No edit summary
पंक्ति 32:
प्रसंविदा के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति अपने असीम प्राकृतिक अधिकारों को एक अन्य व्यक्ति, या व्यक्तिसमूह, को स्थानांतरित कर देता है जो सबकी शांति और सुरक्षा के लिए उत्तरदायी होता है। प्रसंबिदा का अंग ने होने के कारण यह व्यक्ति, या व्यक्तिसमूह, किसी भी मानवीय कानून से बाध्य नहीं है। वह सभी व्यक्तियों का प्रतिनिधि है। अत: उसका विरोध आत्मविरोध है। उसमें संनिहित संप्रभुता अविभाज्य, असीम अदेय तथा स्थायी है। चर्च तथा अन्य समुदायों का वह एकमात्र स्वामी है। उसके आदेश ही कानून हैं और जहाँ कानून मौन है, वहीं जनता स्वतंत्र है। संप्रभु की आज्ञा की अवहेलना व्यक्ति आत्मरक्षा हेतु ही कर सकता है। प्रसंविदा के अतिरिक्त राज्य की स्थापना विजय के द्वारा भी हो सकती है किंतु दोनों में कोई तात्विक अंतर नहीं है।
 
हाब्स आधुनिक राजदर्शन का जन्मदाता कहा जाता है। [[बेंथम]] के [[उपयोगितावाद]] तथा [[आस्टिन]] के [[संप्रभुता सिद्धांत]] (Theory of Sovereignty) पर उसका प्रभाव स्पष्ट है। यद्यपि उसने निरंकुश संप्रभुता का समर्थन किया, तथापि [[व्यक्तिवाद]] उसके दर्शन की आधारशिला है। संप्रभु की असीम अधिकार देते हुए भी व्यक्ति के जीवन में राज्य के अनावश्यक हस्तक्षेप को वह अवांछनीय मानता है। फिर, व्यक्ति की राजभक्ति की आधार है संप्रभु की सुरक्षा तथा शांति प्रदान करने की क्षमता। यदि यह ऐसा नहीं कर सकता, तो जनता दूसरा शासक चुनने के लिए स्वतंत्र है। संप्रभु को राज्य करने का दैवी अधिकार नहीं है।
 
== सन्दर्भ ग्रन्थ ==