श्री लंका की अर्थव्यवस्था
यह सम्पूर्ण पृष्ठ या इसके कुछ अनुभाग हिन्दी के अतिरिक्त अन्य भाषा(ओं) में भी लिखे गए हैं। आप इनका करके विकिपीडिया की सहायता कर सकते हैं। |
93.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर के तुल्य अर्थव्यवस्था [1] $298.310 बिलियन क्रय-शक्ति समता[2] तथा लगभग 4,310 अमेरिकी डालर प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, [3] सन २०१८ में $13,480 की क्रय-शक्ति समता (PPP)[4] वाला श्री लंका पिछले कुछ वर्षों में मजबूत वृद्धि दर से विकास किया है। सन २००३ से २०१२ की अवधि में श्री लंका के अर्थव्यवस्था की वार्षिक वृद्धि दर ६.४ प्रतिशत से अधिक बनी रही, जो इसके पड़ोसी देशों की वृद्धि दर से अधिक है। सकल घरेलू उत्पाद की दृष्टि से यह दक्षिण एशिया के अन्य देशों से आगे है।