सुम्बुल तौकीर

भारतीय अभिनेत्री

सुंबुल तौक़ीर (जन्म 15 नवंबर 2003) एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्हें 2020 में स्टारप्लस की टीवी श्रृंखला इमली में एक युवा और स्मार्ट गाँव की लड़की इमली की मुख्य भूमिका के लिए पहचान मिली। [1]

सुंबुल तौक़ीर

2023 में तौक़ीर
जन्म 15 नवम्बर 2003 (2003-11-15) (आयु 20)
शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, भारत
पेशा
  • अभिनेत्री
  • नर्तकी
कार्यकाल 2014–वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण
माता-पिता तौक़ीर हसन ख़ान (पिता)
संबंधी सानिया तौक़ीर (बहन)

सुंबुल ने अनुभव सिन्हा की हिंदी फिल्म आर्टिकल 15 (फिल्म) से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया, जहां उन्होंने अमली की भूमिका निभाई, हालांकि यह एक छोटी भूमिका थी, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय कौशल से सभी को प्रभावित किया। [2]

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

सुंबुल तौक़ीर का जन्म 15 नवंबर 2003 को शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था [3] [4] और उनका पालन-पोषण उनके गृहनगर कटनी, मध्य प्रदेश में हुआ जहाँ उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती 6 साल बिताए। जब सुंबुल की उम्र 6 साल थी तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। सुंबुल और उनकी छोटी बहन सानिया जो एक टेलीविजन अभिनेत्री भी हैं, दोनों का पालन-पोषण उनके पिता ने एकल माता-पिता के रूप में किया था। [5]

उनके पिता तौक़ीर हसन ख़ान सुंबुल और सानिया को दिल्ली ले आए जहां उन्होंने 5-6 साल बिताए। सुंबुल के पिता दिल्ली में एक नृत्य कोरियोग्राफर थे, जबकि सुंबुल और सानिया अपने पिता के कोरियोग्राफ किए गए कृष्ण और राम लीला नाटकों में प्रदर्शन करती थीं, जिससे उनकी नृत्य में रुचि जगी, जो बाद में अभिनय में बदल गई।। [6] [7]

सुंबुल के पिता ने देखा कि उनकी दोनों बेटियों को नृत्य में गहरी रुचि है और वे प्रतिभाशाली भी हैं, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वह परिवार के साथ मुंबई चले जाएंगे। उन्होंने रातों-रात अपना सामान बांधा और दिल्ली से मुंबई आगये ताकि सुंबुल और सानिया मनोरंजन के छेत्र में अपनी किस्मत आजमा सकें। [5]

उन्होंने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई मलाड वेस्ट, मुंबई, भारत के एनटीसीसी हाई स्कूल से और 12वीं कक्षा एक निजी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने कॉमर्स की पढ़ाई शुरू की, लेकिन जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें सिनेमैटोग्राफी में रुचि है तो उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया। वह निकट भविष्य में सिनेमैटोग्राफी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करेंगी। [8]

उन्होंने मोनिका वर्मा द्वारा संचालित सहजमुद्रा अभिनय अकादमी में अभिनय का प्रशिक्षण लिया। [9] नृत्य और अभिनय सुंबुल के पसंदीदा शौक थे। विद्यालय में, सुंबुल और उसकी बहन कृष्ण और राम लीला पर आधारित नाटकों में उत्साहपूर्वक भाग लेती थीं।

आजीविका संपादित करें

सुंबुल ने बहुत कम उम्र में एक डांसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 2013 में स्टारप्लस पर प्रसारित इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार्स और 2014 में बिग मैजिक पर प्रसारित हिंदुस्तान का बिग स्टार जैसे डांस रियलिटी शो में भाग लेकर की थी।[10] उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में एक बाल कलाकार के रूप में हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल और जोधा अकबर में छोटी भूमिकाओं के साथ की, जो क्रमशः बिग मैजिक और ज़ी टीवी पर प्रसारित हुए। [11] [12]

2014-16 के दौरान उन्होंने आहट, गंगा, बालवीर, मन में विश्वास है जैसी टीवी श्रृंखलाओं में बाल कलाकार की भूमिका निभाई। 2016-2019 के दौरान, वह वारिस, चक्रधारी अजय कृष्ण, चंद्रगुप्त मौर्य, इशारों इशारों में जैसी टीवी श्रृंखला में दिखाई दीं। [13] [14] [15]

2020 में, उन्होंने स्टारप्लस पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय हिंदी टीवी शो इमली में अभिनय किया, जहां उन्होंने गशमीर महाजनी, फहमान खान और मयूरी देशमुख के साथ एक युवा और स्मार्ट गांव की लड़की इमली का मुख्य किरदार निभाया। [16] [17] [1]

इमली से पहले, सुंबुल ने 2019 में आर्टिकल 15 (फिल्म) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने अमली की भूमिका निभाई थी, हालांकि यह एक छोटी भूमिका थी, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय कौशल से सभी को प्रभावित किया। [2] [18] [19] उसी वर्ष वह वास्ते म्यूजिक वीडियो में लीड की दोस्त की भूमिका निभाती हुई दिखाई दीं। [20]

2022 में, उन्होंने स्टारप्लस के शो इमली प्रतियोगी के रूप में गेम शो रविवार विद स्टार परिवार में भाग लिया। [21] [22] उसी वर्ष वह इमली टीवी श्रृंखला के अपने सह-कलाकार फहमान खान के साथ इश्क हो गया म्यूजिक वीडियो में दिखाई दीं।

अपने अभिनय करियर के अलावा, सुंबुल ने 2022 में प्रसिद्ध रियलिटी शो बिग बॉस (हिंदी सीज़न 16) में भी भाग लिया और बिग बॉस के इतिहास में (किसी भी भाषा में) 100 दिन से अधिक समय तक घर में रहने वाली सबसे कम उम्र की प्रतियोगी बन गईं।. [23] [24] [25]

2023 में, उन्होंने गेम शो एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल में भाग लिया जो कलर्स टीवी पर प्रसारित हुआ। [26] उसी वर्ष वह सुमेध मुदगलकर के साथ साज़िशें म्यूजिक वीडियो में दिखाई दीं।

2023 में, उन्होंने टीवी शो काव्या - एक जज़्बा, एक जुनून के साथ टेलीविजन पर वापसी की, जो वर्तमान में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है, जहां वह मिश्कत वर्मा और अनुज सुलेरे के साथ आईएएस काव्या बंसल का मुख्य किरदार निभा रही हैं। [27] [28] [29]

फिल्मोग्राफी संपादित करें

फ़िल्में संपादित करें

वर्ष शीर्षक भाषा भूमिका संदर्भ।
2019 आर्टिकल 15 हिंदी अमली [2] [18] [19]

लघु फ़िल्म संपादित करें

वर्ष शीर्षक भाषा भूमिका संदर्भ।
2018 घर की ज्योति हिंदी

टेलीविज़न संपादित करें

वर्ष शीर्षक भूमिका नेटवर्क टिप्पणियाँ संदर्भ।
2013 इंडिआस डांसिंग सुपरस्टार प्रतियोगी स्टारप्लस
2014 हिंदुस्तान का बिग स्टार प्रतियोगी बिग मैजिक बिग मैजिक बिहार/झारखण्ड [10]
2014 अकबर बीरबल अफलातून बच्ची बिग मैजिक बाल कलाकार
2014 जोधा अकबर महताब ज़ी टीवी बाल कलाकार [11][12]
2015 आहट स्वाति/भूत सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन बाल कलाकार
2015 आस्था-अटूट विश्वास की कहानी पिंकी सहारा वन बाल कलाकार
2015 गंगा नेहा एंड टीवी बाल कलाकार
2015 बाल वीर गुनगुन सोनी सब बाल कलाकार
2016 मन में विश्वास है विधि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन बाल कलाकार
2016-2017 वारिस युवा गुंजन पवनिया एंड टीवी [30]
2017 प्यार तूने क्या किया सिल्की ज़ी टीवी ज़िंग टीवी
2017-2018 चक्रधारी अजय कृष्ण सुभद्रा बिग मैजिक [13][31]
2018 दिल ही तो है ताशु सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन/अल्ट बालाजी [32]
2018 चन्द्रगुप्त मौर्य शुभदा सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन [14]
2019-2020 इशारों इशारों में खुशी श्रीवास्तव सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन [15][33]
2020-2022 इमली इमली स्टारप्लस मुख्य भूमिका [16][17][1][34]
2022 रविवार विद स्टार परिवार इमली/प्रतियोगी स्टारप्लस [21][22]
2022-2023 बिग बॉस (हिंदी सीजन 16) स्वयं कलर्स टीवी 18वें सप्ताह में बाहर हो गई और कुल मिलाकर 7वें स्थान पर रही [23][24][35][36][37][38]
2023 डियर इश्क सुम्बुल तौकीर डिज़्नी+ हॉटस्टार कैमियो उपस्थिति [39][40]
2023 एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल स्वयं कलर्स टीवी [26][41]
2023-वर्तमान काव्या - एक जज़्बा, एक जुनून आईएएस काव्या बंसल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन मुख्य भूमिका [27][28][29]

वीडियो संगीत संपादित करें

वर्ष शीर्षक गायक संदर्भ।
2019 वास्ते ध्वनि भानुशाली और निखिल डिसूजा [20] [42]
2022 इश्क हो गया ताबिश पाशा [43] [44]
2023 साज़िशें इनाम [45] [46]

संदर्भ संपादित करें

  1. "Imlie's Sumbul Touqeer OPENS up about her journey to fame & living her father's dream of making big in life". Pinkvilla. मूल से 7 जनवरी 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 January 2021.
  2. "Exclusive - Did you know, Imlie actress Sumbul Touqeer starred in Article 15 and Ayushmann Khurrana applauded her performance in the film? - The Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 21 June 2021.
  3. "Sumbul Touqeer Wiki, Biography, Age, Boyfriend, Facts and More". WDekh. अभिगमन तिथि 12 December 2020.
  4. "Sumbul Touqeer Biography, Age, Height, Boyfriend, Serials, Wiki & More". TellyBong. अभिगमन तिथि 26 September 2023.
  5. "My parents got divorced when I was six, my dad raised me and my sister, says Sumbul Touqeer Khan aka Imlie". The Time Of India. अभिगमन तिथि 7 January 2021.
  6. "Before stepping into the TV and film world, here's where Imlie's Sumbul Touqeer Khan used to perform". TellyChakkar.com. अभिगमन तिथि 3 May 2021.
  7. "From DID Lil' masters to Bigg Boss 16: Sumbul Touqeer's journey in the Television Industry". The Times Of India. अभिगमन तिथि 19 November 2022.
  8. "Exclusive! Sumbul Touqeer: Who says education is not important to me?". The Times Of India. अभिगमन तिथि 28 July 2023.
  9. "Bigg Boss 16: Educational qualifications of Nimrit Kaur Ahluwalia, Sumbul Touqeer and other contestants". The Times Of India. अभिगमन तिथि 5 November 2022.
  10. "touqeer group sumbul and bhavya". Youtube. अभिगमन तिथि 14 July 2014.
  11. "इमली से पहले 'जोधा अकबर' में नजर आ चुकी हैं सुम्‍बुल तौकीर खान, निभाया था ये खास रोल". Times Now Navbharat (Hindi में). अभिगमन तिथि 1 January 2022.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  12. "Meet the Jodha Akbar siblings: Saniya 'Anarkali' Touqeer and Sumbul 'Mehtab' Touqeer". The Times of India. अभिगमन तिथि 28 February 2023.
  13. "Sumbul hasn't changed even a bit: Vaibhavi Kapoor on reuniting with Sumbul Touqeer after five years for Imlie". India Forums. अभिगमन तिथि 6 May 2022.
  14. "Sumbul Touqueer in Sony TV's Chandragupta Maurya". iwmbuzz.com. अभिगमन तिथि 9 November 2018.
  15. "Sumbul Touqeer and Karaan Singh in Sony TV's Isharon Isharon Mein". TellyChakkar.com. अभिगमन तिथि 14 May 2019.
  16. "Imlie fame Sumbul Touqeer Khan on bagging the show: I never thought that I am an apt face to play the lead role in a TV show". TellyChakkar.com. अभिगमन तिथि 27 February 2021.
  17. "Sumbul Touqeer Khan aka Imlie: I am living my father's dream". Mumbai Mirror. अभिगमन तिथि 7 January 2021.
  18. "I froze in front of Ayushmann sir on the first day of Article 15: Sumbul Touqeer - The Times of India". The Times of India. अभिगमन तिथि 6 January 2021.
  19. "जब सुम्बुल तौकीर को पता चला कि आर्टिकल 15 में बढ़ा दिया गया है उनका रोल, ऐसा था रिएक्शन - Aaj Tak". Aaj Tak (Hindi में). अभिगमन तिथि 14 July 2021.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  20. "Did you know Star Plus' show Imlie's lead Sumbul Touqeer was a part of Dhwani Bhanushali's song 'Vaaste'?". TellyChakkar.com. अभिगमन तिथि 28 November 2020.
  21. "Imlie: #Arylie Fans can't stop obsessing over Fahmaan Khan and Sumbul Touqeer's irresistible chemistry on Ravivaar with Star Parivaar". The Times Of India. अभिगमन तिथि 26 July 2023.
  22. "Imlie actress Sumbul Touqeer Khan about Ravivaar with Star Parivaar; "We promise to give our viewer's a weekend full of entertainment dose"". Celebrity Tadka. अभिगमन तिथि 12 June 2022.
  23. "Bigg Boss 16: Meet Sumbul Touqeer Khan". The Indian Express. अभिगमन तिथि 1 October 2022.
  24. "Bigg Boss 16 contestant Sumbul Touqeer Khan didn't want to participate in the show". Hindustan Times. अभिगमन तिथि 3 October 2022.
  25. "Bigg Boss 16: Imlie star Sumbul Touqeer Khan makes a RECORD by achieving this major milestone on Salman Khan's show". BollywoodLife.com. अभिगमन तिथि 16 January 2023.
  26. "Sumbul Touqeer, Shiv Thakare and Abdu Rozik have a mini-reunion of BB16's Mandali in Entertainment Ki Raat Housefull". The Times Of India. अभिगमन तिथि 8 May 2023.
  27. "Sumbul Touqeer Khan Stuns Viewers With Her Determined, Powerful First Look In 'Kavya'". Outlook. अभिगमन तिथि 27 July 2023.
  28. "Sumbul Touqeer returns to television as Kavya; kicks off her new show on Sony Entertainment Television". Bollywood Hungama. अभिगमन तिथि 26 July 2023.
  29. "Sumbul Touqeer says she hopes people like her character Kavya". The Times Of India. अभिगमन तिथि 23 August 2023.
  30. "All you need to know about Saniya Touqeer aka Mannu of Waaris". TellyChakkar.com. अभिगमन तिथि 24 June 2016.
  31. "Imlie: Vaibhavi Kapoor Opens up on reuniting with Sumbul Touqeer after 5 years; "She is still that cute little naughty, bubbly yet hardworking child"". Celebrity Tadka. अभिगमन तिथि 6 May 2022.
  32. "Delhi is better than Mumbai, na - Dil Hi Toh Hai - Sumbul Touqeer Khan | Karan Kundrra ,Yogita B". YouTube. अभिगमन तिथि 15 July 2023.
  33. "Mudit Nayar and Sumbul Touqeer take up the Isharon Isharon Mein Challenge | Exclusive | TellyChakkar". Youtube. अभिगमन तिथि 20 July 2019.
  34. "Sumbul Touqeer on her exit from Imlie: 'Didn't expect I would bid adieu so soon' | Exclusive". India Today. अभिगमन तिथि 3 October 2022.
  35. "Bigg Boss 16: Sumbul Touqeer Khan eliminated from show, says she regrets not listening to her father". The Economic Times. अभिगमन तिथि 5 February 2023.
  36. "Bigg Boss 16: Sumbul Touqeer Khan is evicted from the show; Mandli gets sad". The Times of India. अभिगमन तिथि 4 February 2023.
  37. "Bigg Boss 16: Sumbul Touqeer Khan Interview: Priyanka's EVICTION, Winner MC Stan, BFF Mandali & More". Youtube. अभिगमन तिथि 14 February 2023.
  38. "Sumbul Touqeer says Bigg Boss 16 has changed her life drastically: 'I was not expressive but...'". Hindustan Times. अभिगमन तिथि 12 February 2023.
  39. "Bigg Boss 16 contestant Sumbul Touqeer to star in 'Dear Ishq' on Disney Hotstar". The Economic Times. अभिगमन तिथि 23 February 2023.
  40. "Sumbul Touqeer On Joining 'Dear Ishq': I Am Equally Excited And Nervous About The Role". Outlook. अभिगमन तिथि 21 February 2023.
  41. "Fahmaan Khan-Sumbul Touqeer Khan send fans into a tizzy as they shoot together for Entertainment Ki Raat Housefull; check pics and videos". BollywoodLife.com. अभिगमन तिथि 16 April 2023.
  42. "Throwback Picture Of Sumbul Touqeer And Dhvani Bhanushali's Cheerful Smile From The Song Vaaste". IWMBuzz.com. अभिगमन तिथि 1 December 2022.
  43. "Fahmaan Khan and Sumbul Touqeer's new song "Ishq Ho Gaya" released, fans shower them with love". The Times Of India. अभिगमन तिथि 21 September 2022.
  44. "Sumbul Touqeer and Fahmaan Khan reunite for a music video after latter's exit from Imlie; Read details". Pink Villa. मूल से 17 सितंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 September 2022.
  45. "Is Sumbul Touqeer and Sumedh Mudgalkar's song Sazishen a hit or miss? Netizens react". Pink Villa. मूल से 20 जुलाई 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 July 2023.
  46. "OMG! Sumbul Touqeer Khan meets with an accident ahead of the release of her song Sazishen". TellyChakkar.com. अभिगमन तिथि 20 July 2023.

बाहरी संबंध संपादित करें