विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता

विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता विश्व बैडमिंटन संघ यानी बीडब्ल्युएफ द्वारा आयोजित की जाने वाली १९ वर्ष से कम आयु के महिला और पुरुष खिलाडियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता है। १२ दिनों के अंदर इसमें दो स्पर्घाओं का आयोजन होता हैं, एक टीम व दूसरा व्यक्तिगत स्पर्घा। [1] इस प्रतियोगिता का मूल ध्येय व्यस्क हो रहे बैडमिंटन खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय स्पर्घा का अनुभव कराना है ताकि वो बैडमिंटन के खेल की वैश्विक चुनौतियों को समझ सकें व अपने खेल को निखार कर स्वयं व दूसरों के लिये हर बार एक नया और ऊँचा स्तर स्थापित कर सकें। २०११ से इस प्रतियोगिता में एक नई व्यक्तिगत स्पर्घा आई लेवल कप्स की शुरुवात हुई। २०२० तक इस स्पर्घा के प्रायोजन अधिकार दक्षिण कोरिया की डाएक्यो नामक कंपनी के पास हैं।

मेज़बान शहर संपादित करें

विश्व बैडमिंटन कनिष्ठ प्रतियोगिता का प्रथम आयोजन सन १९९२ में जकार्ता में किया गया। प्रतियोगिता को बिमानतारा कप कहा गया और यह नाम २०१० तक रहा।[1] अब इसे सुहान्दिनाता कप के नाम से भी जाना जाता है।

वर्ष क्रम मेज़बान शहर देश
1992 I जकार्ता   इण्डोनेशिया
1994 II कुआलालमपुर   मलेशिया
1996 III सिल्कबोर्ग   डेनमार्क
1998 IV मेलबोर्न   ऑस्ट्रेलिया
2000 V गुआंगझाउ   चीन
2002 VI प्रिटोरिया   दक्षिण अफ्रीका
2004 VII रिचमंड   कनाडा
2006 VIII इंचियॉन   दक्षिण कोरिया
2007 IX वैटाकेरे नगर   न्यूजीलैंड
वर्ष क्रम मेज़बान शहर देश
2008 X पुणे   भारत
2009 XI एलोर सेतार   मलेशिया
2010 XII गुआदालजारा   मेक्सिको
2011 XIII ताइपे   चीनी ताइपे
2012 XIV चीबा   जापान
2013 XV बैंकॉक   थाईलैण्ड
2014 XVI एलोर सेतार   मलेशिया
2015 XVII लीमा   पेरू
2016 XVIII[a] बिल्बाओ[2]   स्पेन

टिप्पणियाँ संपादित करें

  1. २०१६ का आयोजन स्पेन के बिल्बाओ शहर में होगा।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "History of World Junior Championships" [विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता का इतिहास]. www.bwfbadminton.org. मूल से 5 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१५-०९-२२.
  2. "World Junior Championships 2016 in Spain" [२०१६ की विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन प्रतियोगिता स्पेन में होगी]. badmintoneurope.com/. 5/18/2015 10:58 AM. मूल से 22 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9/22/2015. |accessdate=, |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)