यह पृष्ठ बंगलौर लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

नाम संपादित करें

नीचे इस पृष्ठ के स्थानान्तरण अनुरोध पर हुई चर्चा का परिणाम है।कृपया इसे न बदलें अन्य चर्चायें नीचे नए अनुभाग बना कर की जा सकती हैं। इस चर्चा में कोई परिवर्तन न करें।

स्थानान्तरण अनुरोध का परिणाम निम्नलिखित रहा: स्थानान्तरण किया गया था चर्चा बंद किया। --SM7--बातचीत-- 11:20, 12 मई 2017 (UTC)उत्तर दें


जहाँ तक मुझे ख़बर है, यह "ळ"-अक्षर हिन्दी वर्णमाला में मौजूद नहीं है। लेख का नाम सही हिज्जे पर स्थानान्तरित किया जाए। सादर, --सलमा महमूद 18:17, 16 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें

ळ को जानिये। आपके ज्ञान के लिये। यहाँ अधिक सिखने की इच्छा हो तो मेरे वार्ता पृष्ठ पुछें। मैं विस्तार से उदाहरणों के साथ वर्णन करूंगा। अस्तु। ॐNehalDaveND 07:37, 17 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें
विकिपीडिया की नीतियों को जानिये। आपके ज्ञान के लिये, वि:मूल शोध देखें। आप किसी भी चीज़ के लिये नये हिज्जे नहीं बना सकते हैं, यह साफ़ मूल शोध है। नसल से मैं गुजराती हूँ, जानती हूँ कि यह आवाज़ गुजराती, मराठी और मुख़्तलिफ़ दक्षिण भारतीय भाषाओं में बहुत ही आम है। लेकिन मेरी ज़िन्दगी की पहली बार है जब यह हिन्दी में इस्तेमाल किया जा रहा है। कृप्या हिन्दी साहित्य या किसी भी भरोसेमन्द हिन्दी स्रोत का हवाला दीजिये जहाँ इस शहर के हिज्जे "बेंगळुरु" है। सादर, --सलमा महमूद 20:42, 17 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें
इस महानगर का नाम बदले हुए अभी बहुत समय नहीं हुआ है। परन्तु यथाशीघ्र ये सभी हिन्दी स्थानों पर भी दिखेगा। बेंगळुरु गया था तब मैंने देखा था वहाँ देवनागरी में इसका उपयोग अब जैसे ही मिलता यहाँ जोड़ूंगा। दूसरा ये कोई मूलशोध है ये आपको पता होना चाहिए। वहाँ सन्दर्भ दिया गया है कि कब इस नगर का नाम परिवर्तित हुआ। अब देवनागरी संदर्भ भी दूंगा धैर्य रक्खें। अस्तु। ॐNehalDaveND 02:55, 18 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें
विकिपीडिया स्रोतों पर आधारित है और यह स्रोत में "बेंगलूरु" के हिज्जे का प्रयोग किया गया है, यह "ळ"-अक्षर वाले हिज्जे नहीं। बेंगलूरु या बेंगलौर सबसे उपयुक्त हिज्जे होंगे। सादर, --सलमा महमूद 12:05, 21 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें


सहमत - हिंदी विकिपीडिया पर हमें इसे बेंगलुरु नाम से ही रखना चाहिए क्योंकि हिंदी में आम प्रचलित वर्तनी में "ल" ही प्रयोग किया जाता है; हाँ, लेख की शुरूआत में बोल्ड अक्षरों में जहाँ नाम लिखा जाय उसके तुरंत बाद बेंगळुरु शब्द जोड़ा जा सकता है।--SM7--बातचीत-- 02:33, 25 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें

@सलमा महमूद: जी, नाम बदलने के लिए अनुरोध करने हेतु आप साँचा {{नाम बदलें}} का प्रयोग कर सकती हैं। इसे कैसे सब्स्टीच्यूट करके प्रयोग करते हैं इसकी जानकारी इसके प्रलेखन पन्ने पे मौज़ूद है। धन्यवाद।--SM7--बातचीत-- 02:36, 25 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें

बेंगळुरुबंगलौर – "ळ"-अक्षर हिन्दी वर्णमाला में मौजूद नहीं है सुमित सिन्हावार्ता 14:11, 27 अप्रैल 2017 (UTC)उत्तर दें


ऊपर हुई चर्चा एक स्थानान्तरण अनुरोध का पुरालेख है। इसमें कोई बदलाव न करें आगे की चर्चाएँ, नीचे नए आनुभाग बना कर शुरू की जा सकती हैं, इस अनुभाग में कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए

आलेख के साथ उपद्रव संपादित करें

कुछ उपद्रवी संपादक इस आलेख पर अप्रासंगिक सामग्रियों का अंबार लगाकर इसे अपठनीय बना रहे हैं। ऐसा करने वाले लोग बिना लॉग इन किए इस कृत्य को कर रहे हैं। प्रबंधकगण इसका संज्ञान लें। आदर सहित--कलमकार वार्ता 10:25, 5 अगस्त 2017 (UTC)उत्तर दें

पृष्ठ "बंगलौर" पर वापस जाएँ।