यह पृष्ठ साँचा:भाषा पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

भाषा साँचे में कुछ घच्चे संपादित करें

इस साँचे में कुछ घच्चे लग रहे हैं। जैसे, मान लीजिए, इसका ऐसे प्रयोग होता है -

पहले हिन्दी है, {{lang|en|This is English}}, बाद में भी हिंदी है

तो यह ऐसा दिखेगा -

पहले हिन्दी है, This is English, बाद में भी हिंदी है

वास्तव में इसने ऐसा कूट पैदा किया है -
पहले हिन्दी है, This is English

, बाद में भी हिंदी है

अर्थात्, </span को बंद करने के बाद अपने आप से एक और
लगा दिया, जबकि इसकी कोई ज़रूरत नहीं थी। बल्कि पूरा वाक्य एक ही अनुच्छेद में आना चाहिए था।

अगर इस की तुलना अंग्रेज़ी विकि वाले en:Template:Lang से करें, तो यह सही चलता है। अर्थात्,

http://en.wikipedia.org/wiki/User:आलोक वाला उदाहरण देखें तो

This is English, {{lang|hi|ये हिन्दी है}}, this is English again

लिखने से,

This is English, ये हिन्दी है, this is English again

जनित हुआ, अनावश्यक
नहीं लगा। क्या किसी को इसका निदान मालूम है?

«आलोक» (, ) ⌛ ०५:०१, १८ सितंबर २००९ (UTC)

निदान
संभव है कि ये साँचे में एक रिक्त पंक्ति की वजह से हुआ हो। रिक्त पंक्ति अपने आप से ,
में बदल जाती है क्या? «आलोक» (, ) ⌛ ०८:५५, १८ सितंबर २००९ (UTC)
बिना रिक्त पंक्तियों वाला साँचा {{अन्यभाषा}} सही चल रहा है। जब तक {{भाषा}} ठीक नहीं होता तब तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। बाद में अन्यभाषा को भाषा की ओर अग्रेषित कर सकते हैं। «आलोक» (, ) ⌛ ०९:१५, १८ सितंबर २००९ (UTC)
यह पृष्ठ तो सुरक्षित है, आप आशीष जी की मदद ले सकते हैं, उन्होंने साँचा पर काम किया है। -- सौरभ भारती (वार्ता) १२:४९, १८ सितंबर २००९ (UTC)
मुझे याद करने का धन्यवाद। सांचे में कुछ बदलाव किये हैं। आशा है समस्या सुलझ गयी होगी। वैसे इसका प्रमाण ऊपर के संदेश में ही दिखायी दे रहा है।--आशीष भटनागर  वार्ता  ०८:३०, १९ सितंबर २००९ (UTC)
चलना तो चाहिए था लेकिन चल नहीं रहा, पता नहीं क्यों - यहाँ देखिए। «आलोक» (, ) ⌛ १३:४७, १९ सितंबर २००९ (UTC)

प्रस्तावित बदलाव संपादित करें

मैं प्रस्ताव रखता हूँ कि मुख्य साँचे की जगह सा:भाषा/sandbox का प्रयोग किया जाए। इसमें किये गए बदलाव मुख्यतः तकनीकी हैं, परन्तु चूँकि यह साँचा लगभग 47 हज़ार पृष्ठों पर प्रयुक्त है, अतः इसमें किसी भी बदलाव पर मेरे विचार से चर्चा की जानी चाहिए।

बदलाव

इस साँचे में सबसे बड़ा बदलाव मैंने यह किया है कि इसमें भाषा कोड से भाषा का नाम बनाने के लिए {{कोड से भाषा}} का प्रयोग हो। यह साँचा लेखों को प्रयुक्त भाषा अनुसार कुछ श्रेणियों में श्रेणीबद्ध करता है (ये सभी श्रेणियाँ श्रेणी:ग़ैर_हिन्दी_भाषा_पाठ_वाले_लेख की उप-श्रेणियाँ हैं)। वर्तमान साँचा श्रेणीकरण में केवल 23 भाषा कोड पहचानता है। इसका अर्थ है कि यदि इस साँचे में उन 23 में से किसी कोड का प्रयोग किया जाए, और उपयुक्त <भाषा नाम> भाषा पाठ वाले लेख नामक श्रेणी मौजूद हो तो यह लेख को उस श्रेणी में जोड़ देता है। प्रस्तावित साँचा इन 23 कोड को मिलाकर कुल 325 भाषा कोड स्वीकार करता है और इनमें से 254 भाषा कोड के हिन्दी में भाषा नाम उपलब्ध हैं। इसका अर्थ यह है कि यदि प्रस्तावित साँचे का प्रयोग इन 254 में से किसी भी भाषा कोड के साथ किया जाए और उपयुक्त श्रेणी का निर्माण कर दिया जाए तो लेखों को प्रस्तावित साँचा अपने-आप श्रेणीबद्ध कर देगा।

वर्तमान साँचा जो कार्य करता है, प्रस्तावित साँचा सिर्फ़ एक चीज़ को छोड़ कर सभी मायनों में वही काम करता है। वह एक चीज़ यह है कि वर्तमान साँचा en या eng भाषा कोड के प्रयोग पर लेखों को श्रेणी:खास उद्धृत अंग्रेज़ी भाषा पाठ वाले लेख में श्रेणीबद्ध करता है, और प्रस्तावित साँचा उन्हें श्रेणी:अंग्रेज़ी भाषा पाठ वाले लेख के निर्माण पर उसमें श्रेणीबद्ध करेगा। इस बदलाव का कारण यह है कि जब इस साँचे को अंग्रेज़ी विकिपीडिया से लिया गया था, तब en या eng के प्रयोग पर यह (अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर) Articles containing explicitly cited English-language text नामक श्रेणी में लेखों को श्रेणीबद्ध करता था। चूँकि अंग्रेज़ी विकिपीडिया के सभी पृष्ठ अंग्रेज़ी में हैं, अतः यह बताने के लिए कि लेख में ख़ास तौर पर उद्धृत अंग्रेज़ी है इस प्रकार के श्रेणी नाम का प्रयोग किया गया। जब श्रेणी नामों का अनुवाद किया गया तो ये नाम भी अनूदित हो गया और श्रेणी के नाम में खास उद्धृत जुड़ गया। चूँकि खास उद्धृत जोड़ने का अंग्रेज़ी विकिपीडिया वाला तर्क यहाँ लागू नहीं होता है, अतः मेरे विचार से श्रेणी के नाम में खास उद्धृत लिखा होने की आवश्यकता नहीं है। अंत में मैं यह जोड़ दूँ कि इस समय इस श्रेणी में 976 पृष्ठ हैं जिनपर इस साँचे के बदलाव से फ़र्क पड़ेगा।

इसी प्रस्ताव में मैं यह भी जोड़ना चाहता हूँ कि यदि प्रस्तावित साँचे का प्रयोग किया जाए तो {{कोड से भाषा}} को बर्बरता से बचाव के लिए पूर्ण सुरक्षित किया जाना चाहिए चूँकि इस साँचे में प्रयोग पर उसका प्रयोग भी 47 हज़ार से अधिक पृष्ठों पर होगा।

नोट:यह साँचा (वर्तमान एवं प्रस्तावित) इस प्रकार बना है कि मुख्य नामस्थान के अतिरिक्त यह किसी नामस्थान के पृष्ठ को श्रेणीबद्ध नहीं करता है। अतः इस साँचे के किसी भी उपपृष्ठ पर वर्तमान और प्रस्तावित साँचे के प्रयोग में अंतर को दिखाना संभव नहीं है। हाँ, सदस्य चाहें तो किसी लेख में प्रस्तावित साँचे और वर्तमान साँचे के प्रयोग का पूर्वावलोकन देख कर अंतर जाँच सकते हैं। (मैंने जाँचा है और मुझे प्रस्तावित साँचा ठीक लगा है)।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 13:49, 7 अगस्त 2013 (UTC)उत्तर दें

पृष्ठ "भाषा" पर वापस जाएँ।