काजोल द्वारा अभिनीत फ़िल्में
काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिनका जन्म ५ अगस्त १९७४ को हुआ था। उनकी माँ तनुजा मराठी थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थीं। उनकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे। काजोल ने अपना फिल्मी कैरियर की शुरुआत फिल्म बेख़ुदी से की थी जिसमें इन्होंने राधिका का किरदार निभाया था। काजोल की यह फिल्म तो नहीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। उहोंने अपने सहकर्मी और प्रेमी, अजय देवगन से २४ फरवरी १९९९ को विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यसा है।
काजोल | |
---|---|
![]() केल्विनेटर स्त्री शक्ति पुरस्कार समारोह में काजोल, 2014 | |
जन्म |
5 अगस्त 1974 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
पेशा | फिल्म अभिनेत्री |
कार्यकाल |
1992–2001 2006–2010;2015 |
जीवनसाथी | अजय देवगन (वि॰ 1999) |
प्रमुख फिल्में
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ इंटरनेट मूवी डेटाबेस. "वी आर फैमिली". मूल से 20 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अक्तूबर 2017.
- ↑ बॉलीवुड हंगामा. "Kal ho Na ho film" [कल हो ना हो]. मूल से 19 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अक्तूबर 2017.
- ↑ बॉलीवुड हंगामा. "Bekhudi 1992 film" [बेखुदी 1992 फिल्म]. मूल से 19 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अक्तूबर 2017.