शुतुरमुर्ग
शुतुरमुर्ग (Struthio camelus) पहले मध्य पूर्व और अब अफ्रीका का निवासी एक बड़ा उड़ान रहित पक्षी है। यह स्ट्रुथिओनिडि (en:Struthionidae) कुल की एकमात्र जीवित प्रजाति है, इसका वंश स्ट्रुथिओ (en:Struthio) है। शुतुरमुर्ग के गण, स्ट्रुथिओफॉर्म के अन्य सदस्य एमु, कीवी आदि हैं। इसकी गर्दन और पैर लंबे होते हैं और आवश्यकता पड़ने पर यह ७० कि॰मी॰/घंटा[3] की अधिकतम गति से भाग सकता है जो इस पृथ्वी पर पाये जाने वाले किसी भी अन्य पक्षी से अधिक है।[4]शुतुरमुर्ग पक्षिओं की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों मे से है और यह किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में सबसे बड़े अंडे देता है।
प्रायः शुतुरमुर्ग शाकाहारी होता है, लेकिन उसके आहार में अकशेरुकी भी शामिल होते हैं। यह खानाबदोश गुटों में रहता है जिसकी संख्या पाँच से पचास तक हो सकती है। संकट की अवस्था में या तो यह ज़मीन से सट कर अपने को छुपाने की कोशिश करता है या फिर भाग खड़ा होता है। फँस जाने पर यह अपने पैरों से घातक लात मार सकता है। संसर्ग के तरीक़े भौगोलिक इलाकों के मुताबिक भिन्न होते हैं, लेकिन क्षेत्रीय नर के हरम में दो से सात मादाएँ होती हैं, जिनके लिए वह झगड़ा भी करते हैं। आमतौर पर यह लड़ाइयाँ कुछ मिनट की ही होती हैं, लेकिन सर की मार की वजह से इनमें विपक्षी की मौत भी हो सकती है।
आज दुनिया भर में शुतुरमुर्ग व्यावसायिक रूप से पाले जा रहे हैं मुख्यतः उनके पंखों के लिए, जिनका इस्तेमाल सजावट तथा झाड़ू बनाने के लिए किया जाता है। इसकी चमड़ी चर्म उत्पाद[5] तथा इसका मांस व्यावसायिक तौर से इस्तेमाल में लाया जाता है।[6]
शुतुरमुर्ग सामयिक शृंखला: pleistocene–present Pleistocene to Recent | |
---|---|
![]() | |
नर व मादा | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी |
उपसंघ: | कशेरुकी |
वर्ग: | पक्षी |
अधिगण: | पॅलिऑगनथी |
गण: | स्ट्रुथिओफॉर्मीस |
कुल: | स्ट्रुथिओनिडी |
वंश: | स्ट्रुथिओ |
जाति: | ऍस. कॅमिलस (लीनियस, १७५८)[2] |
द्विपद नाम | |
स्ट्रुथिओ कॅमिलस (लीनियस, १७५८) | |
ऍस. सी. ऑस्ट्रॅलस (गर्नी,१८६८)[2] | |
![]() | |
शुतुरमुर्ग का आवास क्षेत्र |
विवरण
संपादित करें-
सर
-
पाँव
-
पंख के नाखून
प्रायः शुतुरमुर्ग का वज़न ६० से १३० कि॰ग्रा॰ तक होता है,[7][8]लेकिन कुछ नर को १६० कि॰ तक का भी पाया गया है।[8]वयस्क नर के पंख प्रायः काले होते हैं और मुख्य तथा पूँछ के पर सफ़ेद होते हैं, हालाँकि एक उपजाति की पूँछ बादामी रंग की होती है। मादा तथा अवयस्क के स्लेटी-भूरे या सफ़ेद होते हैं। नर और मादा का सर क़रीब-क़रीब गंजा होता है, सिवा परों की एक पतली सी पर्त के।[7][9] मादा की गर्दन और जंघा की त्वचा गुलाबी-स्लेटी होती है,[9]जबकि नर की — उपजाति के अनुसार — नीली-स्लेटी, स्लेटी या गुलाबी हो सकती है।
लंबी गर्दन और टांगों के कारण इसकी लंबाई १.८ से २.७५ मी॰ तक हो सकती है, तथा इसकी आँखें ज़मीनी कशेरुकी जीवों में सबसे बड़ी बतायी जाती हैं – ५० मि॰मी॰ की। अतः यह दूर से ही परभक्षियों को देख लेता है और उनसे बचने की कार्रवाई कर लेता है। ऊपर से आने वाले सूर्य प्रकाश से इसकी आँखों का बचाव होता है, क्योंकि इसकी आँखों की ऊपरी पलकें बहुत घनी होती हैं।[10][11]
उपजाति के अनुसार इनकी त्वचा का रंग भिन्न होता है। इनकी टांगों में बाल अथवा पर नहीं होते हैं। घुटने से नीचे इनकी त्वचा में शल्कनुमा धारियाँ होती हैं - नर में लाल तथा मादा में काली।[8]शुतुरमुर्ग के पाँव में केवल दो ही अंगुलियाँ होती हैं (अन्य पक्षियों में यह संख्या चार है)। केवल अंदर वाली अंगुली में नाखून होता है, जो कि खुर के समान प्रतीत होता है। बाहर वाली अंगुली बिना नाखून के होती है।[12]शायद कम अंगुलियों का होना शुतुरमुर्ग को तेज़ दौड़ने में मदद करता हो क्योंकि शुतुरमुर्ग लगभग ३० मिनट तक ७० कि॰मी॰ प्रति घंटा की रफ़्तार से लगातार भाग सकता है। पंखों का फैलाव लगभग दो मीटर का होता है[13] और संसर्ग नृत्य तथा चूज़ों को धूप से बचाने में इस्तेमाल किये जाते हैं। प्रायः सभी उड़ने वाले पक्षियों के परों में छोटे हुक होते जो उड़ते समय सारे परों को एकबद्ध कर लेते हैं, लेकिन शुतुरमुर्ग के परों में इनका अभाव होता है और इसके पर मुलायम तथा रोयेंदार होते हैं और मौसम रोधक का काम करते हैं। इसकी पूंछ में ५०-६० पर होते हैं और पंखों में १६ प्रधान पर, ४ कृत्रिम पर तथा २०-२३ गौण पर होते हैं।[8] शुतुरमुर्ग की उरोस्थि चपटी होती है और इसमें उभार नहीं होते जिनकी मदद से उड़ने वाले पक्षियों के पंखों के स्नायु जुड़े होते हैं।[14] चोंच चपटी और चौड़ी होती है तथा सिरे पर गोल होती है।[7]अन्य थलचर पक्षियों की तरह शुतुरमुर्ग के न तो क्रॉप (गले के नीचे भोजन संचय थैली) होती है और न ही पित्ताशय।[15] इसके तीन पेट होते हैं। अन्य वर्तमान जीवित पक्षियों के विपरीत शुतुरमुर्ग पेशाब और मल का त्याग अलग-अलग करता है।[16]
यौन परिपक्वता दो से चार साल की उम्र में होती है। इस उम्र में नर करीब १.८ से २.८ मी॰ तथा मादा करीब १.७ से २ मी॰ ऊँचे हो जाते हैं। जीवन के पहले वर्ष चूज़े प्रति माह औसतन २५ से॰मी॰ की दर से बढ़ते हैं। एक वर्ष की उम्र का शुतुरमुर्ग औसतन ४५ कि॰ का होता है। इसका जीवनकाल ४० से ४५ वर्ष का होता है।
व्यवहार
संपादित करेंसामाजिक और मौसमी व्यवहार
संपादित करेंशुतुरमुर्ग सर्दियाँ प्रायः एकाकी या जोड़ों में ग़ुज़ारते हैं। केवल १६ प्रतिशत ऐसे मामले हैं जिनमें दो से अधिक पक्षी एक साथ देखे गये हों।[8] प्रजनन काल में या अत्यधिक सूखे की अवस्था में यह खानाबदोश समूह बना लेते हैं जिनमें पक्षियों की संख्या ५ से ५० तक हो सकती है जो मुख्य मादा के नेतृत्व में अन्य चरने वाले जीवों, जैसे ज़ीब्रा और हिरन के साथ घूमते हैं।[13] शुतुरमुर्ग प्रायः दिन में विचरण करने वाला जीव है, लेकिन इसको चाँदनी रातों को भी खाने की तलाश करते हुये देखा जा सकता है। सुबह तड़के या गोधुली वेला में यह सबसे सक्रिय होता है।[8] नर शुतुरमुर्ग का इलाका २ से २० वर्ग कि॰मी॰ का होता है।[9]
अपनी तीक्ष्ण दृष्टि और श्रवण शक्ति के कारण यह परभक्षियों, जैसे सिंह, को दूर से ही भाँप लेता है। परभक्षियों द्वारा पीछा किये जाने पर शुतुरमुर्ग ७० कि॰मी॰ प्रति घंटा की अधिक गति से भागते हुये बताये गये हैं और ५० कि॰मी॰ प्रति घंटा की नियमित गति बना सकते हैं जो इनको द्विपद चरित जीवों में सबसे गतिवान बना देता है।[17] जब शुतुरमुर्ग ज़मीन पर लेटता है या परभक्षियों से छुपता है तो वह अपने सर और गर्दन ज़मीन से सपाट कर लेता है और दूर से परभक्षियों को ऐसा प्रतीत होता है कि वह मिट्टी का एक ढेर है। ऐसा नर के साथ भी होता है कि वह अपने पंख और पूँछ ज़मीन से इतना सटा ले कि मृग मरीचिका में — जहाँ गर्म और उमस का वातावरण हो और जहाँ शुतुरमुर्ग का आमतौर पर वास होता है — वह एक अस्पष्ट ढेले के समान नज़र आता है।
चुनौती में शुतुरमुर्ग भाग जाता है, किन्तु भागते-भागते वह अपने शक्तिशाली पैरों से घातक वार भी कर सकता है।[13] इसकी टांगें केवल आगे को ही वार कर सकती हैं।[18] मान्यता के विपरीत शुतुरमुर्ग अपना सर रेत के अंदर नहीं छुपाता है।[19]
भोजन
संपादित करेंमुख्यतः यह बीज, घास, छोटे पेड़-पौधे, फल और फूल खाता है।[8][9] लेकिन कभी कभार वह कीट भी खा लेता है। दाँत नहीं होने के कारण वह खाना साबुत निगल जाता है। उसको पचाने के लिए उसे कंकड़ खाने पड़ते हैं ताकि खाना पेट में जाकर भलि-भाँति पिस जाये। एक वयस्क शुतुरमुर्ग अपने पेट में लगभग १ कि॰ कंकड़ लेकर चलता है। यह बिना पानी के कई दिन तक जीवित रह सकता है क्योंकि जो पौधे इत्यादि इसने खाये होते हैं उनसे ही यह अपने शरीर के जल की आपूर्ति कर लेता है, लेकिन जब भी पानी उपलब्ध होता है तो यह उसे पीने के लिए लालायित रहता है और मौका मिलने पर स्नान भी कर लेता है।[13]
शुतुरमुर्ग तापमान का भीषण उतार-चढ़ाव बर्दाश्त कर लेते हैं। इनके आवास के अधिकतर क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में ४०° से॰ तक बदलाव देखने को मिलता है।
प्रजनन
संपादित करेंशुतुरमुर्ग २ से ४ वर्ष की आयु में यौन परिपक्वता प्राप्त कर लेते हैं। मादा नर से लगभग छः मास पहले ही परिपक्व हो जाती है। यह प्रजाति अपने जीवन काल में बार-बार प्रजनन करने में सक्षम है – बिल्कुल मनुष्यों की तरह। इनका प्रजनन काल मार्च या अप्रैल में प्रारम्भ होकर सितम्बर की शुरुआत में ख़त्म हो जाता है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में प्रजनन विधि अलग होती है। क्षेत्रीय नर विशिष्ट रूप से अपने क्षेत्र और अपने हरम की २ से ७ मादाओं के लिए लड़ाई करते हैं।[20] सफल नर फिर उस क्षेत्र की कई मादाओं के साथ सम्बन्ध बनाता है लेकिन जोड़ा केवल मुख्य मादा के साथ ही बनाता है।[20]
नर अपने पंखों का प्रदर्शन करता है; और ताल में तब तक बारी-बारी से पहले एक फिर दूसरा पंख फड़फड़ाता है जब तक वह किसी मादा को रिझा नहीं लेता है। फिर वह जोड़ा संसर्ग क्ष्रेत्र में जाता है और नर किसी भी आगंतुक को वहाँ से खदेड़ देता है। वह चरना शुरु करते हैं जब तक उनमें तालमेल न बन जाये और फिर चरने की क्रिया गौण हो जाती है और रिझाना मानो एक रस्म का रूप ले लेता है। नर फिर से बारी-बारी से पहले एक फिर दूसरा पंख फड़फड़ाता है और अपनी चोंच ज़मीन पर मारता है। फिर वह ज़ोर-ज़ोर से अपने पंख फड़फड़ाता है ताकि ज़मीन में घोंसले के लिए जगह साफ़ कर सके। फिर जब मादा अपने पंख नीचे करके उसका चक्कर काटती है तो वह अपना सर पेंचदार सलीके से घुमाता है। फिर मादा ज़मीन पर बैठ जाती है और नर उसके साथ संसर्ग करता है।[8]जिन शुतुरमुर्गों को पाला गया है वह अपना संसर्ग आचरण अन्य शुतुरमुर्गों के बजाय अपने मनुष्य रखवालों की ओर जताते हैं।[21]
मादा अपने अण्डे एक सामुदायिक घोंसले में देती है जो ३० से ६० से॰मी॰ गहरा और तकरीबन ३ मी. चौड़ा होता है[22] और जिसे नर ने ज़मीन से मिट्टी खोद के बनाया होता है।
मुख्य मादा सर्वप्रथम अण्डे देती है और जब उनको सेने का समय आता है तो वह अन्य कमज़ोर मादाओं के अतिरिक्त अण्डे घोंसले से बाहर कर देती है और अमूमन घोंसले में २० अण्डे ही रहते हैं।[8] मादा सामुदायिक घोंसले में अपने अण्डे पहचानने का ज़बर्दस्त हुनर रखती है।[23]शुतुरमुर्ग के अण्डे सारे प्राणी जगत में सबसे बड़े अण्डे होते हैं और उसी आधार पर उनके अण्डों की ज़र्दी सबसे बड़ी कोशिका होती है,[24] हालाँकि पक्षी के आकार की तुलना में अन्य पक्षियों के मुकाबले में वह सबसे छोटे अण्डे होते हैं;[25] औसतन वह १५ से॰मी॰ लंबे, १३ से॰मी॰ चौड़े और १.४ कि॰ वज़नी होते हैं – मुर्ग़ी के अण्डे से २० गुणा से भी ज़्यादा वज़नी! अण्डे क्रीम के रंग के चमकीले होते हैं, मोटे खोल वाले होते हैं और उनमें गॉल्फ़ की गेंद के समान छोटे-छोटे गड्ढे होते हैं।[14]अण्डों को मादा दिन में तथा नर रात में सेते हैं।[20]इस विधि से घोंसले की रक्षा हो जाती है क्योंकि मादा का रंग दिन के समय रेत के रंग से मेल खाता है जबकि रात के समय नर को काले रंग के कारण देख पाना लगभग नामुमकिन होता है।[14] अण्डे सेने की अवधि लगभग ३५ से ४५ दिन तक की होती है। आमतौर पर नर चूज़ों की रक्षा करता है और उनको भोजन खाना सिखाता है। हालाँकि बच्चों को बड़ा करने में नर और मादा एक दूसरे की आपस में मदद करते हैं। चूज़ों की बचे रहने की दर काफ़ी कम होती है, एक घोंसले से सिर्फ़ एक ही बच्चा वयस्क अवस्था तक पहुँच पाता है।
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ BirdLife International ({{{year}}}). Struthio camelus. 2008 संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN लाल सूची. IUCN 2008. Retrieved on 06-06-2012.आंकड़ाकोष की प्रविष्टि में लघु व्याख्या है कि क्यों यह जाति ख़तरे से बाहर है
- ↑ अ आ इ ई उ ऊ Brands, Sheila (अगस्त 14, 2008). "Systema Naturae 2000 / Classification, Genus Struthio". Project: The Taxonomicon. Archived from the original on 24 जुलाई 2011. Retrieved ६ जून २०१२.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "शुतुरमुर्ग की गति". Archived from the original on 14 जुलाई 2012. Retrieved ६ जून २०१२.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "थलचर पक्षी". Archived from trails.com the original on 20 जून 2017. Retrieved ६ जून २०१२.
{{cite web}}
: Check|url=
value (help); Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "शुतुरमुर्ग चर्म". British Domesticated Ostrich Association. Archived from the original on 25 अप्रैल 2012. Retrieved ६ जून २०१२.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "शुतुरमुर्ग का मांस". British Domesticated Ostrich Association. Archived from the original on 23 जून 2012. Retrieved ६ जून २०१२.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ अ आ इ Gilman, Daniel Coit; et al. (1903).
- ↑ अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ Davies, S. J. J. F.; Bertram, B. C. R. (2003). Perrins, Christopher (ed.). Ostrich Firefly Encyclopedia of Birds. Buffalo, NY: Firefly Books, Ltd. pp. 34–37. ISBN 1-55297-777-3.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameter:|coauthors=
(help) - ↑ अ आ इ ई "Ostrich". Firefly Encyclopedia of Birds: 34–37। (2003)। Buffalo, NY: Firefly Books, Ltd.।
- ↑ Martin, G. R.; Katzir, G. (2000). "Sun Shades and Eye Size in Birds". Brain Behavior and Evolution. 56 (6): 340–344. doi:10.1159/000047218.
{{cite journal}}
: Cite has empty unknown parameters:|coauthors=
and|day=
(help); Unknown parameter|month=
ignored (help) - ↑ Martin, G. R.; Ashash, U.; Katzir, Gadi (2001). "Ostrich ocular optics". Brain Behavior and Evolution. 58 (2): 115–120. doi:10.1159/000047265.
{{cite journal}}
:|access-date=
requires|url=
(help); Check date values in:|accessdate=
(help); Cite has empty unknown parameters:|month=
,|coauthors=
, and|day=
(help) - ↑ Fleming, John (1822). Canterbury brings the Middle East to the Midwest. Vol. 2. Edinburgh, UK: Archibald Constable & Co. p. 258.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - ↑ अ आ इ ई Donegan, Keenan (2002). "Struthio camelus". Animal Diversity Web. University of Michigan Museum of Zoology. Archived from the original on 4 मार्च 2011. Retrieved 7-06-2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Cite has empty unknown parameters:|month=
,|dateformat=
, and|coauthors=
(help) - ↑ अ आ इ Nell, Leon (2003). The Garden Route and Little Karoo. Cape Town: Struik Publishers. p. 164. ISBN 1-86872-856-0. Archived from the original on 11 मई 2012.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - ↑ Marshall, Alan John (1960). Biology and Comparative Physiology of Birds. Academic Press. p. 446. Archived from the original on 11 मई 2012.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - ↑ Skadhauge, E.; Erlwanger, K. H.; Ruziwa, S. D.; Dantzer, V.; Elbrønd, V. S.; Chamunorwa, J. P. (2003). "Does the ostrich (Struthio camelus) have the electrophysiological properties and microstructure of other birds?". Comparative Biochemistry and Physiology - Part A: Molecular & Integrative Physiology. 134 (4): 749–755. doi:10.1016/S1095-6433(03)00006-0. PMID 12814783.
{{cite journal}}
: Cite has empty unknown parameters:|day=
,|coauthors=
, and|month=
(help) - ↑ Desert USA (1996). "शुतुरमुर्ग". Digital West Media. Archived from the original on 7 जून 2012. Retrieved 7-06-2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Cite has empty unknown parameters:|month=
,|dateformat=
, and|coauthors=
(help) - ↑ Halcombe, John Joseph (1872). Halcombe, John Joseph (ed.). Mission life. Vol. 3 Part 1. W. Wells Gardner. p. 304. Archived from the original on 11 मई 2012.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - ↑ * Canadian Museum of Nature (२०१०). "Ostrich". Natural History Notebooks. Canadian Museum of Nature. Archived from the original on 4 मार्च 2012. Retrieved ७ जून २०१२.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Cite has empty unknown parameters:|dateformat=
and|coauthors=
(help); Unknown parameter|month=
ignored (help) - ↑ अ आ इ Bertram, Brian C.R. (1992). "The Ostrich Communal Nesting System". Princeton University Press. Retrieved 07-06-2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ बीबीसी न्यूज़ (२००३). "Ostriches "Flirt With Farmers"". Archived from the original on 24 जुलाई 2017. Retrieved ०७-०६-२०१२.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Cite has empty unknown parameters:|dateformat=
and|coauthors=
(help); Unknown parameter|month=
ignored (help) - ↑ Harrison, C.; Greensmith, A. (१९९३). Bunting, E. (ed.). Birds of the World. New York, NY: Dorling Kindersley. p. 39. ISBN 1-56458-295-7.
- ↑ Bertram, B.C.R. (1979). "Ostriches recognise their own eggs and discard others" (PDF). Nature. 279: 233–234.
- ↑ Hyde, Kenneth (2004). Zoology: An Inside View of Animals (3rd ed.). Dubuque, IA: Kendall Hunt Publishing. p. 475. ISBN 0-7575-0170-2.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - ↑ Trails.com (१९९९). "Amazing Bird Records". Archived from the original on 20 जून 2017. Retrieved ०७-०६-२०१२.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Cite has empty unknown parameters:|month=
,|dateformat=
, and|coauthors=
(help)
वाह्य कड़ियाँ
संपादित करें- बीबीसी न्यूज़ (2003). "Ostriches "Flirt With Farmers"". Archived from the original on 24 जुलाई 2017.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameters:|dateformat=
and|coauthors=
(help); Unknown parameter|month=
ignored (help) - Bertram, B.C.R. (1979). "Ostriches recognise their own eggs and discard others" (PDF). Nature. 279: 233–234.
- Bertram, Brian C.R. (1992). The Ostrich Communal Nesting System. Princeton University Press.
- Best, Brendan (2003). "Ostrich Facts". The New Zealand Ostrich Association.
{{cite web}}
:|archive-date=
/|archive-url=
timestamp mismatch; 8 फ़रवरी 2005 suggested (help);|archive-url=
requires|url=
(help); Cite has empty unknown parameters:|month=
,|dateformat=
, and|coauthors=
(help); Missing or empty|url=
(help) - Bezuidenhout, Cornelius Carlos (1999). "Studies of the population structure and genetic diversity of domesticated and 'wild' Ostriches (Struthio camelus)". PhD thesis.
{{cite journal}}
: Cite has empty unknown parameters:|month=
,|coauthors=
, and|day=
(help) - Bibi, Faysal; Shabel, Alan B.; Kraatz, Brian P.; Stidham, Thomas A. (2006). "New Fossil Ratite (Aves: Palaeognathae) Eggshell Discoveries from the Late Miocene Baynunah Foramation of the United Arab Emirates, Arabian Peninsula" (PDF). Palaeontologia Electronica. 9 (1): 2A. ISSN 1094-8074. Archived (PDF) from the original on 27 जुलाई 2011.
{{cite journal}}
: Cite has empty unknown parameters:|day=
,|coauthors=
, and|month=
(help) - BirdLife International (2010). "Ostrich Struthio camelus - BirdLife Species Factsheet". Data Zone. Retrieved 17 Feb 2011.
- BirdLife International (2010(a)). "The BirdLife checklist of the birds of the world, with conservation status and taxonomic sources". Archived from the original (xls) on 21 जुलाई 2011. Retrieved 17 Feb 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|year=
(help); Cite has empty unknown parameters:|month=
,|dateformat=
, and|coauthors=
(help)CS1 maint: year (link) - "Struthio camelus". IUCN Red List of Threatened Species. Version 3.1. International Union for Conservation of Nature. 2010(b). Retrieved 17 Feb 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|year=
(help); Invalid|ref=harv
(help)CS1 maint: year (link) Database entry includes justification for why this species is of least concern. - Bradley, John H. (जून 2009). "Riding and racing Ostriches in Oudtshoorn, South Africa". Cape Town to Cairo Website. CapeTowntoCairo.com. Archived from the original on 11 सितंबर 2012. Retrieved 10 नवंबर 2009.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - Brand, T. S.; Gous, R. M. (2006). "Feeding Ostriches". In Bels, Vincent L. (ed.). Feeding in Domestic Vertebrates. Wallingford, UK: Cabi Publishing. pp. 136–155. ISBN 1-84593-063-0. Archived from the original on 11 मई 2012.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameter:|month=
(help); External link in
(help); Unknown parameter|chapterurl=
|chapterurl=
ignored (help) - Brands, Sheila (अगस्त 14, 2008). "Systema Naturae 2000 / Classification, Genus Struthio". Project: The Taxonomicon. Archived from the original on 24 जुलाई 2011. Retrieved 4 फरवरी 2009.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - "Ostriches and to Birds of Prey". The Birds of Africa I: 32–37। (1982)। संपादक: Curry-Lindahl, Kai। London, UK: Academic Press।
- Canadian Museum of Nature (2010). "Ostrich". Natural History Notebooks. Canadian Museum of Nature. Archived from the original on 4 मार्च 2012. Retrieved Feb 17 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Cite has empty unknown parameters:|dateformat=
and|coauthors=
(help); Unknown parameter|month=
ignored (help) - Canadian Ostrich Association (2008). "Cooking Tips". Archived from the original on 12 अगस्त 2016. Retrieved Feb 17 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Cite has empty unknown parameters:|dateformat=
and|coauthors=
(help); Unknown parameter|month=
ignored (help) - Clark, James C. (2000). 200 Quick Looks at Florida History. Sarasota, FL: Pineapple Press, Inc. pp. 86–87. ISBN 1-56164-200-2.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - Clements, James (2007). The Clements Checklist of the Birds of the World (6th ed.). Ithaca, NY: Cornell University Press. ISBN 978-0-8014-4501-9. Archived from the original on 2 अक्तूबर 2019. Retrieved 23 अक्तूबर 2019.
{{cite book}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - Cooper, J. C. (1992). Symbolic and Mythological Animals. New York, NY: Harpercollins. pp. 170–171. ISBN 1-85538-118-4.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - Davies, S.J.J.F.। (2003)। "Birds I Tinamous and Ratites to Hoatzins". Grzimek's Animal Life Encyclopedia (2) 8: 99–101। संपादक: Hutchins, Michael। Farmington Hills, MI: Gale Group।
- "Ostrich". Firefly Encyclopedia of Birds: 34–37। (2003)। Buffalo, NY: Firefly Books, Ltd.।
- Desert USA (1996). "Ostrich". Digital West Media. Archived from the original on 7 जून 2012. Retrieved Feb 17 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Cite has empty unknown parameters:|month=
,|dateformat=
, and|coauthors=
(help) - Doherty, James G. (1974). Natural History. The American Museum of Natural History.
{{cite journal}}
: Cite has empty unknown parameters:|coauthors=
and|day=
(help); Missing or empty|title=
(help); Unknown parameter|month=
ignored (help) - Donegan, Keenan (2002). "Struthio camelus". Animal Diversity Web. University of Michigan Museum of Zoology. Archived from the original on 4 मार्च 2011. Retrieved Feb 17 2011.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Cite has empty unknown parameters:|month=
,|dateformat=
, and|coauthors=
(help) - Ethridge, Tim (जुलाई 18, 2009). "King of the Roxy seeks another crown at Ellis". Evansville Courier & Press. Archived from the original on 31 मार्च 2012. Retrieved जुलाई 30, 2009.
- Fleming, John (1822). Canterbury brings the Middle East to the Midwest. Vol. 2. Edinburgh, UK: Archibald Constable & Co. p. 258.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - Fluker, Meryn (2007). "Canterbury brings the Middle East to the Midwest". Southwest Newspapers. Archived from the original on 24 अक्तूबर 2007. Retrieved जुलाई 30, 2009.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help); Unknown parameter|month=
ignored (help) - Freitag, Stefanie; Robinson, Terence J. (1993). "Phylogeographic patterns in mitochondrial DNA of the Ostrich (Struthio camelus)" (PDF). Auk. 110 (3): 614–622. Archived from the original (PDF) on 5 अगस्त 2012. Retrieved Feb 17 2011.
{{cite journal}}
: Check date values in:|accessdate=
(help); Cite has empty unknown parameters:|day=
,|month=
, and|coauthors=
(help) - Folch, A.। (1992)। "Family Struthionidae (Ostrich)". Handbook of the Birds of the World 1, Ostrich to Ducks: 76–83। Barcelona: Lynx Edicions।
- Fuller, Errol (2001) [1987]. Bunney, Sarah (ed.). Extinct Birds (2nd ed.). Ithaca, NY: Cornell University Press. ISBN 0-19-850837-9. Archived from the original on 2 अक्तूबर 2019. Retrieved 23 अक्तूबर 2019.
{{cite book}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help); Cite has empty unknown parameters:|month=
and|chapterurl=
(help) - "Ostrich". The New International Encyclopædia XIII: 497–498। (1903)। New York, NY: Dodd, Mead and Company। अभिगमन तिथि: Feb 17, 2011
- Gotch, A.F. (1995) [1979]. "Ostriches". Latin Names Explained. A Guide to the Scientific Classifications of Reptiles, Birds & Mammals. London: Facts on File. p. 176. ISBN 0-8160-3377-3.
- Halcombe, John Joseph (1872). Halcombe, John Joseph (ed.). Mission life. Vol. 3 Part 1. W. Wells Gardner. p. 304. Archived from the original on 11 मई 2012.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - Harrison, C.; Greensmith, A. (1993). Bunting, E. (ed.). Birds of the World. New York, NY: Dorling Kindersley. p. 39. ISBN 1-56458-295-7.
- Hedding, Judy (2008). "Ostrich Festival". About.com. Archived from the original on 15 सितंबर 2009. Retrieved जुलाई 30, 2009.
- Hyde, Kenneth (2004). Zoology: An Inside View of Animals (3rd ed.). Dubuque, IA: Kendall Hunt Publishing. p. 475. ISBN 0-7575-0170-2.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - Kruszelnicki, Karl (2006). "Ostrich head in sand". ABC Science: In Depth. Australian Broadcast Company. Archived from the original on 27 अप्रैल 2014. Retrieved Feb 18, 2011.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameters:|dateformat=
and|coauthors=
(help); Unknown parameter|month=
ignored (help) - Laufer, B. (1926). "Ostrich Eggshell Cups of Mesopotamia and the Ostrich in Ancient and Modern Times". Anthropology Leaflet. 23. Chicago, IL: Chicago Field Museum of Natural History,.
{{cite journal}}
: Cite has empty unknown parameters:|day=
,|month=
, and|coauthors=
(help)CS1 maint: extra punctuation (link) - Linnaeus, Carolus (1758). Systema naturae per regna tria naturae, secundum classes, ordines, genera, species, cum characteribus, differentiis, synonymis, locis. Tomus I. Editio decima, reformata (in लैटिन). p. 155.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help)
- Maclean, Gordon Lindsay (1996). Ecophysiology of Desert Birds. Berlin: स्प्रिंगर-Verlag. p. 26. ISBN 3-540-59269-5. Archived from the original on 11 मई 2012.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - Marshall, Alan John (1960). Biology and Comparative Physiology of Birds. Academic Press. p. 446. Archived from the original on 11 मई 2012.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - Martin, G. R.; Ashash, U.; Katzir, Gadi (2001). "Ostrich ocular optics". Brain Behavior and Evolution. 58 (2): 115–120. doi:10.1159/000047265.
{{cite journal}}
: Cite has empty unknown parameters:|day=
,|month=
, and|coauthors=
(help) - Martin, G. R.; Katzir, G. (2000). "Sun Shades and Eye Size in Birds". Brain Behavior and Evolution. 56 (6): 340–344. doi:10.1159/000047218.
{{cite journal}}
: Cite has empty unknown parameters:|coauthors=
and|day=
(help); Unknown parameter|month=
ignored (help) - "'They're Off!' Thrills of the Turf in Ostrich Racing". Mechanix Illustrated. 1929. Archived from the original on 11 मार्च 2008. Retrieved जुलाई 30, 2009.
{{cite web}}
: Unknown parameter|month=
ignored (help) - Nell, Leon (2003). The Garden Route and Little Karoo. Cape Town: Struik Publishers. p. 164. ISBN 1-86872-856-0. Archived from the original on 11 मई 2012.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help). - "Ostrich". 6: 4422–4424। (1918)। Chicago, IL: The World Book, Inc। अभिगमन तिथि: 18 जुलाई 2009
- Palosaari, Ben (जुलाई 19, 2008). "Extreme Race Day at Canterbury Park". City Pages. Archived from the original on 18 मार्च 2015. Retrieved जुलाई 30, 2009.
{{cite news}}
: Italic or bold markup not allowed in:|publisher=
(help) - Pyke, Magnus (1985). Weird and Wonderful Science Facts. Sterling Pub Co. Inc. p. 82. ISBN 0-8069-6254-2.
- Roots, Clive (2006). Flightless Birds. Westport, CT: Greenwood Press. p. 26. ISBN 0-313-33545-1. Archived from the original on 11 मई 2012.
{{cite book}}
: Cite has empty unknown parameters:|chapterurl=
and|month=
(help) - Skadhauge, E.; Erlwanger, K. H.; Ruziwa, S. D.; Dantzer, V.; Elbrønd, V. S.; Chamunorwa, J. P. (2003). "Does the ostrich (Struthio camelus) have the electrophysiological properties and microstructure of other birds?". Comparative Biochemistry and Physiology - Part A: Molecular & Integrative Physiology. 134 (4): 749–755. doi:10.1016/S1095-6433(03)00006-0. PMID 12814783.
{{cite journal}}
: Cite has empty unknown parameters:|day=
,|coauthors=
, and|month=
(help) - "Ostrich". Concise Encyclopedia Biology: 1149। (1995)। Walter de Gruyter। अभिगमन तिथि: 18 जुलाई 2009
- Texier, P. J.; Porraz, G.; Parkington, J.; Rigaud, J. P.; Poggenpoel, C.; Miller, C.; Tribolo, C.; Cartwright, C.; Coudenneau, A. (2010). "A Howiesons Poort tradition of engraving ostrich eggshell containers dated to 60,000 years ago at Diepkloof Rock Shelter, South Africa" (PDF). PNAS. 107 (14): 6180–6185. doi:10.1073/pnas.0913047107. PMC 2851956. PMID 20194764.[मृत कड़ियाँ]
- Thompson, Dorothy Burr (1955). "A Portrait of Arsinoe Philadelphos". American Journal of Archaeology. 59 (3): 199–206. doi:10.2307/500319. JSTOR 500319.
{{cite journal}}
: Cite has empty unknown parameters:|coauthors=
and|day=
(help); Unknown parameter|month=
ignored (help) - Thouless, C.R. (1989). "Egyptian Vultures Neophron percnopterus and Ostrich Struthio camelus eggs: the origins of stone-throwing behaviour". Ibis. 131: 9–15.
{{cite journal}}
: Unknown parameter|coauthors=
ignored (|author=
suggested) (help) - Trails.com (1999). "Amazing Bird Records". Archived from the original on 20 जून 2017. Retrieved Feb 17, 2011.
{{cite web}}
: Cite has empty unknown parameters:|month=
,|dateformat=
, and|coauthors=
(help)
Struthio camelus से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |