जेन टेलर संपादित करें

 
जेन टेलर और एन टेलर का चित्र

परिचय संपादित करें

जेन टेलर बहुत प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवयित्री और उपन्यासकारक थी। उनकी सबसे मशहूर कविता 'टिविन्कल-टिविन्कल लिटल स्टार' है। बहुत ही छोटी उम्र से वह लिखने लगई थी, वह अपनी बहन ऐन के साथ कविताएँ लिखती थी। उनके द्वारा रचित कविताएँ और उपन्यास इतने प्रसिद्ध हुए की प्रकाशनों ने उनकी रचनाओं का अनुवाद कर उसको छापा। उनकी रचनाएँ दुनिया भर में जानी जाती है परंतु लोग रचनाकारिता को अकसर भूल जाते है। वह अपने प्रकृतिवाद कविता साहित्य के लिए जानी जाती हैं।

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

उनका जन्म २३ सितंबर,१७८३ को लंदन में हुआ था। वह अपने परिवार के साथ शिलिंग खत्ती में शिलिंग सडक पर रहती थी, जहाँ से आज भी उनका घर देखा जा सकता हैं। वह १७९६ में अपने माता-पिता के साथ कोल्चेस्ट रहने के लिए चली गई, वहाँ पर वह १८१० तक रही। ऐसा माना जाता है कि कोल्चेस्ट का उनके व्यक्तिव पर बहुत प्रभाव था, यहाँ तक कि वो कहानियाँ, उपन्यास और पद्यक को कोल्चेस्ट भाषा में ही लिखती थी। जेन और उनकी बहन दोनों ही एक व्यापक साहित्यिक परिवार में जन्मी थी। उनके पिता का नाम इसहाक टेलर और माता का नाम ऐन टेलर था। उनके पिता एक जाने-माने चित्रकार, मंत्री एंव लेखक थे और उनकी माता नैतिक और धार्मिक उपन्यास लिखती थी। जेन के माता-पिता ने दोनों बेटियों को काव्य के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जिससे वह दोनों ही सुन्दर लिखने के काबिल बन सके। उनकी बड़ी बहन का नाम ऐन था। ऐन को देख कर ही जेन को कविताएँ लिखने की प्रेरणा मिली थी।

साहित्यिक व्यवसाय संपादित करें

उन्होनें १८ वर्ष की उम्र से लिखना आरंभ कर दिया था। पहले- पहले वो अपनी बहन के संग लिखती और सीखती थी। जेन और ऐन ने अपना पहला प्रकाशन १८०४ और१८०५ में 'ओरीजनल पोयमस फार इन्फेनट माईन्ड ' में किया था। उसके बाद' राइम फार नरसरी' का प्रकाशन १८०६ और १८०८ में 'हाइम फार माईन्ड' का प्रकाशन हुआ था। जेन कि प्रसिद्ध रचना 'टिविन्कल-टिविन्कल लिटल स्टार' को लोक- साहित्य के रूप में ज्यादा जाना जाता हैं, जबकि इसको परंपरागत कविता के रूप में लिखा गया था।' टिविन्कल-टिविन्कल लिटल स्टार', 'दी स्टार' कि पुस्तक में प्रकाशित हुई थी। इस कविता में जेन और उनकी बहन ऐन दोनों कि कविताओं का संग्रह हैं। इसलिए अकसर दोनों अपनी कविताओं कि रचनाकारिता को खो देती हैं। ऐन ज्यादातर ज़िन्दगी के बारे में कविताएँ लिखती थी और जेन को प्रकृति से बहुत लगाव था इसलिए उनकी कविताएँ प्रकृतिक सुन्दरता पर आधारित होती थी। जेन कि सबसे प्रसिद्ध रचनाएँ है, 'टिविन्कल-टिविन्कल लिटल स्टार' और 'माई मदर'। जेन का पहला उपन्यासकार १८१४ में प्रकाशित हुआ था। उस उपन्यास को लोगों ने इतना पसंद किया था और वह इतना चरचित हुआ कि उसके १८३२ तक १३ संस्करण छापे गए। उनके राइम पर निबंधों को १८१६ में कविताओं के संग्रह में शामिल किया गया था। उन्होंने कल्पित उपन्यास भी लिखा है, उस उपन्यास को लिखने के लिये उन्होंने अपनी माता का सहयोग लिया था क्योंकि उनके उपन्यास का नाम 'मदर ऐन्ड हर डाटर ऐट स्कूल' था। यह उपन्यास १८१७ में प्रकाशित हुआ था।

लेखन शैली संपादित करें

जेन और उनकी बहन ने कविता एवं कहानियों की नई शैली को आरंभ किया था। वो आत्याधिक नैतिक कामों के बजाय बच्चों को आसानी से समझने के लिए लिखने के लिए सबसे प्रारंभिक लेखकों में थी। परंतु उनकी अनगिनत रचनाओं में से केवल स्टार अपने व्यापक साहित्यिक उत्पादन से दुनिया भर में मान्यता प्राप्त कर पाया, जैसे अधिकतर रचनाकरिताओं के साथ होता आया है। वह बहुत ही सरल एंव आकर्षक शब्दों में लिखती थी।

अंत संपादित करें

जेन ४० वर्ष कि आयु में कैंसर के कारण भगवान को प्यारी हो गई और ओन्गर चर्चियार्ड में उनके माता-पिता के साथ दफना दिया गया। 'उसके काम उसकी सहराना करें' उनकी कब्र पर यह शिलालेख लिखा हुआ हैं। जेन ने अपनी पूरी ज़िन्दगी लिखते- लिखते गुज़ार दी, वो महशूर होने के लिए नहीं बल्कि अपने शौक, खुशी और आत्मशान्ति के लिए लिखती थी। उन्होंने कितनी ही कविताँए, उपन्यास,कहानियाँ एंव निबंध लिखे है जो कि प्रकाशित भी नहीं हुए हैं। वह एक मान्नीय कवयित्री थी।

उल्लेख संपादित करें

१- https://en.wikipedia.org/wiki/Jane_Taylor_(poet)

२-http://www.eadt.co.uk/ea-life/a-good-time-to-remember-jane-taylor-our-local-shining-star-1-4123355

३-https://www.poemhunter.com/jane-taylor/biography/

४-https://mypoeticside.com/poets/jane-taylor-poems