विश्व बैडमिंटन संघ (अंग्रेज़ी: Badminton World Federation) (बीडब्ल्युएफ) बैडमिंटन के खेल के प्रबंधन के लिये अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जिसे अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक कमेटी से मान्यता प्राप्त है। इसकी स्थापना १९३४ में इंटरनैशनल बैडमिंटन फ़ेडरेशन के नाम से ९ सदस्य देशों (कनाडा, डेनमार्क, इंग्लैंड, फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स) के साथ हुई। तब से अब तक बीडब्ल्युएफ १७६ देशों में अपने पाँव पसार चुका है। २४ सितम्बर २००६ को मैड्रिड में आयोजित एक सामान्य सभा में बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन नाम अपनाने का फैसला लिया गया।[1]

बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन
संक्षेपाक्षर बीडब्ल्युएफ़
स्थापना 1934
प्रकार खेल संघ
मुख्यालय कुआलालम्पुर, मलेशिया
सदस्यता
176 सदस्य संस्थाएँ
अध्यक्ष
पॉल-ऐरिक हौयर Høyer Larsen
जालस्थल www.bwfbadminton.org

स्थापना के वक्त इसका मुख्यालय चेल्टेन्हैम, यूके में था लेकिन १ अक्टूबर २००५ को इसे कुआलालम्पुर स्थानांतरित कर दिया गया।[2] इसके वर्तमान अध्यक्ष पॉल-एरिक हौयर हैं।[3]

महाद्वीपीय संघ

संपादित करें
 
५ संघों के क्षेत्रों को दर्शाता मानचित्र

बीडब्ल्युएफ क्षेत्रीय संघों के साथ मिलकर विश्व में बैडमिंटन के खेल के प्रचार-प्रसार के लिये कार्य करता है। ये संघ निम्नलिखित हैं:[4]

क्षेत्र कॉनफ़ेडरेशन सदस्य
   एशिया बैडमिंटन एशिया कॉनफ़ेडरेशन (BAC) 41
   यूरोप बैडमिंटन यूरोप (BE) 51
   उत्तर व दक्षिण अमेरिका बैडमिंटन पैन एम (BPA) 33
   अफ़्रीका बैडमिंटन कॉनफ़ेडरेशन ऑफ़ अफ्रीका (BCA) 37
   ओशनिया बैडमिंटन ओशनिया (BO) 14
कुल 176

1934 के बाद से अभी तक के अध्यक्षों की सूची निम्नलिखित है:[5]

No. Years Name
1 1934–1955 जाॅर्ज ऐलन थाॅमस
2 1955–1957 जॉन प्लंकेट-डिल्लौन
3 1957–1959 ब्रिगेडियर ब्रूस हे
4 1959–1961 एसीजे वैन वॉसन
5 1961–1963 जाॅन मक्केल्लुम
6 1963–1965 निल्स पीडर क्रिस्टेन्सन
7 1965–1969 डैविड ब्लूमर
8 1969–1971 हम्फ्री चिल्टन
9 1971–1974 फ़ैरी सोन्नेविल्ले
10 1974–1976 स्टुअर्ट व्याट
11 1976–1981 स्टैलन मोह्लिन
12 1981–1984 क्रैग रीडाए
13 1984–1986 पौल-ऐरिक नील्सन
14 1986–1990 आइएन पाल्मर
15 1990–1993 आर्थर जोन्स
16 1993–2001 लू शैंग्रॉन्ग
17 2001–2005 कोर्न डब्बरान्सी
18 2005–2013 कांग यंग-जूंग
19 2013– पौल-ऐरिक हौयर लार्सन

वरीयताएँ

संपादित करें

बीडब्ल्युएफ विश्व वरीयता व बीडब्ल्युएफ विश्व कनिष्ठ वरीयता के माध्यम से खिलाड़ियों का स्तर व ताकत मापी जाती है। इसका उपयोग बीडब्ल्युएफ से मान्यता प्राप्त विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को स्पर्घा स्तर की वरीयता व प्रवेश देने के लिये भी किया जाता है। पिछले ५२ हफ्तों में आयोजित हुए प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के अंतिम प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाते हैं। कनिष्ठ वरीयताएँ १९ वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को दी जाती हैं।

प्रतियोगिताएँ

संपादित करें

अंतरराष्ट्रीय

संपादित करें

बीडब्ल्युएफ बराबर अंतराल पर ६ प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाता रहता है:

दो प्रतियोगिताएँ बराबर अंतराल पर नहीं होती हैं:

  • बैडमिंटन विश्व कप 1997 के बाद से आयोझित नहीं होती है। बीडब्ल्युएफ ने इसे 2005 में फिर शुरु किया था लेकिन सिर्फ आमंत्रण के आधार पर भाग लेने की अनुमति थी। चीन ने इसे आयोजित किया व सभी ५ श्रेणीयों में स्वर्ण पदक जीते।
  • विश्व बैडमिंटन ग्रैंड प्रिक्स सन् 2000 के बाद से कभी कभी आयोजित होती रहती है।

ओपेन प्रतियोगिताएँ

संपादित करें

बीडब्ल्युएफ ७ श्रेणियों की ओपेन प्रतियोगिताएँ आयोजित करता है जिनसे खिलाड़ियों को वरीयता अंक मिलते हैं। वरीयता अंक देने के क्रमानुसार ये प्रतियोगिताएँ निम्नलिखित हैं।

पुरस्कार

संपादित करें

बीडब्ल्युएफ खिलाड़ियों, अंपायरों, प्रायोजकों व अन्य व्यक्तियों को उनकी उपलब्धियों व बैडमिंटन खेल के प्रचार-प्रसार व अन्य महत्वपूर्ण योगदानों के लिये विभिन्न किस्म के पुरस्कार आवंटित करता है।[6]

  • लाइफ़टाइम अचीवमेंट
  • बैडमिंटन हाल ऑफ़ फ़ेम
  • हर्बर्ट श्कील ट्रॉफ़ी
  • डिस्टिंग्विस्ड सर्विस
  • मेरिटोरिअस सर्विस
  • सर्टिफ़िकेट ऑफ़ कमेन्डेशन
  • एड्डी चूंग प्लेयर ऑफ़ द इयर (2008 से)
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महिला व पुरुष खिलाड़ी
  • एड्डी चूंग मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर
  • वूमेन इन बैडमिंटन

संस्था का नया लोगो आधिकारिक तौर पर ग्लासगो में आयोजित २००७ सुदिरमान कप के दौरान सन २००७ में जारी किया गया था। इसकी रूपरेखा का निर्माण इंडोनेशिया के अबोएब लुथ्फ़ी ने तीन महीने चली लोगो डिज़ाइन प्रतिस्पर्घा के दौरान किया था।[7] बीडब्ल्युएफ ने नया लोगो २०१२ थॉमस और उबर कप के दौरान जारी किया।[8]

चित्र:BWF logo.svg
2007–2012 के दौरान प्रयुक्त लोगो।
2007–2012 के दौरान प्रयुक्त लोगो। 
  • वर्ल्ड बैडमिंटन (जर्नल)
  • द आईबीएफ हैंडबुक

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "Madrid Welcomes Badminton World Federation". BadmintonAsia.org. 2006-09-29. Archived from the original on 28 जुलाई 2012. Retrieved 2012-03-11.
  2. "BWF Council / Executive Board". बीडब्ल्युएफ. Archived from the original on 2 जुलाई 2016. Retrieved 2012-03-11.
  3. लेउंग, एडविन (18 May 2013). "Poul-Erik Hoyer Wins BWF Presidential Election". बैडमिंटन वर्ल्ड फ़ेडरेशन. Archived from the original on 9 जून 2013. Retrieved 18 May 2013.
  4. "BWF Members by Continental Confederation". BWF. Archived from the original on 4 मार्च 2016. Retrieved 2012-03-11.
  5. "IBF/BWF Office Baerers (since 1934)". BWF. Archived from the original on 11 अगस्त 2020. Retrieved 2012-03-11.
  6. "Awards". बीडब्ल्युएफ. Archived from the original on 14 अगस्त 2010. Retrieved 2012-03-11.
  7. लैक्रोइक्स, युवेस (2007-06-15). "EXCLUSIVE – BWF Unveils New Logo Today". बैडज़ाइन. Archived from the original on 4 मार्च 2016. Retrieved 2012-03-11.
  8. "BWF rebrand and launch new logo: Modern, Strong, Efficient". Badminton World Federation. 2012-05-26. Archived from the original on 28 मई 2012. Retrieved 2012-06-01.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें

साँचा:अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाएँ