उबर कप, जिसे कभी कभी महिलाओं की विश्व टीम प्रतियोगिता भी कहा जाता है एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता है जिसमें विभिन्न देशों की राष्ट्रीय महिला बैडमिंटन टीमें हिस्सा लेती हैं। पहली बार इसका आयोजन 1956–1957 में तीन वर्षों के अंतराल पर किया गया था। फिर 1984 से यह हर दो वर्षों के अंतराल पर होने लगी। इसका कार्यक्रम और आयोजन स्थल थॉमस कप के साथ मिला दिया गया जो पुरुष टीमों की वैश्विक प्रतियोगिता थी। उबर कप का नाम पूर्व ब्रिटिश महिला खिलाड़ी बेट्टी उबर के नाम पर पड़ा था जिन्होंने १९५० में पुरुषों के जैसी ही महिलाओं के लिये इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन की बात सोची थी।[1] उन्होंने 1956–1957 के पहले प्रतियोगिता के लिये खिलाड़ियों का चुनाव भी किया जिसका आयोजन लंकाशायर, इंग्लैंड के लीथम सेंट ऐन्स में हुआ था।[2]

उबर कप
Current season, competition or edition:
Current sports event 2018 थॉमस व उबर कप
खेलबैडमिंटन
स्थापित1957
टीमों की संख्या12
Countriesविश्व बैडमिंटन संघ के सदस्य देश
Most recent
champion(s)
 Japan (6वाँ खिताब)
अधिकांश शीर्षक CHN (13बार)

इस प्रतियोगिता का ढाँचा पुरुषों के थॉमस कप की ही तरह था। २०१४ की प्रतियोगिता में चीन की टीम सबसे सफल टीम रही जिसने यह खिताब सबसे ज्यादा १३ बार जीता। जापान ने पांच बार व इंडोनेशिया और अमेरिका ने ३-३ बार यह खिताब जीता।

२०१६ की प्रतियोगिता कुन्शान, चीन में आयोजित की जानी है।[3]

ट्रॉफी संपादित करें

उबर कप ट्रॉफी आधिकारिक रूप से १९५६ में वार्षिक सभा में प्रदर्षित की गई थी, उसी वर्ष पहली बार उबर कप प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। [2] इसका निर्माण मैपिन और वेब द्वारा बनाया गया था जो लंदन के जानेमाने चांदी निर्माता थे। यह ट्रॉफ़ी २० इंच उंची थी जिसके ऊपर एक घुमने वाली ग्लोब लगी है जिसपर एक महिला खिलाड़ी शटलकॉक के साथ खड़ी है।[1]

परिणाम संपादित करें

उबर कप सारांश संपादित करें

1957 – 1981 संपादित करें

वर्ष[4] मेजबान फ़ाइनल
विजेता स्कोर उप-विजेता
1957
विस्तार
लंकाशायर, इंग्लैंड   संयुक्त राज्य अमेरिका 6–1   डेनमार्क
1960
विस्तार
फिलाडेल्फिया, संयुक्त राज्य अमेरिका   संयुक्त राज्य अमेरिका 5–2   डेनमार्क
1963
विस्तार
विलमिंग्टन, संयुक्त राज्य अमेरिका   संयुक्त राज्य अमेरिका 4–3   इंग्लैंड
1966
विस्तार
वेलिंग्टन, न्यूज़ीलैंड   जापान 5–2   संयुक्त राज्य अमेरिका
1969
विस्तार
टोक्यो, जापान   जापान 6–1   इंडोनेशिया
1972
विस्तार
टोक्यो, जापान   जापान 6–1   इंडोनेशिया
1975
विस्तार
जकार्ता, इंडोनेशिया   इंडोनेशिया 5–2   जापान
1978 ऑकलैंड, न्यूज़ीलैंड   जापान 5–2   इंडोनेशिया
1981 टोक्यो, जापान   जापान 6–3   इंडोनेशिया

1984 – 1988 संपादित करें

वर्ष मेजबान फ़ाइनल तीसरा स्थान
विजेता स्कोर उप-विजेता तीसरा स्थान स्कोर चौथा स्थान
1984
विस्तार
कुआलालम्पुर, मलेशिया   चीन 5–0   इंग्लैंड   दक्षिण कोरिया 5–0   डेनमार्क
1986
विस्तार
जकार्ता, इंडोनेशिया   चीन 3–2   इंडोनेशिया   दक्षिण कोरिया 3–2   जापान
1988
विस्तार
कुआलालम्पुर, मलेशिया   चीन 5–0   दक्षिण कोरिया   इंडोनेशिया 5–0   जापान

1990 से आगे संपादित करें

वर्ष मेजबान फाइनल सेमी-फ़ाइनलिस्ट
विजेता स्कोर उप-विजेता
1990
विस्तार
नागोया & टोक्यो, जापान   चीन 3–2   दक्षिण कोरिया   इंडोनेशिया   जापान
1992
विस्तार
कुआलालम्पुर, मलेशिया   चीन 3–2   दक्षिण कोरिया   स्वीडन   इंडोनेशिया
1994
विस्तार
जकार्ता, इंडोनेशिया   इंडोनेशिया 3–2   चीन   स्वीडन   दक्षिण कोरिया
1996
विस्तार
हांग कांग   इंडोनेशिया 4–1   चीन   दक्षिण कोरिया   डेनमार्क
1998
विस्तार
हांग कांग   चीन 4–1   इंडोनेशिया   डेनमार्क   दक्षिण कोरिया
2000
विस्तार
कुआलालम्पुर, मलेशिया   चीन 3–0   डेनमार्क   दक्षिण कोरिया   इंडोनेशिया
2002
विस्तार
ग्वांगझो, चीन   चीन 3–1   दक्षिण कोरिया   नीदरलैंड   हांग कांग
2004
विस्तार
जकार्ता, इंडोनेशिया   चीन 3–1   दक्षिण कोरिया   डेनमार्क   जापान
2006
विस्तार
सेन्डाई & टोक्यो, जापान   चीन 3–0   नीदरलैंड   जर्मनी   चीनी ताइपे
2008
विस्तार
जकार्ता, इंडोनेशिया   चीन 3–0   इंडोनेशिया   दक्षिण कोरिया   जर्मनी
2010
विस्तार
कुआलालम्पुर, मलेशिया   दक्षिण कोरिया 3–1   चीन   जापान   इंडोनेशिया
2012
विस्तार
वुहान, चीन   चीन 3–0   दक्षिण कोरिया   थाईलैंड   जापान
2014
विस्तार
नई दिल्ली, भारत   चीन 3–1   जापान   भारत   दक्षिण कोरिया
2016
ज्यादा
कुन्शान, चीन

सफल राष्ट्रीय टीमें संपादित करें

आजतक सिर्फ पांच देशों ने उबर कप का खिताब जीता है जिसमें चीन ने सबसे ज्यादा १३ प्रतियोगिताएँ, जापान ५, इंडोनेशिया ३, संयुक्त राज्य अमेरिका ३, और कोरिया ने १ खिताब जीता है। उबर कप आजतक दू ही महाद्वीपों एशिया और उत्तर अमेरिका में आयोजित हुई है।

८ टीमें फ़ाइनल तक पंहुची हैं। उपविजेता देश हैं डेनमार्क, इंग्लैंड व नीदरलैंड। स्वीडन, भारत, जर्मनी, चीनी ताइपे, थाईलैंड सेमी फ़ाइनल तक पंहुच चुके हैं।

टीम प्रतियोगिता उप-विजेता
  चीन 13 (1984, 1986, 1988, 1990, 1992, 1998, 2000, 2002*, 2004, 2006, 2008, 2012*, 2014) 3 (1994, 1996, 2010)
  जापान 5 (1966, 1969*, 1972*, 1978, 1981*) 2 (1975, 2014)
  इंडोनेशिया 3 (1975*, 1994*, 1996) 7 (1969, 1972, 1978, 1981, 1986*, 1998, 2008*)
  संयुक्त राज्य अमेरिका 3 (1957, 1960*, 1963*) 1 (1966)
  दक्षिण कोरिया 1 (2010) 6 (1988, 1990, 1992, 2002, 2004, 2012)
  डेनमार्क 3 (1957, 1960, 2000)
  इंग्लैंड 2 (1963, 1984)
  नीदरलैंड 1 (2006)
* = मेजबान

फ़ाइनल चरण में देशों के प्रदर्शन संपादित करें

 
फ़ाइनल चरण में प्रवेश पाने वालीं उबर कप

2014 के अनुसार , इस प्रतियोगिता के इतिहास के फ़ाइनल चरण में पहुंचने वाले कुल २१ देश हैं। एशिया के सबसे ज्यादा १० देश हैं और यूरोप के ६। अमेरिका और ओसेनिया के दो दो व अफ्रीका से दक्षिण अफ्रीका ने फ़ाइनल खेलने के लिये योग्यता पाई।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Thomas -/उबर कप history". मूल से 21 अक्तूबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-07-19.
  2. "THE LADIES' WORLD TEAM BADMINTON CHAMPIONSHIP FOR THE Uber Cup". मूल से 6 फ़रवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-06-19.
  3. एलिएन, गेल (28 May 2014). "Next Thomas-Uber Stop – कुन्शान, चीन!". बैडमिंटन विश्व महासंघ. Bwfbadminton.org. मूल से 11 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 June 2014.
  4. 1957 से 1981 तक, उबर कप का हर संस्करण दो वर्षों तक खेला जाता था। नीचे लिखे वर्ष फ़ाइनल मुकाबले के हैं।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें