XY लिंग-निर्धारण प्रणाली

साँचा:Sex (biology) sidebar

Drosophila sex-chromosomes
Pollen cones of a male Ginkgo biloba tree, a dioecious species
Ovules of a female Ginkgo biloba

XY लिंग निर्धारण प्रणाली एक ऐसी प्रणाली है जिसका उपयोग मनुष्यों, कुछ कीटों (जैसे ड्रॉसोफिला), कुछ सांपों, कुछ मछलियों और कुछ पौधों (जैसे गिंग्को) में लिंग निर्धारण के लिए किया जाता है। इस प्रणाली में, एक जीव का लिंग सेक्स क्रोमोसोम की एक जोड़ी द्वारा निर्धारित होता है। मादाओं के पास दो समान प्रकार के सेक्स क्रोमोसोम (XX) होते हैं और उन्हें होमोगैमिक (समजात गुणसूत्र) सेक्स कहा जाता है। वहीं, नर के पास दो अलग-अलग प्रकार के सेक्स क्रोमोसोम (XY) होते हैं और उन्हें हेटेरोगैमिक सेक्स (विषमजात गुणसूत्र ) कहा जाता है। XY लिंग निर्धारण प्रणाली लिंग निर्धारण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह प्रणाली न केवल मनुष्यों बल्कि कई अन्य प्रजातियों में भी लिंग निर्धारण की भूमिका निभाती है। [1]

मनुष्यों में लिंग निर्धारण

संपादित करें

मनुष्यों में, Y क्रोमोसोम की उपस्थिति नर बच्चे का निर्धारित करती है; Y क्रोमोसोम की अनुपस्थिति में, दोनों X X गुणसूत्र मादा बच्चे को निर्धारित करता है। है। हालांकि, कुछ अपवाद होते हैं, जैसे कि क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम (XXY क्रोमोसोम), स्वायर सिंड्रोम (XY क्रोमोसोम वाली महिलाएं) और XX पुरुष सिंड्रोम (XX क्रोमोसोम वाले पुरुष)।[2][3][4]

लिंग निर्धारण की प्रक्रिया

संपादित करें

मनुष्यों और अधिकांश स्तनधारियों में, लिंग Y क्रोमोसोम की उपस्थिति से निर्धारित होता है। Y क्रोमोसोम पर मौजूद SRY जीन नर लिंग निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण है। यह जीन शरीर में टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे नर लक्षण विकसित होते हैं। SRY जीन लिंग सहलग्न लक्षण है जो सिर्फ लिंग गुणसूत्रों पर पाया जाता है।[5]

अन्य प्राणियों में XY प्रणाली

संपादित करें

कुछ प्रजातियों में, जैसे ड्रॉसोफिला में, लिंग निर्धारण X क्रोमोसोम की संख्या पर आधारित होता है। XY वाले नर होते हैं और XX वाले मादा होते हैं। कुछ कछुओं और मछलियों में भी XY लिंग निर्धारण प्रणाली पाई जाती है।[6]

अन्य लिंग निर्धारण प्रणालियाँ

संपादित करें

XY प्रणाली के विपरीत, ZW लिंग निर्धारण प्रणाली कुछ पक्षियों, कीटों और सरीसृपों में पाई जाती है, जहाँ मादा हेटेरोगैमिक (ZW) होती है और नर होमोगैमिक (ZZ)। कुछ कीटों में, जैसे हाइमेनोप्टेरा क्रम के कीटों में, हैप्लो-डिप्लोइड प्रणाली होती है जहाँ मादा पूर्ण डिप्लोइड होती है और नर हैप्लोइड होता है।[7][8]

आनुवंशिक प्रभाव

संपादित करें

विभिन्न प्रजातियों में लिंग निर्धारण प्रणाली का अध्ययन करके, वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि लिंग निर्धारण के आनुवंशिक निर्धारक प्रजनन, उम्र बढ़ने और बीमारियों जैसी जैविक प्रक्रियाओं को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।[5]

मातृ प्रभाव

संपादित करें

मनुष्यों और कई अन्य प्रजातियों में, पिता बच्चे के लिंग को निर्धारित करता है। महिलाओं द्वारा प्रदान किया गया अंडाणु X क्रोमोसोम प्रदान करता है, जबकि पुरुष द्वारा प्रदान किया गया शुक्राणु या तो X क्रोमोसोम या Y क्रोमोसोम प्रदान करता है, जिसके परिणामस्वरूप महिला (XX) या पुरुष (XY) संतान होती है।[6]

संदर्भ सूची

संपादित करें
  1. Hake, Laura; O'Connor, Clare (2008). "Genetic Mechanisms of Sex Determination | Learn Science at Scitable". Nature (अंग्रेज़ी में). मूल से 2021-04-28 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-04-13.
  2. Callaway, Ewen (9 April 2009). "Girl with Y chromosome sheds light on maleness". New Scientist (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-02-22.
  3. Sherwood, Susan. "Can a Zygote Survive Without an X Sex Chromosome?". Education - Seattle PI. अभिगमन तिथि 2020-11-08.
  4. Sherwood, Susan (April 25, 2017). "What Occurs When the Zygote Has One Fewer Chromosome than Usual?". Sciencing (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-04-29.
  5. "XY sex-determination system", Wikipedia (अंग्रेज़ी में), 2024-06-03, अभिगमन तिथि 2024-06-26
  6. Badenhorst, Daleen; Stanyon, Roscoe; Engstrom, Tag; Valenzuela, Nicole (2013-04-01). "A ZZ/ZW microchromosome system in the spiny softshell turtle, Apalone spinifera, reveals an intriguing sex chromosome conservation in Trionychidae". Chromosome Research (अंग्रेज़ी में). 21 (2): 137–147. PMID 23512312. S2CID 14434440. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1573-6849. डीओआइ:10.1007/s10577-013-9343-2.
  7. Gamble, Tony; Castoe, Todd A.; Nielsen, Stuart V.; Banks, Jaison L.; Card, Daren C.; Schield, Drew R.; Schuett, Gordon W.; Booth, Warren (2017). "The Discovery of XY Sex Chromosomes in a Boa and Python" (PDF). Current Biology. 27 (14): 2148–2153.e4. PMID 28690112. डीओआइ:10.1016/j.cub.2017.06.010. बिबकोड:2017CBio...27E2148G. मूल से Nov 26, 2023 को पुरालेखित (PDF) – वाया e-Publications@Marquettee.
  8. Olena, Abby (July 6, 2017). "Snake Sex Determination Dogma Overturned". The Scientist. मूल से Dec 8, 2023 को पुरालेखित.