सुमेरपुर

पाली जिले की प्रमुख तहसील एवं व्यापार केन्द्र

सुमेरपुर (Sumerpur) भारत के राजस्थान राज्य के पाली ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम से एक तहसील का मुख्यालय भी है।[1][2]

सुमेरपुर
Sumerpur
{{{type}}}
सुमेरपुर is located in राजस्थान
सुमेरपुर
सुमेरपुर
राजस्थान में स्थिति
निर्देशांक: 25°05′N 73°03′E / 25.09°N 73.05°E / 25.09; 73.05निर्देशांक: 25°05′N 73°03′E / 25.09°N 73.05°E / 25.09; 73.05
देश भारत
प्रान्तराजस्थान
ज़िलापाली ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल57,093
भाषा
 • प्रचलितराजस्थानी, हिन्दी पोरणिक नाम उन्दरी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड306902
दूरभाष कोड02933
वाहन पंजीकरणRJ-57

विवरण संपादित करें

सुमेरपुर की स्थापना जोधपुर स्टेट के महाराजा सुमेर सिंह जी के द्वारा 1912 में की गई,जिला (पाली) और सिरोही जिले की सीमा रेखा पर स्थित है। यह शहर जवाई नदी के किनारे बसा हुआ है।और मारवाड़ का सबसे बड़ा बाजार है यह शहर क्षेत्रफल की दृष्टि से जालोर व सिरोही से बड़ा है ये प्रमुख औद्योगिक हब है पाली जालोर सिरोही तीन जिलों की सीमा लगती है ये तीनों जिलों के लिए एक महत्वपूर्ण शहर है।

प्रशासन संपादित करें

सुमेरपुर एक विधान सभा क्षेत्र भी है, जहां से जोराराम कुमावत विधायक है। यहां नगरपालिका है।

जवाई संपादित करें

सुमेरपुर से 10 किलोमीटर दूर अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ जवाई बाँध है। इसका निर्माण 1946 में जोधपुर के महाराजा द्वारा मारवाड़-गोड़वाड़ क्षेत्र की प्यास बुझाने के लिए किया गया , यह 1956 में बनकर पूर्ण हो गया। इसका 62 फ़ीट का गेज है। जब यह बारिश में पूरा भर जाता है, तब रोज हजारों लोग इसे देखने आते और बहुत ही मनोरम मय लगता है । पहाड़ों पर रंगबिरंगे फूल खिल जाते चिड़िया ओर पंछियो की मीठी बोली से पूरे वातावरण को मीठास से भर देते है ओर जवाई नदी में पानी चलता रहता है जिससे किसान भाइयो के सहरे खिल जाते है और गेहूं सरसो अरण्डी जीरा कपास जो चना की बंपर पैदावार होती है सुमेरपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर बलवना गांव की पहाड़ो पर बली राजा का प्राचीन मंदिर है जो बहुत ही सुन्दर है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
  2. "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990