काजोल देवगन
भारतीय अभिनेत्री
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) |
काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है जिसका जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था। उसकी माँ तनुजा अभिनेत्री थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थी। उसकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों में काम कर रही है। उसके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे। काजोल ने अपना फिल्मी सफ़र फिल्म बेखुदी से शुरू किया जिसमें उनके पात्र का नाम राधिका था। वह फिल्म तो नहीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। उहोंने अपने सहकर्मी और प्रेमी, अजय देवगन से २४ फरवरी 1999 को विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यसा है।[1]
उनके नाम कुल ६ फिल्मफेयर और उनमें से ५ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार हैं जो की एक कीर्तिमान है। वह यह कीर्तिमान अपनी मौसी नूतन के साथ साझा करती हैं।
काजोल देवगन | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
काजोल मुखर्जी 5 अगस्त 1974 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
सक्रिय वर्ष |
1992–2001 2006–2010;2015 |
धार्मिक मान्यता | हिंदू |
जीवनसाथी | अजय देवगन (वि॰ 1999) |
बच्चे | 2 |
माता-पिता |
फ़िल्मेंसंपादित करें
नामांकन और पुरस्कारसंपादित करें
- १९९६ - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
- १९९९ - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - कुछ कुछ होता है
- २००२ - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - कभी खुशी कभी ग़म
- २००७ - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - फ़ना
- २०११ - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - माइ नेम इज़ ख़ान
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "काजोल आज मना रहीं अजय देवगन के साथ जन्मदिन". पत्रिका समाचार समूह. ५ अगस्त २०१४. मूल से 8 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ अगस्त २०१४.
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
विकिमीडिया कॉमन्स पर काजोल देवगन से सम्बन्धित मीडिया है। |