"मानचित्र": अवतरणों में अंतर

"समोच्च नक्शा": कड़ियाँ हटाई जा रही हैं कारण: लेख हटाया गया।। (ट्विंकल)
पंक्ति 219:
स्थलाकृतिक मानचित्रों में अभी प्राकृतिक और कृत्रिम आकृतियाँ विवरण सहित पैमाने के अंदर यथासंभव सुपाठ्य और स्पष्ट रूप दर्शाई जाती हैं। पहाड़ी आकृतियाँ, समतल रेखापद्धति से जिसे समोच्च रेखा कहते हैं, दिखाई जाती हैं। विशेष आकृति वाले स्थलों को औसत समुद्रतल से ऊपर की ऊँचाई के अंक देकर दिखाया जाता है। भौतिक तथा सांस्कृतिक लक्षणों, राजनीतिक तथा प्रशासनिक सीमाओं, आकृतियों और स्थानों के नामों से युक्त होने के कारण ये मानचित्र बहुत व्यापक होते हैं। ये मानचित्र ही विविध पैमानों में भौगोलिक मानचित्र तैयार करने के आधार बनते हैं। विकास के लिये मूल योजनाएँ बनाने में भी इन मानचित्रों का बहुत बड़ा हाथ रहता है। इनका पैमाना एक मील के 2.5 इंच से, चार मील, के एक इंच तक हो सकता है (भविष्य में मानक स्थलाकृति मानचित्र माला का पैमाना 1:2500; 1:50,000; 1:100,000; और 1:250,000 होगा)।
 
=== भूकरभू-कर तथा राजस्व मानचित्र ===
ये मानचित्र राजस्व प्रयोजन के लिये राज्य सरकार द्वार बनाए जाते हैं। इनका उद्देश्य स्थलाकृतिक विशेषताओं के दिखाने को छोड़कर गाँव, शहर, जागीर और व्यक्तिगत भूमि संपत्ति का परिसीमन है। इनका पैमाना प्राय: एक मील के 16 इंच का है। माप का चुनाव 1:500 से 1:25,000 तक हो सकता है और ये काली स्याही में ही छापे जाते हैं।