अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण

अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (अंग्रेजी: इण्टरनेशनल एटॉमिक एनर्जी अजेंसी, लघुनाम: आई॰ए॰ई॰ए॰ ) एक स्वायत्त विश्व संस्था है, जिसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शान्तिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है। यह परमाणु ऊर्जा के सैन्य उपयोग को किसी भी प्रकार रोकने में प्रयासरत रहती है। इस संस्था का गठन 29 जुलाई, 1957 को हुआ था। इसका मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया में है। संस्था ने 1986 में रूस के चेरनोबल में हुई नाभिकीय दुर्घटना के बाद अपने नाभिकीय सुरक्षा कार्यक्रम को विस्तार दिया है। वर्तमान में इसके महासचिव मिस्र मूल के मोहम्मद अलबारदेई हैं। अलबारदेई को संयुक्त रूप से 2005 का शान्ति नोबेल पुरस्कार दिया गया[1]। इसके सबसे पहले महासचिव डब्ल्यू स्टर्लिंग कोल (१९५७-१९६१) थे। आईएईए बोर्ड के ३५ सदस्य देशों में से २६ नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह सदस्य देश हैं।[2]

Small Flag of the United Nations ZP.svg अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण
Flag of IAEA.svg
आई। ए.ई.ए का ध्वज
प्रकार संगठन
संक्षिप्ति IAEA
अध्यक्ष मिस्र युकीया अमानो
वर्तमान
स्थिति
सक्रिय
स्थापना 1957
मुख्यालय वियना, ऑस्ट्रिया
जालस्थल http://www.iaea.org

आईएईए सीधे सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ के अधीन नहीं है, किन्तु यह संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद को अपनी रिपोर्ट देती है। इस संस्था के मुख्यत: तीन अंग हैं-

  • राज्यपाल मण्डल (बोर्ड ऑफ गर्वनर्स),
  • सार्वजनिक सम्मेलन (जनरल कांफ्रेंस) और
  • सचिवालय (सेकेट्रेरिएट)

बोर्ड ऑफ गर्वनर्स में सदस्यों की संख्या 35 होती है[2], जिनमें से 13 सदस्य पिछले बोर्ड से लिए जाते हैं, जबकि शेष 22 सदस्यों का चुनाव सामान्य सम्मेलन द्वारा होता है। बोर्ड ऑफ़ गर्वनर्स का मुख्य कार्य आईएईए की नीतियों का निर्धारण करना है।

संस्था अपने बजट का प्रस्ताव सार्वजनिक सम्मेलन के सामने रखती है। इसके अलावा इसे महासचिव का भी चुनाव करना होता है। सार्वजनिक सम्मेलन की प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह में बैठक होती है, जिसमें राज्यपाल मण्डल द्वारा प्रस्तावित बजट और कार्यो की सहमति प्रदान की जाती है। सचिवालय के अध्यक्ष महासचिव होते हैं। यह सार्वजनिक सम्मेलन और राज्यपाल मण्डल द्वारा लाये गये प्रस्तावों को कार्यरूप में लाने के लिए उत्तरदायी होता है। इस संस्था के तीन मुख्य काम हैं-

  • सुरक्षा,
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं
  • सुरक्षा व सम्पुष्टि।[3]

सदस्य राष्ट्र

 
आईएईए सदस्य राष्ट्र

होली सी एवं कई संयुक्त राष्ट्र सदस्य इस संस्था के सदस्य हैं। जो भागीदार नहीं हैं, उनकी सूची इस प्रकार से है:

आई। ए.ई.ए से सदस्यता वापस लेने वाले राष्ट्र इस प्रकार हैं:

महासचिव सूची

राष्ट्रीयता एवं नाम कार्यकाल
  डब्ल्यु स्टर्लिंग कोल १९५७ - १९६१
  सिग्वार्ड एकलंड १९६१ - १९८१
  हैन्स ब्लिक्स १९८१ - १९९७
  मोहम्मद अलबारदेई १९९७ - २००९
  युकिया अमानो निर्वाचित, कार्यारंभ: दिसंबर, २००९

सन्दर्भ

  1. "नोबेल शांति पुरस्कार बारादेई को". बीबीसी हिन्दी. ७ अक्टूबर २००५.
  2. आईएईए को करार की जानकारी देगा भारत Archived 2009-01-08 at the Wayback Machine। हिन्दी मिलाप।(हिन्दी)१७ जुलाई, २००८
  3. आईएईए क्या है?[मृत कड़ियाँ]

इन्हें भी देखें

बाहरी कडियाँ