख्या
दक्षिण अफ़्रीका दक्षिण अफ़्रीका -wikipedia -विकिपीडिया के लिये गूगल परिणाम: खोज • 2,300,000 परिणाम दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका -wikipedia -विकिपीडिया के लिये गूगल परिणाम: खोज • 3,990,000 परिणाम
सौथ् आफ़्रिका सौथ् आफ़्रिका -wikipedia -विकिपीडिया के लिये गूगल परिणाम: खोज • 0 परिणाम सौथ् आफ्रिका सौथ् आफ्रिका -wikipedia -विकिपीडिया के लिये गूगल परिणाम: खोज • 0 परिणाम
साउथ् अफ़्रीका साउथ् अफ़्रीका -wikipedia -विकिपीडिया के लिये गूगल परिणाम: खोज • 0 परिणाम साउथ् अफ्रीका साउथ् अफ्रीका -wikipedia -विकिपीडिया के लिये गूगल परिणाम: खोज • 1 परिणाम
साउथ अफ़्रीका साउथ अफ़्रीका -wikipedia -विकिपीडिया के लिये गूगल परिणाम: खोज • 6,260 परिणाम साउथ अफ्रीका साउथ अफ्रीका -wikipedia -विकिपीडिया के लिये गूगल परिणाम: खोज • 276,000 परिणाम
दक्षिण आफ़्रिका दक्षिण आफ़्रिका -wikipedia -विकिपीडिया के लिये गूगल परिणाम: खोज • 4,520 परिणाम दक्षिण आफ्रिका दक्षिण आफ्रिका -wikipedia -विकिपीडिया के लिये गूगल परिणाम: खोज • 339,000 परिणाम

मेरे विचार में पहला नाम सबसे उपयुक्त है क्योंकि यह हिन्दी में सबसे प्रचलित नाम है (जैसा कि गूगल खोज परिणामों से स्पष्ट है, यह बाकी नामों से कही अधिक प्रचलित है)। प्रश्न इस बात का अवश्य उठता है कि लेख को नुकते सहित वाले नाम पर होना चाहिये या नुकते बिना वाले नाम पर। मेरे विचार में, यद्यपि नुकते बिना वाला नाम अधिक प्रचलित है, परंतु नुकते सहित वाला नाम व्याकरण अनुसार सही है इसलिए लेख को दक्षिण अफ़्रीका नाम पर होना चाहिये (जहाँ यह पहले था)। --सिद्धार्थ घई (वार्ता) 22:43, 16 जुलाई 2012 (UTC)उत्तर दें

  • समर्थन – "दक्षिण अफ़्रीका" के लिए। जैसा सिद्धार्थ जी ने मुझे नुकते का हिन्दी में प्रयोग बताया था उसके अनुसार "अफ़्रीका" में नुकता आएगा। अंग्रेज़ी में यह 'फ' नहीं 'फ़' की ध्वनि है और चूँकि अफ़्रीका लैटिन के "अफ़्री" से आया है तो इसका यही नाम सही है, "आफ़्रिका" तो कोई शब्द ही नहीं है।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 05:44, 17 जुलाई 2012 (UTC)उत्तर दें

आप दोनों के इच्छाओं के अनुसार, मैं इस लेख का नाम बदल दिया है। --राणी पटेल (वार्ता) 21:06, 25 जुलाई 2012 (UTC)उत्तर दें

पृष्ठ "दक्षिण अफ़्रीका" पर वापस जाएँ।