पंक्ति 80:
== राजनीति और अर्थव्यवस्था ==
मलेशिया 13 राज्य हैं और तीन संघीय प्रदेश है। मलेशिया का प्रमुख यांग डी-पेर्तुआन अगांग के रूप में जाना जाता है, जिसे सामान्यतः "मलेशिया का राजा" कहा जाता है। यह पदवी वर्तमान में सुल्तान मिज़ान जैनुल अबीदीन धारण किए हुए हैं। मलेशिया में शासन के प्रमुख प्रधानमंत्री हैं। मलेशिया आसियान का सदस्य है। इसकी अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है और यह दक्षिण पूर्व एशिया में एक अपेक्षाकृत समृद्ध देश है। देश के प्रमुख शहरों में कुआलालंपुर, जॉर्ज टाउन, ईपोह और जोहोर बाहरु हैं।
 
=== अलगाववाद ===
मलेशिया में मलय और सम्बन्धित जातियों का बाहुल्य है और सन् 2012 में [[जनसंख्या]] में उनका हिस्सा 67% मापा गया था। लेकिन [[साबाह]] में यह केवल 26% और [[सारावाक]] में केवल 21% था। क्षेत्रफल में मुख्यभूमि मलेशिया (जो पश्चिमी मलेशिया भी कहलाता है) देश के कुल क्षेत्रफल का केवल 40% है, जबकि साबाह-सारावाक 60% है, लेकिन मुख्यभूमि का जन-घनत्व साबाह-सारावाक से बहुत अधिक है। मलेशिया की सरकार पर आरोप है कि वह जातीयता बदलने के लिए मुख्यभूमि से साबाह व सारावाक में मलय लोग भेज रही है, जिस से अलगाववादी भावना भड़कती है। [[साबाह सारावाक केलुआर मलेशिया]] जैसे संगठन साबाह और सारावाक को मलेशिया से स्वतंत्र करवाने का प्रयास कर रहे हैं।<ref name="ss">{{cite web|url=http://www.theborneopost.com/2014/08/13/group-draws-up-self-determination-petition-for-sarawak-and-sabah/|title=Group draws up self determination petition for Sarawak and Sabah|publisher=The Borneo Post|date=13 August 2014|accessdate=12 November 2014}}</ref><ref>"[https://www.scmp.com/week-asia/politics/article/3027360/malaysias-national-day-sabah-and-sarawak-question-place-nation On Malaysia’s National Day, Sabah and Sarawak question place in nation]," Tashny Sukumaran, South China Morning Post, 16 Sep 2019, ''... Already, he said, niche secessionist movements within both states were gaining steam as the federal government continued to dither on the promised decentralisation of powers ...''</ref>
 
== धर्म ==