ओ. पी. सिंह

भारतीय पुलिस अधिकारी

ओम प्रकाश सिंह (जन्म 2 जनवरी 1960), उत्तर प्रदेश कैडर के 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक के रूप में कार्यरत है। इससे पूर्व वह सीआईएसएफ और एनडीआरएफ के महानिदेशक रह चुके है।

ओम प्रकाश सिंह

पूर्वा धिकारी सुलखान सिंह


पूर्वा धिकारी महबूब आलम
उत्तरा धिकारी आर के पचनंदा

जन्म 2 जनवरी 1960 (1960-01-02) (आयु 64)
गया, बिहार, भारत[1][2][3]
राष्ट्रीयता भारतीय
शैक्षिक सम्बद्धता सेंट जेवियर्स महाविद्यालय
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय
दिल्ली विश्‍वविद्यालय
मद्रास विश्वविद्यालय
पुरस्कार/सम्मान विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक[1][2][3][4]
मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक[1][2][3][4]
50 वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता पदक[1][2][4]
[पुलिस पदक (भारत)

शिक्षा संपादित करें

सिंह ने दिल्ली विश्‍वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एमए) किया है,[3][4][5] उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय से दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि ( एमफिल ) भी की है। सिंह ने डिजास्टर मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री भी हासिल की है।

पेशा संपादित करें

ओ.पी. सिंह केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकारों (पुलिस) दोनों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों में कार्य कर चुके है, जहां वह उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक के रूप में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (मेरठ) क्षेत्र के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG), अतिरिक्त महानिदेशक (खुफिया), अतिरिक्त निदेशक जनरल (विशेष जांच), मुरादाबाद और आजमगढ़ क्षेत्र के उप महानिरीक्षक (डीआईजी), उप महानिरीक्षक (भ्रष्टाचार संगठन) और उत्तर प्रदेश सरकार ( पुलिस ) में प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी में 11वीं बटालियन के कमांडेंट के रूप में,[3][5] केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक के रूप में, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक के रूप में, सीआईएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल में महानिरीक्षक/ उप महानिरीक्षक (आईजी/डीआईजी) के रूप में कार्यरत रह चुके हैं।

सिंह ने लखनऊ, इलाहाबाद, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी और अमरोहा के जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक (एसएसपी / एसपी) के रूप में भी काम किया है।[3][5]

सीआईएसएफ के महानिदेशक संपादित करें

उन्हें सितंबर 2016 में कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।[6] उन्होंने 26 सितंबर 2016 को महानिदेशक का पद ग्रहण किया था।[3]

यूपी पुलिस के महानिदेशक संपादित करें

सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था,[7][8][9] उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजिव कुमार के न्रेतत्व में बनी एक उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिश पर इनका चुनाव किया गया था। समिति के अन्य सदस्यों में प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, शशि प्रकाश गोयल शामिल थे।

सिंह ने 23 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया,[10][11][12] 23 दिनों की देरी के बाद।[13] [14] [15]

सैनिक चिह्न संपादित करें

[1][2][3][4][5]

विवाद संपादित करें

सिंह लखनऊ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) थे, जब एक वीआईपी गेस्टहाउस में मायावती पर कुख्यात हमला हुआ था।[16][17][18][19] इसके बाद, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निलंबित कर दिया गया था।[3][5]

मेरठ ( NCR ) जोन के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, नोएडा शहर के फेज -2 में हिंसा हुई थी।[20][21][22] इसके बाद, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थानांतरित कर दिया गया और डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया।[3][5][23]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Uttar Pradesh Cadre IPS Gradation List - 2015" (PDF). उत्तर प्रदेश पुलिस. गृह विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार. मूल (PDF) से 19 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  2. "Uttar Pradesh Cadre IPS Gradation List - 2017" (PDF). Uttar Pradesh. गृह विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार. मूल (PDF) से 23 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  3. "Om Prakash Singh - Executive Record Sheet". गृह मंत्रालय, भारत सरकार. मूल से 2016-04-24 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  4. "Former DG, NDRF - OP Singh, IPS". National Disaster Response Force. मूल से 21 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  5. "Who is OP Singh, the officer appointed as new Uttar Pradesh DGP by Yogi Adityanath government". The Financial Express. New Delhi. 31 December 2017. मूल से 11 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  6. Chauhan, Neeraj (26 September 2016). "IPS officer OP Singh taking over as the new Director General of CISF". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. New Delhi. मूल से 24 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  7. "O. P. Singh is new DGP of Uttar Pradesh". The Hindu. Lucknow. 1 January 2018. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  8. "Om Prakash Singh is Uttar Pradesh's New DGP, Succeeds Sulkhan Singh". News 18. Lucknow. 31 December 2017. मूल से 11 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  9. "Uttar Pradesh gets a new DGP, OP Singh succeeds Sulkhan Singh". ज़ी न्यूज़. 31 December 2017. मूल से 11 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2018.
  10. Bajpai, Namita (23 January 2018). "O P Singh takes charge as Uttar Pradesh's new DGP; bats for professional policing". द न्यू इंडियन एक्सप्रेस. Lucknow. मूल से 24 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 January 2018.
  11. "O P Singh takes charge as Uttar Pradesh DGP". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Lucknow. 23 January 2018. मूल से 23 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 January 2018.
  12. "23 days after appointment, OP Singh finally takes charge as UP DGP". Daily News and Analysis. 23 January 2018. मूल से 24 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 January 2018.
  13. "Uttar Pradesh police yet to get a new boss, DGP designate OP Singh's appointment in limbo". द न्यू इंडियन एक्सप्रेस. Lucknow. 16 January 2018. मूल से 24 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 January 2018.
  14. Mishra, Pranshu (18 January 2018). "19 Days After his Appointment, UP DGP Yet to Take Charge as Yogi Govt Awaits Centre's Nod". News18. Lucknow. मूल से 22 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 January 2018.
  15. "Uttar Pradesh Police without DGP for almost three weeks as Centre dithers on state's controversial appointee". Firstpost. Lucknow. 18 January 2018. मूल से 24 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 January 2018.
  16. K Jha, Dhirendra (22 January 2015). "The 'humiliation' that stops Mayawati from accepting Samajwadi Party's offer". Scroll. मूल से 27 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 January 2018.
  17. Sagar, Parvez (22 January 2015). "सपा-बसपा का मिलन: निजी दुश्मनी बड़ी या राजनीतिक मजबूरी" [SP-BSP alliance: Which is bigger; personal rivalry, or political compulsion?]. Aaj Tak. मूल से 14 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 January 2018.
  18. Pathak, Avanish (14 August 2014). "पढ़िए, लखनऊ गेस्टहाउस कांड का पूरा सच" [Read, the whole truth about Lucknow guest house incident]. अमर उजाला. मूल से 14 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 January 2018.
  19. Mishra, Shiv Kumar (13 January 2018). "क्या इस कारण रुकी डीजीपी ओपी सिंह की नियुक्ति!" [Is this the reason why OP Singh still hasn't joined DGP UP?]. Special Coverage News. Lucknow. मूल से 14 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 January 2018.
  20. Tyagi, Bunty (22 February 2013). "Bharat bandh day 2: Violence under control, 184 FIRs lodged in Noida". India Today. Noida. मूल से 14 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 January 2018.
  21. Mukherjee, Ashish (संपा॰). "Bharat bandh shuts down banking, public transport; violence erupts in Noida". NDTV. New Delhi. मूल से 14 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 January 2018.
  22. "Strike turns violent in UP, vehicles set on fire in Noida". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Lucknow. 20 February 2013. मूल से 24 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 January 2018.
  23. "Deo Raj Nagar takes over as UP Police chief". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Lucknow. 13 April 2013. मूल से 24 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 January 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें