२०२० दिल्ली में कोरोनावायरस महामारी

भारत के अन्य राज्यों की तरह राजधानी दिल्ली में २०२० भारत में कोरोनावायरस महामारी की पुष्टि की गई और साथ ही लॉकडाउन की घोषणा भी की गई है। दिल्ली में पहला मामला 2 मार्च 2020 को दर्ज किया गया था।[1] महामारी के कारण दिल्ली में कई खेल कार्यक्रम होने वाले थे जिसे स्थगित करना पड़ा।[2][3] 18 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में 31587 पुष्ट मामले है [1] जिनमें से 5,087 (23 सितंबर 2020) की मृत्यु हो चुकी है।[4][2]

२०२० दिल्ली में कोरोनावायरस महामारी
██ पुष्ट किए गए मामले
रोगकोविड-19
वायरससार्स-CoV-2
स्थानदिल्ली, भारत
पहला मामला2 मार्च 2020
उत्पत्तिचीन
सत्यापित मामले2,53,075 (22 सितंबर 2020)
सक्रिय मामले31,587
स्वस्थ होने वाले2,16,401 (22 सितंबर 2020)
मृत्यु
5,087 (23 सितंबर 2020)
आधिकारिक वेबसाइट
https://www.mohfw.gov.in

रिपोर्ट के अनुसार 28 मार्च 2020 को लॉकडाउन के बाद दिल्ली की गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ और आवाजाही कम हो गई। [5] 29 मार्च 2020 को बिहार [3] [4] और उत्तर प्रदेश के हजारों प्रवासी आनंद विहार बस स्टेशन पर एकत्रित हुए।[6]

जबकि निज़ामुद्दीन क्षेत्र में अलमी मरकज़ बंगलेवाली मस्जिद में एक धार्मिक सभा में 200 से अधिक लोग संक्रमित लोगों के संदिग्ध संपर्क के बाद अलग (संगरोध) किए गये।[7][8][9]

सरकार द्वारा घोषणाएँ

  • 5 मार्च को, दिल्ली में नए केस बढ़ने के कारण राज्य सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया।[10]
  • 12 मार्च को, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदेश दिया कि मार्च अंत तक सभी स्कूल, कॉलेज और सिनेमाघर बंद रहेंगे।[11]
  • 19 मार्च को, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 31 मार्च तक राजधानी के सभी रेस्तरां बंद करने की घोषणा की।[12]
  • 20 मार्च को, दिल्ली सरकार ने घोषणा की कि दिल्ली में सभी मॉल केवल सब्जी, किराना और दवा की दुकानों के लिए खुले रहेंगे।[13]
  • 21 मार्च को, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राशन योजना पर निर्भर रहने वाले 7.2 मिलियन लोगों के लिए मुफ्त राशन 5 किलोग्राम से बढ़ाकर 7.5 किलोग्राम कर दिया।[14]
  • 22 मार्च को, रोम, इटली से एयर इंडिया द्वारा 263 भारतीयों को निकाला गया और फिर दिल्ली के पास भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के शिविर में रखा गया।[15]
  • 23 मार्च को, शाम 6 बजे केजरीवाल ने यह फैसला लिया कि दिल्ली में लॉकडाउन कम से कम 31 मार्च तक रहेगा।[16]
  • 1 अप्रैल को, दिल्ली में, अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि अगर इलाज के दौरान डॉक्टर, नर्स या स्वच्छता कार्यकर्ता की मृत्यु हो जाती है, तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।[17]
  • 19 अप्रैल को, अरविंद केजरीवाल ने यह फैसला लिया की 20 अप्रैल को दिल्ली के सभी 11 जिलों में कोरोना के हॉट स्पॉट है। इसलिए दिल्ली में कहीं भी लोक डाउन में कोई छूट नहीं दी जाएगी।पूरी दिल्ली में लोक डाउन पहले कि तरह ही रहेगा।[18]

सन्दर्भ

  1. "Coronavirus threat: Delhi govt orders closure of all primary schools till March 31". Hindustan Times. मूल से 6 March 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 March 2020.
  2. "Virus hits Indian sports". Economic Times. PTI. 6 March 2020. मूल से 19 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 March 2020.
  3. "Coronavirus: India Open Badminton Tournament Cancelled". Outlook. PTI. 14 March 2020. मूल से 23 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 March 2020.
  4. "MoHFW | Home". mohfw. मूल से 30 जनवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 April 2020.
  5. "Corona blue: Clear skies, clean air in Delhi", टाइम्स ऑफ इंडिया, 28 March 2020, मूल से 30 मार्च 2020 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020
  6. "Coronavirus: Stranded migrant workers throng Delhi bus terminal in effort to get back home", इंडिया टुडे, 29 March 2020, मूल से 6 अप्रैल 2020 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020
  7. "Covid-19: 200 quarantined, contact tracing on after Delhi mosque gathering", हिंदुस्तान टाइम्स, 30 March 2020, मूल से 6 अप्रैल 2020 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020
  8. "Gross act of negligence: Delhi govt assures action against Nizamuddin Markaz that put over 500 in danger of Covid-19", इंडिया टुडे, 30 March 2020, मूल से 31 मार्च 2020 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020
  9. "Coronavirus: 10 deaths, 300 hospitalisations linked to Tablighi Jamaat meet in Nizamuddin", टाइम्स ऑफ इंडिया, 31 March 2020, मूल से 1 अप्रैल 2020 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020
  10. "Coronavirus threat: Delhi govt orders closure of all primary schools till March 31". हिंदुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). 5 मार्च 2020. मूल से 6 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020.
  11. "Delhi Schools, Colleges, Cinemas Shut Till March 31 Due To Coronavirus". NDTV.com. मूल से 27 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020.
  12. Bedi, Aneesha. "Kejriwal govt orders Delhi restaurants to shut shop with immediate effect until 31 March". ThePrint. मूल से 23 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020.
  13. "All Delhi malls to be closed, grocery and pharmacy stores exempted: CM Arvind Kejriwal". Deccan Herald (अंग्रेज़ी में). मूल से 23 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020.
  14. "COVID-19 causing financial stress to poor, ration per person increased: Arvind Kejriwal". इकोनामिक टाइम्स. 21 मार्च 2020. अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020.
  15. "Coronavirus: 263 Indians evacuated from Italy sent to ITBP quarantine". इकोनामिक टाइम्स. अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020.
  16. "Delhi lockdown to start at 6 am Monday, until 31 March: Kejriwal". Livemint (अंग्रेज़ी में). 22 मार्च 2020. मूल से 31 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020.
  17. "Rs 1 Crore For Families Of COVID-19 Warriors If They Die: Arvind Kejriwal". NDTV.com. मूल से 6 अप्रैल 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अप्रैल 2020.
  18. "No lockdown relaxation till review meeting on April 27: Arvind Kejriwal - The ..."

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ