विकिपीडिया:पृष्ठ आयात के लिए अनुरोध/पुरालेख 1



Bill william compton जी, नया सदस्य होने के नाते मैं कई ग़लतियां कर रहा हूं, असुविधा के लिये क्षमाप्रार्थी हूं। फिलहाल नरवाना के पुराने हिन्दी संस्करण को पुनः स्थापित कर दें क्योंकि उस पर मैं काफी समय लगा चुका हूं।

नये अनुरोध (चंद्रताल) में मैने गलती सुधार ली है, नवनिर्मित पृष्ठ को खाली छोड़ दिया है। आयात पूरा होने के बाद ही उस पर कार्य आरम्भ करूंगा।

मनोज जी, शुरुआत में गलती सब से होती है और आगे भी होंगी। इसके लिए कभी मन छोटा मत करना, गलती स्वीकार कर के उस से कुछ सीखना ही हमे मनुष्य बनाता है। मैने लेख वापस पुराने अवतरण पर कर दिया है।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 11:01, 21 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]



बिल जी, नमस्कार। चन्द्र ताल लेख मात्र एक वाक्य का है। आयात यहां भी किया जा सकता है। चंद्रताल को चन्द्र ताल पर री-डायरेक्ट किया जा सकता है। धन्यवाद। --Manojkhurana (वार्ता) 05:31, 22 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]

मनोज जी ठीक है मैं आयात कर दूँगा परन्तु उससे पहले कृपया रणदीप सुरजेवाला लेख का अनुवाद पूरा करलें चूँकि एक साथ इतने गैर-हिन्दी में लिखे लेखों का होना उचित नहीं है। आप इसका अनुवाद पूरा करलें मैं फ़िर चंद्रताल का आयत स्वयं कर दूँगा।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 05:47, 22 अगस्त 2013 (UTC)[उत्तर दें]
उक्त लेख का अनुवाद पूरा हुआ। --मनोज खुराना (वार्ता) 12:11, 20 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
 Y पूर्ण हुआ<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 16:56, 27 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]






  • भाषा: en:ਪੰਜ ਪਿਆਰੇ
  • नया नाम: पांच प्यारे
  • नोट: --मनोज खुराना (वार्ता) 05:55, 23 सितंबर 2013 (UTC)कृपया पंजाबी विकि को भी लिस्ट में शामिल करें।[उत्तर दें]
  • आयातक प्रबंधक की टिप्पणी: मनोज जी, इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगेगा क्योंकि इसके लिए पहले विकि समुदाय की सहमती चाहिए और फ़िर Bugzilla पर मुझे अनुरोध करना पड़ेगा। मैं जल्द ही चौपाल पर प्रस्ताव रखूँगा।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 08:59, 23 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
  • नोट: मनोज जी, वैसे मुझे न ही तो पांच प्यारे क्या होते हैं इसका ज्ञान है और न ही ठीक से गुरमुखी जानता हूँ, लेकिन जहाँ तक मुझे समझ में आता है यहाँ पाँच प्यारे के स्थान पर पंज प्यारे शीर्षक उचित रहेगा क्योंकि यह एक नाम कि तरह है जो पाँच गुरुओं को संयुक्त रूप से दिया गया है। जैसे आपको एक हिन्दू धर्म का उदाहरण देता हूँ, शिवलिंग को अनूदित करके नहीं लिखा जाता और प्रत्येक भाषा में शिवलिंग ही लिखा जाता है ठीक उसी तरह मुझे लगता है कि इस पृष्ठ को पांच प्यारे के स्थान पर "पंज प्यारे" लिखा जाये। मनोज जी यदि आपकी अनुमति हो तो पृष्ठ निर्माण का कार्य आयात से पूर्व ही आरम्भ कर देते हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:32, 23 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
  • नोट: मेरी पूर्ण सहमति है संजीव जी । बल्कि मैं स्वयं भी "पंज प्यारे" पर विचार कर रहा था। और दूसरा- पृष्ठ निर्माण के शुभ कार्य में अनुमति की क्या आवश्यकता है? पांच प्यारे क्या होते हैं इसका ज्ञान लेने के लिए बैसाखी से शुरू करें। --मनोज खुराना (वार्ता) 13:29, 23 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
अनुमति इसलिए ले रहा था क्योंकि मैं गलत शीर्षक नहीं देना चाहता था।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:44, 23 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]









कुबेरनाथ राय की आचार्य कुबेर नाथ राय के रूप में पहचान भ्रामक और गढी हुई है। साहित्य की दुनिया में और उनकी पुस्तकों के कवर से लेकर हर जगह उनका उल्लेख कुबेरनाथ राय के रूप में है। निवेदन है कि उन्हें आचार्यत्व के बोझ से मुक्त रखा जाय। इससे विकिपेडिया उपयोगकर्ताओं को भ्रम उत्पन्न हो सकता है। धन्यवाद!




नाम ठीक कर दिया गया है। पिछले पृष्ठ पर भी काम चल रहा है। समयानुसार पूरा हो जाएगा। --मनोज खुराना वार्ता 05:55, 2 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]
 Y पूर्ण हुआ☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:46, 2 अप्रैल 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार: अभी हाल ही में इस जिले में बोडो उग्रवादियों और मुस्लिम समुदाय के बीच टकराव हुआ है और कैसे कुछ नेताओं के कारण यह राष्ट्रीय मुद्दा बन गया ये तो आप भी जानते हैं। मैंने यह नाम न्यूज़ चैनल और समाचार पत्रों में सुना और पढ़ा है। मेरा यह नाम रखने का यही आधार है।--प्रतीक मालवीय 13:48, 8 मई 2014 (UTC)[उत्तर दें]



  • भाषा: en:Kausar Nag
  • नया नाम: कौसरनाग
  • नोट: --मनोज खुराना 06:41, 3 अगस्त 2014 (UTC)
  • आयातक प्रबंधक की टिप्पणी:  Y पूर्ण हुआ ध्यान रहे यह पृष्ठ अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर अभी तक पुनरीक्षित नहीं किया गया है अर्थात सन्दर्भों की विश्वसनीयता की जाँच अभी तक नहीं हुई है। सन्दर्भ विश्वसनीय नहीं होने की स्थिति में लेख को पुनः हटाया जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:12, 3 अगस्त 2014 (UTC)[उत्तर दें]


 Y पूर्ण हुआ कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण सभी अवतरण आयात नहीं हुये।
@सुनील मलेठिया: आपसे अनुरोध है कि पृष्ठ आयात करवाने से पहले उस नाम से पृष्ठ बनाकर उसे सम्बंधित अंग्रेज़ी पृष्ठ पर अनुप्रेषित करने का प्रयास न करें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 20:34, 6 अगस्त 2014 (UTC)[उत्तर दें]



  • भाषा: en:Template:Infobox mountain range
  • नया नाम: साँचा:पर्वत माला/पर्वतमाला/पर्वत शृंखला
  • नोट: हिन्दी में पर्वत श्रृंखलाओं के लिये कोई साँचा मौजूद नहीं है, कृपया इसे अंग्रेज़ी विकि से आयत किया जाय, मैं अनुवाद करने को तैयार हूँ, कॉपी-पेस्ट द्वारा नहीं बना सकता क्योंकि उसमें बहुत सारे मोड्यूल्स और अन्य साँचों की आवश्यकता पड़ेगी। सुझाये गये उपरोक्त किसी भी नाम से इसका आयत किया जाय और बाकी नामों से अनुप्रेषण सुनिश्चित किया जाय!--सत्यम् मिश्र (वार्ता) 18:19, 31 जनवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]
  • आयातक प्रबंधक की टिप्पणी:  Y पूर्ण हुआ, आयात कर दिया गया है लेकिन उसे नये नाम पर स्थानान्तरित नहीं किया गया क्योंकि मैं आपका आयातित साँचे का नाम नहीं समझ पाया। आपके लिखे हुये से प्रतीत होता है कि यह नाम पर्वत "माला/पर्वतमाला/पर्वत शृंखला" होना चाहिए जबकि सामान्य ज्ञान से मुझे लगता है कि आप "पर्वत माला" अथवा "पर्वतमाला" अथवा "पर्वत शृंखला" में से कोई एक नाम चाहते हो। अतः इसे उचित नाम पर स्थानान्तरित कर लें।☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:54, 2 फ़रवरी 2015 (UTC)[उत्तर दें]