अकलेरा
अकलेरा (Aklera) भारत के राजस्थान राज्य के झालावाड़ ज़िले में स्थित एक नगर व नगरपालिका है।[1][2]
अकलेरा Aklera | |
---|---|
![]() अकलेरा का एक दृश्य | |
निर्देशांक: 24°25′N 76°34′E / 24.42°N 76.57°Eनिर्देशांक: 24°25′N 76°34′E / 24.42°N 76.57°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | राजस्थान |
ज़िला | झालावाड़ ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 37,714 |
भाषा | |
• प्रचलित | राजस्थानी, हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
विवरणसंपादित करें
अकलेरा एक तहसील मुख्यालय है। जिला मुख्यालय झालावाड से लगभग ५५ किलोमीटर दूर है। विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना लगता है। रेलवे लाइन अभी नहीं है लेकिन कार्य चल रहा है और २०१० तक पूर्ण होना संभावित है। प्राचीनकाल में अमीर अली ठग ने इस कस्बे को बसाया था। भीमगड, काकोनी यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थल है।
भौगोलिक स्थितिसंपादित करें
जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर स्थित है। अकलेरा 24.42° उत्तरी अक्षांश 76.57° पूर्वी देशान्तर पर स्थित है। मानक समुद्र तल से ऊचाई 309 मीटर (1013 फ़ीट) है। निकटतम कस्बे:
- पश्चिम- आमेठा
- पूर्व - सारथल तारज
- उत्तर - ल्हास कलां
- दक्षिण - सेमली, गादिया
विभिन्न शहरों से दूरी:
मौसमसंपादित करें
- न्यूनतम तापमान 1° -5° से।
- अधिकतम तापमान 43° - 47° से.
- ऒसत वार्षिक वर्षा 1044.7 mm.
झालावाड़ जिले में अकलेरा तहसील शिक्षा क्षेत्र में प्रथम स्थान पर आती है और अकलेरा तहसील में छात्र/छात्रा द्वारा जिले में प्रथम स्थान पर आकर अकलेरा तहसील का नाम किया है
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
- ↑ "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990