दिबांग नदी

भारत में नदी

दिबांग नदी ब्रह्मपुत्र नदी की एक उपनदी है जो भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों में बहती है।

दिबांग नदी
Dibang River / দিবাং নদী
नदी
देश भारत
राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम
स्रोत 28°47′07″N 95°51′37″E / 28.78528°N 95.86028°E / 28.78528; 95.86028निर्देशांक: 28°47′07″N 95°51′37″E / 28.78528°N 95.86028°E / 28.78528; 95.86028
 - स्थान केया दर्रे के समीप
 - ऊँचाई 1,100 मी. (3,609 फीट)
मुहाना 27°40′50″N 95°16′42″E / 27.68056°N 95.27833°E / 27.68056; 95.27833
 - स्थान सदिया के पास ब्रह्मपुत्र नदी में
लंबाई 195 कि.मी. (121 मील)

मार्ग संपादित करें

दिबांग नदी अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी दिबांग घाटी ज़िले में भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित केया दर्रे के समीप उत्पन्न होती है। अरुणाचल प्रदेश में ऊपरी दिबांग घाटी ज़िले व निचली दिबांग घाटी ज़िले पर इसका जलसम्भर विस्तृत है।[1] अपने ऊपरी भाग में यह मिश्मी पहाड़ियों से होती हुई निज़ामघाट के बाद मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है। निज़ामघाट और सदिया के बीच यह काफ़ी ऊँचाई से नीचे आती है और कई धाराओं में बंट जाती है। यहाँ इसकी चौड़ाई ४ से ९ किमी के बीच है और लगातार मार्ग परिवर्तन से यहाँ की भूमि पर बाढ़ आती रहती है।[2] १९५ किमी के कुल मार्ग को तय करके यह डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान से उत्तर में और सदिया के पास लोहित नदी में विलय हो जाती है।[3][4]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Damming Dibang River: Mishmi's resistance against 3000 MW Dibang Multipurpose Project". मूल से 7 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 September 2013.
  2. "Dibang Multipurpose Project - Chapter-4: Water Resources" (PDF). WAPCOS Limited. मूल (PDF) से 18 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 September 2013.
  3. "Restoration Proposal for Dibang & Lohit Rivers". मूल से 17 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 September 2013.
  4. "Dibang sub basin of Brahmaputra Basin". National Institute of Hydrology. मूल से 1 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 September 2013.