चींटीख़ोर

स्तनपायी उपसमूह

चींटीख़ोर उपगण कृमिजिह्वा की चार उपस्थित प्रजातियों हेतु एक सामान्य नाम है जो दक्षिणमध्य अमेरिका में पाया जाने वाला एक स्तनधारी प्राणी है जो अपने विचित्र मुख-आकार, थूथन और अपनी पतली व लम्बी जीभ से केवल चींटी, दीमक और अन्य छोटे कीट खाने के लिये प्रसिद्ध है। चींटीख़ोरों की चार जातियाँ पाई जाती हैं: सिर-से-पुच्छ तक १.८ मीटर लम्बा विशाल चींटीखोर, केवल ३५ सेमी लम्बा रेशमी चींटीखोर, १.२ मी लम्बा उत्तरी तामान्दुआ और लगभग उतना ही लम्बा दक्षिणी तामान्दुआ[1]

चींटीख़ोर
Anteater
एक विशाल चींटीखोर
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: प्राणी
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
उपवर्ग: थेरिया (Theria)
अध:वर्ग: युथेरिया (Eutheria)
अधिगण: ​ ज़ीनारथ्रा (Xenarthra)
गण: ​ पिलोसा (Pilosa)
उपगण: कृमिजिह्वा
इलिगर, १८११
कुल

Cyclopedidae
Myrmecophagidae

चींटीख़ोर पिलोसा नामक जीववैज्ञानिक गण में शामिल हैं जिसमें स्‍लॉथ भी आते हैं, यानि स्‍लॉथों और चींटीख़ोरों का आनुवंशिक सम्बन्ध है।[2]

चित्रदीर्घा संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Grzimek, Bernhard (2004). Hutchins, Michael; Kleiman, Devra G; Geist, Valerius; McDade, Melissa С, eds. Grzimek's Animal Life Encyclopedia 13 (2nd ed.). Detroit: Gale. pp. 171–179. ISBN 0-7876-7750-7.
  2. Gardner, A. (2005). Wilson, D.E.; Reeder, D.M., eds. Mammal Species of the World: A Taxonomic and Geographic Reference (3rd ed.). Johns Hopkins University Press. pp. 100–103. ISBN 978-0-8018-8221-0. OCLC 62265494