सिरिंज एक सरल पंप होता है, जिसमें एक प्लंजर (आधुनिक सिरिंज में इसे वास्तव में एक पिस्टन कहा जाता है) होता है, जो एक बेलनाकार ट्यूब (बैरल) के भीतर कसकर फिट बैठता है। प्लंजर को बेलनाकार ट्यूब के अंदर खींचा और धकेला जा सकता है, जिससे सिरिंज तरल या गैस को अंदर लेने और बाहर निकालने में सक्षम होता है। सिरिंज के खुले सिरे पर हाइपोडर्मिक सुई, नोजल या ट्यूब लगाया जा सकता है, ताकि तरल पदार्थ को अंदर और बाहर प्रवाहित किया जा सके।[2]

Disposable syringe with needle, with parts labelled: plunger, barrel, needle adaptor, needle hub, needle bevel, needle shaft
A typical plastic medical syringe fitted with a detachable stainless steel needle; the syringe is fitted with a male Luer lock fitting which the needle, which is equipped with a female Luer-Lock fitting (purple), screws into
According to the World Health Organization, about 90% of the medical syringes are used to administer drugs, 5% for vaccinations and 5% for other uses such as blood transfusions.[1]

सिरिंज का चिकित्सा में उपयोग

संपादित करें

सिरिंज चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जिसका उपयोग दवाओं को इंजेक्ट करने, द्रव खींचने, और मापने के लिए किया जाता है। इनका सही और सुरक्षित उपयोग संक्रमण और बीमारियों के फैलने से बचाव में मदद करता है। चिकित्सा में सिरिंज का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है:

1. इंजेक्शन देना:

  • दवाओं को शरीर में इंजेक्ट करने के लिए।

2. इंट्रावीनस थेरेपी:

  • इंट्रावीनस मार्ग द्वारा दवा को सीधे रक्त वाहनियों में संचारित करने के लिए।

3 द्रव खींचना/मापना:

  • चिकित्सा परीक्षणों के लिए।

सिरिंज के प्रकार

संपादित करें

1. डिस्पोजेबल और सेफ्टी सिरिंज:

  • इन्हें एक बार इस्तेमाल के बाद फेंक दिया जाता है, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा कम होता है।

2. इंजेक्शन पेन और नीडललेस इंजेक्टर:

  • स्व-इंजेक्शन के लिए उपयोगी होते हैं।

3. इंसुलिन पंप और विशेष नीडल्स:

  • मधुमेह रोगियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए जाते हैं।[3]

सिरिंज का बैरल प्लास्टिक या कांच का बना होता है और इसमें आमतौर पर तरल की मात्रा दर्शाने वाले ग्रेजुएटेड मार्क्स होते हैं। कांच के सिरिंज को ऑटोक्लेव में स्टरलाइज किया जा सकता है, जबकि प्लास्टिक के सिरिंज को दो-भाग या तीन-भाग डिजाइनों में निर्मित किया जा सकता है। ऑटोक्लेव मशीन का उपयोग चिकत्सा के क्षेत्र में उपकरणों को नि: सक्रमण करने के लिए किया जाता है।[4]

सुरक्षा और स्वच्छता

संपादित करें

आधुनिक चिकित्सा सिरिंज ज्यादातर प्लास्टिक के बने होते हैं, जो सस्ते होते हैं और एक बार इस्तेमाल के बाद फेंक दिए जाते हैं, जिससे रक्त जनित रोगों के फैलने का खतरा कम होता है। एकल-उपयोग की सुइयाँ और सिरिंज क्रॉस-संक्रमण के जोखिम को प्रभावी ढंग से कम करते हैं। [5]

टिप डिज़ाइन

संपादित करें

सिरिंज के टिप डिज़ाइन में कई प्रकार होते हैं:

लुएर लॉक:

  • जो सिरिंज को मजबूती से जोड़ता है।

स्लिप टिप:

  • बिना स्क्रू लॉक मैकेनिज्म के कनेक्शन के लिए।

कैथेटर टिप:

  • लंबे और टैपर्ड होते हैं, जिससे टाइट सील बनती है।

एक्सेंट्रिक टिप:

  • जब सुई को त्वचा के समानांतर लगाना होता है।

इंसुलिन सिरिंज

संपादित करें

इंसुलिन सिरिंज विशेष रूप से मधुमेह रोगियों के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं:

  • छोटी सुई: ताकि कम दर्द हो।
  • इंसुलिन यूनिट्स में मार्किंग: जिससे सही मात्रा मापना आसान हो।
  • लो डेड स्पेस: जिससे विभिन्न इंसुलिन शक्तियों के अनुचित ड्राइंग के कारण जटिलताएँ कम होती हैं।[6] [7]

विशेष प्रकार के सिरिंज

संपादित करें

1. मल्टीशॉट नीडल सिरिंज:

  • इनमें एक इनबिल्ट टैंक होता है, जिससे कई बार इंजेक्शन दिए जा सकते हैं।[8]

2. वेनम एक्सट्रैक्शन सिरिंज:

  • ये जहर को निकालने के लिए उपयोग किए जाते हैं, लेकिन ये सर्प डसने के उपचार में प्रभावी नहीं होते।[9]


संदर्भ सूची

संपादित करें
  1. (French में) Swiss Telegraphic Agency, "Deux millions de personnes contaminées lors d'une injection à risque en 2014" Archived 2015-04-28 at the वेबैक मशीन, Radio télévision suisse, 23 February 2015 (page visited on 23 February 2015).
  2. "Deux millions de personnes contaminées lors d'une injection à risque en 2014". rts.ch (फ़्रेंच में). 2015-02-23. अभिगमन तिथि 2024-06-22.
  3. "Syringe". अभिगमन तिथि 2024-06-22.
  4. "Syringe", Wikipedia (अंग्रेज़ी में), 2024-04-29, अभिगमन तिथि 2024-06-22
  5. Bethany, Asked by. "Is it safe to reuse an insulin syringe? - CNN.com". CNN. मूल से 2017-07-10 को पुरालेखित.
  6. Sinding C (2010-12-08). "Making the unit of insulin: standards, clinical work, and industry, 1920–1925". Bull Hist Med. 76 (2): 231–70. PMID 12060790. S2CID 44334307. डीओआइ:10.1353/bhm.2002.0097.
  7. "BD Diabetes-Insulin Syringe Needle Sizes". Bd.com. मूल से 2011-09-28 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-30.
  8. May-Newman K, Matyska MT, Lee MN (June 2011). "Design an Preliminary Testing of a Novel Dual-Chambered Syringe". Journal of Medical Devices. 5 (2): 021003. डीओआइ:10.1115/1.4003822.
  9. Bush MD, Sean P. (February 2004). "Snakebite Suction Devices Don't Remove Venom: They Just Suck" (PDF). Annals of Emergency Medicine. 43 (2): 187–188. PMID 14747806. डीओआइ:10.1016/j.annemergmed.2003.10.031. मूल से 2013-05-17 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 2014-12-24.