पूर्व तिमोर

दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश
(पूर्वी तिमोर से अनुप्रेषित)

पूर्व तिमोर (पुर्तगाली: Timor-Leste, तेतुम: Timór-Leste), आधिकारिक रूप से पूर्व तिमोर लोकतांत्रिक गणराज्य दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। डार्विन (ऑस्ट्रेलिया) के 640 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित इस देश का कुल क्षेत्रफल 15,410 वर्ग किमी (5400 वर्ग मील) है। यह तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से, पास के अतौरो और जाको द्वीप और इंडोनेशियाई पश्चिम तिमोर के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित ओएचुस्सी-अम्बेनो से मिलकर बना है।

पूर्व तिमोर लोकतांत्रिक गणराज्य

República Democrática de Timor-Leste
Repúblika Demokrátika Timór-Leste
पूर्व तिमोर का कुल चिह्न
कुल चिह्न
ध्येय वाक्य: Unidade, Acção, Progresso
("एकता, गतिशीलता, विकास")
राष्ट्रगान: Pátria
("वतन")
पूर्व तिमोर की अवस्थिति
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
दिली
आधिकारिक भाषा(एँ)तेतुम् एवं पुर्तगाली1
निवासीनामपूर्वी तिमोर
सरकारसंसदीय गणतंत्र
जोस रामोस होर्टा
खाना गुसमाओ
स्वतंत्रता 
• घोषित
28 नवंबर, 1975
• मान्यता प्राप्त
20 मई, 2002
क्षेत्रफल
• कुल
15,410 कि॰मी2 (5,950 वर्ग मील) 158वां)
• जल क्षेत्र (%)
नगण्य
जनसंख्या
• जुलाई 2005 आकलन
947,000 (155वां)
GDP (PPP)2005 प्राक्कलन
• कुल
$1.68 बिलियन (206)
• प्रति व्यक्ति
$800 (188)
HDI (2007)0.514
निम्न · 150 वां
मुद्राडॉलर³ (यूएस डालर)
समय मंडलUTC+9
दूरभाष कोड670
इंटरनेट TLD.tl4
  1. इंडोनेशियन एवं अंग्रेजी संविधान द्वारा कार्यकारी भाषा के रूप में स्वीकृत.
  2. इंडोनेशिया द्वारा 7 दिसंबर, 1975 को कब्जा एवं 1999 में मुक्ति
  3. सेंटावो सिक्के भी इस्तेमाल किए जाते हैं।
  4. .tp को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जा रहा है।

पूर्व तिमोर पुर्तगाल द्वारा 16 वीं सदी में उपनिवेश बनाया गया था और पुर्तगाल के हटने तक पुर्तगाली तिमोर के रूप में जाना जाता था। पूर्व तिमोर ने 1975 में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की लेकिन एक साल बाद इंडोनेशिया ने देश पर हमला कर कब्ज़ा कर लिया और इसे अपना 27 वां प्रांत घोषित कर दिया। 1999 में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित आत्म-निर्णय कानून के बाद इंडोनेशिया ने क्षेत्र पर से अपना नियंत्रण हटा लिया और 20 मई 2002 को पूर्व तिमोर 21 वीं सदी का पहला संप्रभु राज्य बना। पूर्व तिमोर एशिया के दो रोमन कैथोलिक बहुल देशों में से एक है, दूसरा देश फिलीपींस है।

पूर्व तिमोर एक निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसे मानव विकास सूचकांक (HDI) के आधार पर 158 स्थान पर रखा गया है, जो न केवल एशिया में बल्कि दुनिया भी न्यूनतम है।