शिवनाथ नदी

भारत में नदी
(शिवनाथ से अनुप्रेषित)

शिवनाथ नदी (Shivnath River) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह महानदी की एक प्रमुख उपनदी है।[1][2]

शिवनाथ नदी
Shivnath River
शिवनाथ नदी is located in पृथ्वी
शिवनाथ नदी
स्थान
देश  भारत
राज्य छत्तीसगढ़
नगर दुर्ग
भौतिक लक्षण
नदीशीर्षपानाबरस पहाड़ी
 • स्थानराजनांदगाँव ज़िला, छत्तीसगढ़
नदीमुख महानदी
 • स्थान
शिवरीनारायण, जांजगीर-चाम्पा ज़िला, छत्तीसगढ़
लम्बाई 383 कि॰मी॰ (238 मील)
प्रवाह 
 • स्थानमहानदी (शिवरीनारायण के समीप)
जलसम्भर लक्षण

मार्ग संपादित करें

यह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के गोडरी गांव से निकलकर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के अम्बागढ़ में प्रवेश करते हुए शिवरीनारायण (जिला जांजगीर चांपा) के पास महानदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ लीलागर, मनियारी, आगर, हांप, खारून, अरपा, आमनेर, सकरी, खरखरा, तांदुला तथा जमुनिया नदी आदि हैं। इसकी कुल लम्बाई 290 किमी है। प्रसिद्ध मोंगरा बैराज परियोजना राजनांदगांव में शिवनाथ नदी पर संचालित है।

अन्य जानकारी संपादित करें

मुंगेली जिला में शिवनाथ नदी के बीच में दो टापू हैं जिन्हें मदकू द्वीप तथा ठेलकी द्वीप के नाम से जाना जाता है। मदकू द्वीप में वर्ष 2011 में हुए उत्खनन में 11वीं 12वीं शताब्दी के कलचुरी कालीन मंदिर प्राप्त हुए हैं जिसमें 11 स्मार्त लिंग भी है जो की पूरे भारतवर्ष में बहुत कम संख्या में पाया जाता है।

नदी के कुछ भागों में सिर्फ वर्षा के समय ही नावें चलती हैं। और कहीं-कहीं कुछ भागों में जुलाई से फरवरी तक नावें चलती हैं। हाल के वर्षों में नदी में प्रदूषण बहुत बढ़ गया है।

सहायक नदियाँ संपादित करें

  • बालोद में - खरखरा, तांदुला
  • रायपुर में - खारुन
  • बलौदाबाजार में - जमुनिया
  • कवर्धा में - हॉफ, आमनेर
  • मुंगेली में - मनियारी
  • बिलासपुर में - अरपा, लीलागर

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें