अज़रबाइजान

कॉकेशस के पूर्वी भाग में एक देश
(अज़रबैजान से अनुप्रेषित)

आज़र्बैजान (आज़र्बैजानी: Azərbaycan), कॉकेशस के पूर्वी भाग में एक गणराज्य है, पूर्वी यूरोप और एशिया के मध्य में बसा हुआ। भौगोलिक रूप से यह एशिया का ही भाग है। इसके सीमांत देश हैं: अर्मेनिया, जॉर्जिया, रूस, ईरान, तुर्की और इसका तटीय भाग कैस्पियन सागर से लगता हुआ है। यह १९९१ तक भूतपूर्व सोवियत संघ का भाग था।

आज़र्बैजान गणराज्य

Azərbaycan Respublikası
आज़र्बैजान का ध्वज
ध्वज
आज़र्बैजान का कुल चिह्न
कुल चिह्न
राष्ट्रगान: Azərbaycan marşı
(आज़र्बैजान का मार्च)
आज़र्बैजान (हरा रंग)
आज़र्बैजान (हरा रंग)
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
बाकू
40°23′N 49°50′E / 40.383°N 49.833°E / 40.383; 49.833
आधिकारिक भाषा(एँ)आज़र्बैजानी[1]
नृजातीय समूह
(2019[2])
धर्म
निवासीनाम
  • आज़र्बैजानी
  • अज़ेरी
सरकारएकात्मक अर्ध-अध्यक्षीय गणराज्य
इल्हाम अलीयेव
• उपराष्ट्रपति
मेहिरबान अलीवेया
• प्रधानमंत्री
अली असदोव
विधानमंडलराष्ट्रीय सभा
गठन
28 मई 1918
28 अप्रैल 1920
• सोवियत संघ से स्वतंत्रता
  • 18 अक्टूबर 1991 (घोषित)
  • 26 दिसंबर 1991 (स्वीकृत)
12 नवंबर 1995
क्षेत्रफल
• कुल
86,600 कि॰मी2 (33,400 वर्ग मील) 112वाँ)
• जल क्षेत्र (%)
1.6
जनसंख्या
• 2022 आकलन
1,03,53,296[4] (90वीं)
• जनघनत्व
117/किमी2 (303.0/मील2) (99वीं)
GDP (PPP)2024 प्राक्कलन
• कुल
वृद्धि $199.195 अरब[5] (78वाँ)
• प्रति व्यक्ति
वृद्धि $19,328[5] (88वाँ)
GDP (सांकेतिक)2024 प्राक्कलन
• कुल
वृद्धि $78.749 अरब[5] (82वाँ)
• प्रति व्यक्ति
वृद्धि $7,641[5] (90वाँ)
गिनी (2008)negative increase 33.7[6]
मध्यम
HDI (2023)वृद्धि 0.789[7]
उच्च · 81वाँ
मुद्राअज़रबैजान मानात (₼) (AZN)
समय मंडलUTC+4 (आज़र्बैजान समय)
दूरभाष कोड+994
इंटरनेट TLD.az

आज़र्बैजान एक धर्मनिरपेक्ष देश है और वर्ष २००१ से काउंसिल का सदस्य है। अधिकांश जनसंख्या इस्लाम धर्म की अनुयायी है और यह देश इस्लामी सम्मेलन संघ का सदस्य राष्ट्र भी है। यह देश धीरे-धीरे औपचारिक लेकिन सत्तावादी लोकतंत्र की ओर बढ़ रहा है।

नामोत्पत्ति

संपादित करें
 
अजरबैजान में खिनालुग घाटी

"आज़र्बैजान" नाम के उद्गम को लेकर कई प्रकार की अवधारणाएँ है। सबसे प्रचलित प्रमेय यह है कि यह नाम "अट्रोपटन" शब्द से निकला है। अट्रोपट फ़ारसी अकामीनाईड राजवंश के समय में एक क्षत्रप था, जिसे सिकंदर महान ने आक्रमण करके परास्त किया और अट्रोपटन को स्वाधीनता मिली। उस समय यह क्षेत्र मीदिया अट्रोपाटिया या अट्रोपाटीन के नाम से जाना जाता था।

इस नाम की मूल उत्पत्ति की जड़ें प्राचीन ईरानी पंथ, पारसी धर्म में मानी जाती हैं। आवेस्ता के एक दस्तावेज़ में इस बात का उल्लेख है "âterepâtahe ashaonô fravashîm ýazamaide", प्राचीन फ़ारसी में जिसका शाब्दिक अनुवाद है "पवित्र अटारे-पटा के फ़्रावशी की हम वंदना करते हैं"। अट्रोपटनों ने अट्रोपटन (वर्तमान ईरानी आज़र्बैजान) क्षेत्र पर शासन किया। "अट्रोपटन" नाम स्वयं एक प्राचीन-ईरानी, संभवतः मीदन, का यूनानी ध्वन्यात्मक युग्म है, जिसका अर्थ है "पवित्र अग्नि द्वारा रक्षित"।

आज़र्बैजान में प्रारंभिक मानव बस्तियों के चिह्न पाषाण युग के बाद के दिनों के हैं। ५५० ईसापूर्व में एक्यूमेनिडा राजवंश ने इस क्षेत्र पर विजय प्राप्त की थी, जिससे पारसी धर्म का उदय हुआ और बाद में यह क्षेत्र सिकंदर महान के साम्राज्य का भाग बना और बाद में उसके उत्तराधिकारी, सेलियूसिडा साम्राज्य का। अल्बानियाई कॉकेशन लोगों ने चौथी शताबदी ईसापूर्व में इस क्षेत्र में एक स्वतंत्र राजशाही की स्थापना की, लेकिन ९५-६७ ईसापूर्व में टिगरानीस २ महान ने इसपर अधिकार कर लिया।

यह भी देखिए

संपादित करें
  1. "The Constitution of the Republic of Azerbaijan" (PDF). President of the Republic of Azerbaijan. The Official Website of the President of the Republic of Azerbaijan. 2022-10-09 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 31 August 2020. I. The official language of the Republic of Azerbaijan is Azerbaijani Language. The Republic of Azerbaijan guarantees the development of Azerbaijani Language.
  2. "National (ethnic) composition of population". State Statistics Committee. 2019. 11 June 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 September 2023.
  3. "CIA World Factbook – Azerbaijan". 27 January 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 January 2021.
  4. "Azerbaijan". The World Factbook (2025 ed.). Central Intelligence Agency. अभिगमन तिथि: 24 September 2022. (Archived 2022 edition)
  5. "World Economic Outlook Database, April 2024 Edition. (Azerbaijan)". International Monetary Fund. April 2024. अभिगमन तिथि: 21 April 2024.
  6. "Gini Index coefficient". CIA World Factbook. 17 July 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 July 2021.
  7. "Human Development Report 2025" (PDF). United Nations Development Programme. 6 May 2025. 6 May 2025 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 6 May 2025.