एस्टोनिया

उत्तरी यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र में स्थित एक देश
(एस्तोनिया से अनुप्रेषित)

एस्टोनिया, आधिकारिक तौर पर एस्टोनिया गणतंत्र उत्तरी यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में फिनलैंड खाड़ी, पश्चिम में बाल्टिक सागर, दक्षिण में लातविया और पूर्व में रूस से मिलती है। एस्टोनिया मौसमी समशीतोष्ण जलवायु से प्रभावित है।

Eesti Vabariik

एस्तोनिया गणराज्य
एस्तोनिया का ध्वज
ध्वज
एस्तोनिया का कुल चिह्न
कुल चिह्न
राष्ट्रगान: Mu isamaa, mu õnn ja rõõm
'मेरी पितृभूमि, मेरी खुशी मेरा उल्लास'
यूरोप गहरा भूरा और यूरोपीय संघ हरे रंग में
यूरोप गहरा भूरा और यूरोपीय संघ हरे रंग में
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
ताल्लिन
आधिकारिक भाषा(एँ)एस्तोनियन1
निवासीनामएस्तोनियन
सरकारसंसदीय गणराज्य
क्रस्टी कलजुलैद
अंद्रुस एनशिप (एस्तोनियन रिफार्म पार्टी)
एनी एग्रमा
(आरई, आईएरएल)
स्वतंत्रता मिली 
रूस और जर्मनी
क्षेत्रफल
• कुल
45,228 कि॰मी2 (17,463 वर्ग मील) 132वां2)
• जल क्षेत्र (%)
4.45
जनसंख्या
• 2007 आकलन
1,340,415 (1 जनवरी 2009) (151वां)
• 2000 जनगणना
1,376,743
GDP (PPP)2008 प्राक्कलन
• कुल
$27.207 बिलियन (-)
• प्रति व्यक्ति
$20,259 (-)
HDI (2013)Steady 0.840[1]
अत्युच्च · 33वां
मुद्रायूरो () (EUR)
समय मंडलUTC+2 (EET)
• ग्रीष्मकालीन (DST)
UTC+3 (EEST)
दूरभाष कोड372
इंटरनेट TLD.ee3

एस्तोनियाई बाल्टिक फिन्स के वंशज है और फिनिश भाषा से एस्तोनियन भाषा में बहुत सी समानताएं हैं। एस्टोनिया का आधुनिक नाम रोमन इतिहासकार टेसीटस की सोच माना जाता है, जिन्होंने अपनी किताब जरमेनिया (Germania) (ca. ई. 98) में व्यक्ति का उल्लेख ऐसिती के रूप में किया।

एस्टोनिया एक लोकतांत्रिक संसदीय गणतंत्र है और पन्द्रह काउंटियों में विभाजित है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर तालिन्न है। केवल 14 लाख की आबादी के साथ, एस्टोनिया यूरोपीय संघ का सबसे कम की आबादी वाला सदस्य है। एस्टोनिया 22 सितम्बर 1921, से लीग ऑफ नेशन, 17 सितंबर 1991 से संयुक्त राष्ट्र, 1 मई 2004 के बाद से यूरोपीय संघ और और 29 मार्च २००४ के बाद से नाटो का सदस्य है। एस्टोनिया ने क्योटो प्रोटोकॉल पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

  1. "2014 Human Development Report Summary" (PDF). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. 2014. पपृ॰ 21–25. मूल से 29 जुलाई 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 27 जुलाई 2014.