साइना (फ़िल्म)

अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित २०२१ की हिंदी फ़िल्म

साइना एक 2021 बॉलीवुड आत्मकथात्मक स्पोर्ट्स फिल्म है, जो अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित और फ्रंट फुट पिक्चर्स और टी-सीरीज़ के अंतर्गत भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सुजय जयराज और राशेश शाह द्वारा निर्मित है। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित इस फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा नेहवाल की भूमिका में हैं। [1] [2] फिल्म शुरू में सितंबर 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन भारत में कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।[3] यह थिएटरों में 26 मार्च 2021 को रिलीज की गई।[4]

साइना

फिल्म का पोस्टर
निर्देशक अमोल गुप्ते
लेखक
  • अमोल गुप्ते
  • अमितोष नागपाल (संवाद)
निर्माता
अभिनेता
छायाकार पीयूष शाह
संपादक दीपा भाटिया
संगीतकार अमाल मलिक
वितरक सिनेस्तान एए डिस्ट्रिब्यटर्स
प्रदर्शन तिथि
26 मार्च 2021
लम्बाई
135 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

किरदार संपादित करें

  • साइना नेहवाल के रूप में परिणीति चोपड़ा
  • मानव कौल कोच सर्वधमान राजन के रूप में
  • पारुपल्ली कश्यप के रूप में ईशान नकवी [5]
  • मेघना मलिक उषा रानी नेहवाल, साइना की मां के रूप में [6]
  • साइना के पिता हरवीर सिंह नेहवाल के रूप में सुभ्रज्योति बारात [6]
  • अंकुर विकल कोच जीवन कुमार के रूप में [6]
  • रोहन के दोस्त के रूप में तौहीद राईक जमान
  • दामोदर के रूप में शरमन डे
  • रोहन के रूप में समीर बस्सी

उत्पादन संपादित करें

विवरण संपादित करें

26 अप्रैल 2017 में साइना नेहवाल ने फिल्म के विवरण की खबर देते हुए अपने ट्विटर खाते पर फिल्म की घोषणा की। इससे पहले श्रद्धा कपूर को नेहवाल के किरदार को निभाने के लिए चुना गया था, और उन्होंने प्रशिक्षण के बाद सितंबर 2018 में फिल्मांकन भी शुरू कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण फिल्म छोड़ दिया।[7] 15 मार्च 2019 को टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार द्वारा यह पुष्टि की गई कि श्रद्धा साइना की भूमिका नहीं निभाएंगी। एक बयान में उन्होंने कहा, "अपने नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण अभिनेत्री [परीनीति] राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन की बायोपिक के बजाय अन्य फिल्मों को प्राथमिकता देती रहीं, जिसके चलते निर्माताओं ने चोपड़ा के साथ फ़िल्म बनाने का फैसला लिया है।"[8]

जून में मानव कौल को पुलेला गोपीचंद, जो नेहवाल के कोच हैं, की भूमिका निभाने के लिए निश्चित किया गया।[9]

प्रशिक्षण संपादित करें

जून के मध्य से चोपड़ा बैडमिंटन खेलने और नेहवाल के स्टांस का अभ्यास करने के लिए खुद को प्रशिक्षित करना शुरू किया।[10] साइना नेहवाल ने जिन अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर खेला है, उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए कम से कम 12 कोर्ट बनाए गए।[11]

नतीजा संपादित करें

बॉलीवुड टाउन के योगेश मिश्रा ने कहा, " यह फिल्म हरियाणा की एक मध्यमवर्गीय लड़की की सफलता की गाथा खूबसूरती से सुनाती है"। [12]

गीत संगीत संपादित करें

साइना
ध्वनि-पट्टी अमाल मलिक द्वारा
जारी 26 मार्च 2021[13]
रिकॉर्डिंग 2020
संगीत शैली फीचर फ़िल्म ध्वनि-पट्टी
लंबाई 37:18
भाषा हिन्दी
लेबल टी-सीरीज़
निर्माता मेघदीप बोस
अमाल मलिक कालक्रम

कबीर सिंह साइना कोई जाने ना
संगीत चलचित्र
यू ट्यूब पर Saina - Full Album देखें।

फ़िल्म का साउन्ट्रैक अमाल मलिक ने रचा है, मेघदीप बोस ने उसका उत्पादन किया, व्यवस्था की और गाने को सह-लिखित किया, जिसमें गीत के बोल मनोज मुंतशिर और कुणाल वर्मा ने किए।[14]

गीतमाला
क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."एक्सॉर्डीयम"1:20
2."चल वहीं चलें"मनोज मुंतशीरश्रेया घोषाल5:10
3."द स्टेर्कैस ऑफ लाइफ"श्रेया घोषाल2:31
4."इम्ब्रैस यॉर्सेल्फ"श्रेया घोषाल1:38
5."परिंदा"मनोज मुंतशीरअमाल मलिक5:14
6."वन पॉइंट फॉर द स्काई"1:52
7."अ मदर्स लव"मनोज मुंतशीरसुवर्णा तिवारी1:14
8."कान्फ्लूअन्स ऑफ ड्रीम्स"1:22
9."मैं हूँ ना तेरे साथ"कुनाल वर्माअरमान मलिक5:27
10."अ रैली ऑफ लव एंड सक्सेस"1:46
11."द कर्स ऑफ अ चैम्पीयन"स्निग्द्धा पाइअस3:06
12."हॉल ऑफ मिरर्स"श्रेया घोषाल3:38
13."द सवॉर्ड ऑफ साइना"सुज़ैन डी'मेलो3:00
कुल अवधि:37:18

संदर्भ संपादित करें

  1. "Parineeti Chopra starts her day at 5 am to prep for her role as Saina Nehwal!". बॉलीवुड हँगामा. 3 April 2019. अभिगमन तिथि 3 April 2019.
  2. "Parineeti Chopra: I want to do justice to the film and to Saina Nehwal". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 3 April 2019. अभिगमन तिथि 3 April 2019.
  3. "Saina Nehwal Biopic: Badminton Star REACTS To Parineeti Chopra's UNSEEN Look From Film, Calls Pari Her 'Lookalike'". ABPLive. 5 November 2020. अभिगमन तिथि 16 November 2020.
  4. "Parineeti Chopra-starrer Saina Nehwal biopic to release in March". Outlook India. 2 March 2021. अभिगमन तिथि 2 March 2021.
  5. "Manav Kaul: When I met Eshan Naqvi, I realised I knew nothing about badminton". Mumbai Mirror. अभिगमन तिथि 16 March 2021.
  6. "Saina trailer out. Parineeti Chopra-starrer promises to be an inspiring ride". India Today. अभिगमन तिथि 8 March 2021.
  7. "Is Saina Nehwal biopic delayed due to Shraddha Kapoor's struggles with learning badminton?". The Times of India. 24 October 2017. अभिगमन तिथि 3 April 2019.
  8. "Here's Why Shraddha Kapoor Was Replaced by Parineeti Chopra in Saina Nehwal Biopic". News 18. 19 March 2019. अभिगमन तिथि 26 June 2019.
  9. "Manav Kaul to play Parineeti Chopra's coach in Saina Nehwal biopic". India Today. 22 June 2019. अभिगमन तिथि 26 June 2019.
  10. "Parineeti Chopra gets trolled by her team as she trains in badminton. Saina Nehwal has epic response". India Today. 26 June 2019. अभिगमन तिथि 26 June 2019.
  11. "Saina Nehwal biopic set to chronicle Indian star's incredible career". Olympic Channel. 29 June 2020. अभिगमन तिथि 9 July 2020.
  12. "Saina | Bollywood Town| Latest News". मूल से 28 नवंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 नवंबर 2021.
  13. "Saina – Original Motion Picture Soundtrack". Jio Saavn.
  14. "Amaal Mallik on recording 'Parinda' for 'Saina' with live orchestra". Telangana Today (अंग्रेज़ी में). 2021-03-14. अभिगमन तिथि 2021-09-21.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें