यह पृष्ठ विदिशा लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

मेरे विचार से निर्वाचित होने के लिए इस लेख में कुछ बातों पर काम किया जाना ज़रूरी है -

  • वर्तनी व्याकरण पर और ध्यान दिया जाना चाहिए।
  • पहले अनुच्छेद में विदिशा का सारांश आना चाहिए।
  • दर्शनीय स्थलों में से दो तीन दूसरे जिलों के थे जो मैंने उन जिलों पर रखे हैं या हटाए हैं जैसे सागर जिले का एरण और रायसेन जिले का भोजपुर।
  • दर्शनीय स्थलों को अनावश्यक विस्तार पहले पृष्ठ पर हुआ था जिसके लिए मैंने एक अलग पन्ना बना दिया है।
  • जलवायु के लिए जो नया पन्ना बनाया गया है उनमें कोई नई बात नहीं है बल्कि विदिशा वाली बात को ही पेस्ट किया गया है।
  • ध्यान रखा जाए कि जब हम कोई सहयोगी पृष्ठ बनाएँ तो मुख्य पृष्ठ की बातों को दोहराव एक दो पंक्तियों से ज्यादा न हो। भूमिका बनाने के लिए एक दो पंक्तियाँ काफ़ी हैं। इस दृष्टि से इतिहास वाला सहयोगी पृष्ठ भी फिर से देखा जाना चाहिए।
  • नियमानुसार तीन पंक्तियों से कम का कोई अनुच्छेद नहीं होना चाहिए। इसको या तो दूसरे उपयुक्त स्थान पर विलय कर दें।
  • भूगोल में इसकी सीमा पर स्थित नगरों, तहसीलों, गाँवों, इसमें बहने वाली नदियों पहाड़ों आदि का उल्लेख होना चाहिए।
  • वन संपदा का भूगोल में विलय किया जा सकता है क्यों कि यह बहुत छोटा है।
  • इस पूरे लेख में कोई संदर्भ नहीं है। १०-१२ तो ढूँढ कर लगा ही देने चाहिए।
  • कुछ और शीर्षक भी होने ज़रूरी हैं जैसे- विदिशा की संस्कृति, शिक्षा संस्थान, अर्थ व्यवस्था या कुछ और विशेषताएँ जो वहाँ से संबंधित हों।
  • मेरे विचार से इस पृष्ठ पर केवल विदिशा नगर से संबंधित जानकारी नहीं है बल्कि जिले से संबंधित है इसलिए इस पृष्ठ का नाम विदिशा जिला होना चाहिए।
  • साँचों में एकरूपता के लिए देहरादून विस्तार में के रूप में ही विदिशा विस्तार में बनाना चाहिए और रंगों में भी एकरूपता रहनी चाहिए। हो सके तो मध्यप्रदेश पर्यटन का साँचा भी नीले सफेद में हो जाए तो बहुत अच्छा।

--पूर्णिमा वर्मन ०९:०८, २५ सितंबर २००८ (UTC)

पृष्ठ "विदिशा" पर वापस जाएँ।