साँचा वार्ता:विश्व के प्रमुख हवाई अड्डे

यह पृष्ठ साँचा:विश्व के प्रमुख हवाई अड्डे पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

साँचे में शामिल किये जाने हेतु आधार क्या है? संपादित करें

यह साँचा जैसा कि इसके नाम से प्रतीत हो रहा, कुछ प्रमुख हवाइअड्डों के लिए निर्मित है। किंतु यह स्पष्ट नहीं है कि किस आधार पर इनके "प्रमुख" होने का निर्धारण किया गया है/आगे किया जायेगा। यदि कोई ऐसा आधार नहीं स्थापित किया जा सकता तो यह साँचा भी विकिपीडिया पर रखने योग्य नहीं हो सकता है।--SM7--बातचीत-- 19:11, 24 नवम्बर 2021 (UTC)उत्तर दें

@SM7 जी, आपने सही ही कहा है, और सच कहूँ तो यह प्रश्न मेरे मन में भी कई दिनों से था। आज तो मैं इस साँचे के संपादन के समय इसके शीर्षक से विश्व के प्रमुख साँचे की कडी हटाने की सोच रहा था जो कि एक पृष्ठ पर जुडती है। लेकिन फिर मैंने मूल निर्माता के बारे में ही सोच के नहीं किया, कि जाने क्या सोच के उन्होंने ऐसा लिखा होगा और इससे सम्बन्धित सूची लेख बनाया होगा। वह लोग अब यहाँ सक्रिय भी नहीं हैं। यही साँचा विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर पहले से था तो मैंने भी नया बनाने की बजाए इसमें ही सुधार करना शुरु किया।
शुरुवात में इस साँचे में अभी के अन्यत्र अनुभाग वाले हवाई अड्डे ही थे, फिर मैंने इसका ढाँचा सुधार कर इसे देशानुसार बनाया और जैसे-जैसे हवाई अड्डों के लेख बनाता जाता हूँ, उन देशों की सूची में शामिल करता जाता हूँ। हालाँकि विश्व के समस्त हवाई अड्डों को तो इसमें शामिल करना असम्भव होगा। इस तरह या श्रेणी का कोई साँचा किसी और विकी पर उपलब्ध भी नहीं है जिससे इसे जोड सकूँ। अंग्रेजी पर देशानुसार साँचे ही हैं और उस देश के समस्त प्रकार के हवाई अड्डे उन साँचों में शामिल हैं। यहाँ फिलहाल ऐसा साँचा केवल भारत का ही है।
मैं मुख्यत: अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों को ही इसमें शामिल करता हूँ और मेरे लिए यही एक पैमाना है। मुखपृष्ठ के अद्यतन संबन्धी लेखों और चित्रों के नामांकन में समय देने के कारण विभिन्न देशों के घरेलू हवाई अड्डों पर मैं काम नहीं कर रहा क्यूंकि फिलहाल वो इतने आवश्यक नहीं लग रहे। इसलिए देशों के साँचे नहीं बना रहा जैसे अंग्रेजी विकी पर हैं। मैं सोच रहा हूँ कि इसका नाम बदल कर विश्व के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे या फिर देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे कर दूं। यह केवल एक शीर्षक होगा और किसी पृष्ठ से नहीं जुडेगा। इस साँचे से विभिन्न देशों के कई हवाई अड्डों तक पहुंचा जा सकता है और हर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लेख पर इसे रखेंगें। चंद्र शेखर/Shekhar 16:54, 17 फ़रवरी 2022 (UTC)उत्तर दें
पृष्ठ "विश्व के प्रमुख हवाई अड्डे" पर वापस जाएँ।